रोड पर लड़की से लड़ाई तो डोपिंग में नाम, अब मारने को बैट उठाया, 5 विवादों ने पृथ्वी शॉ का करियर बर्बाद किया!

Updated on 08-10-2025 02:24 PM
पृथ्वी शॉ का करियर जितना मैदान पर रहा है, उससे ज्यादा विवादों घिरा हुआ रहा है। हाल ही में पृथ्वी शॉ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पृथ्वी शॉ मुंबई और महाराष्ट्र के बीच खेले जा रहे मैच में गुस्से से आग बबूला हो गए। जिसके बाद वे मुंबई के खिलाड़ी मुशीर खान का कॉलर पकड़ने के लिए आगे बढ़ने लगे। हालांकि पृथ्वी शॉ के लिए ये कोई नया मामला नहीं है। पहले भी ऐसी घटनाओं में उनका नाम आ चुका है।

फैंस से हुआ बड़ा विवाद

साल 2023 में पृथ्वी शॉ एक ऐसे विवाद में फंसे जिसने सबको चौंका दिया। कुछ फैंस उनसे एक और सेल्फी लेने की जिद कर रहे थे। जब शॉ ने मना कर दिया तो उन्होंने उस कार पर बेसबॉल के बल्ले से हमला कर दिया जिसमें शॉ अपने दोस्तों के साथ यात्रा कर रहे थे। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसमें शॉ एक महिला फैन से खुद को बचाते हुए दिख रहे थे जो बेसबॉल का बल्ला लहरा रही थी।

लॉकडाउन का उल्लंघन भी किया

मई 2021 में पृथ्वी शॉ गोवा में छुट्टियां मनाते हुए लॉकडाउन नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में पुलिस के हत्थे चढ़े थे। यह पता चला कि उन्होंने महाराष्ट्र सरकार द्वारा बनाए गए नियमों के बारे में जानकारी नहीं ली थी और ई-पास के बिना ही राज्य से गोवा चले गए थे। इस घटना के कारण उन्हें पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की थी।

यो-यो टेस्ट में हुए फेल

2022 के आईपीएल से पहले पृथ्वी शॉ बेंगलुरु में नेशनल क्रिकेट अकादमी में यो-यो टेस्ट में फेल हो गए थे। यो-यो टेस्ट एक फिटनेस टेस्ट है जो खिलाड़ियों की सहनशक्ति और फिटनेस का आकलन करता है। आईपीएल से पहले सभी केंद्रीय अनुबंध वाले खिलाड़ियों को यह टेस्ट पास करना अनिवार्य होता है चाहे वे चोटिल हों या नहीं। हालांकि शॉ केंद्रीय अनुबंध में नहीं थे लेकिन दिल्ली कैपिटल्स द्वारा रिटेन किए जाने के बाद वे अपनी फिटनेस अपडेट देने के लिए NCA गए थे।

2019 में लगे डोपिंग के आरोप

सबसे गंभीर विवाद 2019 में सामने आया जब शॉ को डोपिंग के आरोप में बीसीसीआई ने 8 महीने के लिए प्रतिबंधित कर दिया था। शॉ ने तब सफाई दी थी कि यह प्रतिबंधित पदार्थ उनके शरीर में एक कफ सिरप के कारण गया था। यह घटना उनके करियर के शुरुआती दौर में एक बड़ा झटका थी।

Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…
 13 March 2026
आईपीएल 2026 की शुरुआत कुछ दिन में होने वाली है। इस लीग की शुरुआत 2026 में 28 मार्च से हो रही है। आईपीएल में हर साल कुछ ना कुछ ऐसे…
 13 March 2026
इंग्लैंड की हंड्रेड लीग के लिए पहली बार खिलाड़ियों की नीलामी हुई। 8 टीमें बर्मिंघम फीनिक्स, लंदन स्पिरिट, मनचेस्टर सुपर जायंट्स, सनराइजर्स लीड्स, एमआई लंदन, सदर्न ब्रेव, ट्रेंट रॉकेट्स और…
 13 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2026 में साउथ अफ्रीका की वजह से सेमीफाइनल में पहु्ंच पाई। सुपर-8 में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हरा दिया। इससे भारत के सेमीफाइनल…
 13 March 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड की क्रिकेट लीग द हंड्रेड में पहली बार नीलामी का आयोजन किया जाएगा। दुनिया भर के खिलाड़ियों ने लीग के लिए अपना नाम रजिस्टर करवाया था। इंग्लैंड के…
 11 March 2026
नई दिल्ली: टी20 विश्व कप चैंपियन बनने के बाद भारतीय टीम के स्पिनर कुलदीप यादव अपनी लाइफ में नई पारी का आगाज करने जा रहे हैं। आईपीएल से पहले कुलदीप यादव…
 11 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम अभी बांग्लादेश के दौरे पर है। टी20 विश्व कप के सुपर-8 से बाहर होने वाली पाकिस्तानी टीम 11 मार्च से बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की…
 11 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 की जीत के बाद जहां एक तरफ जश्न का माहौल है, वहीं टीम इंडिया के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल के एक पोस्ट ने फैंस को…