अफगान तालिबान और पाकिस्तानी सेना के बीच सीमा पर भीषण जंग, सुबह से ही डूरंड लाइन पर चल रही गोलियां और तोपें, भारी तनाव

Updated on 15-10-2025 12:53 PM
काबुल/इस्लामाबाद: अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच डूरंड लाइन से सटी सीमा पर एक बार फिर झड़प शुरू हो गई है। स्थानीय रिपोर्टों के अनुसार, स्पिन बोल्डक इलाके में अफगानिस्तान की सत्ता पर काबिज तालिबान सैनिकों और पाकिस्तानी सेना के बीच भीषण लड़ाई हो रही है। यह झड़प बुधवार सुबह करीब 4 बजे शुरू हुई। टोलो न्यूज ने स्पिन बोल्डक जिले के सूचना प्रमुख अली मोहम्मद इकबाल के हवाले से बताया कि लड़ाई में हल्के और भारी दोनों तरह के हथियारों का इस्तेमाल किया जा रहा है। पाकिस्तानी सेना तोप से गोले दाग रही है।

टोलो न्यूज ने बताया कि सुबह शुरू हुई झड़प में किसी के मारे जाने की सूचना नहीं है, लेकिन पाकिस्तानी तोपखाने से आम लोगों के घरों पर गोलीबारी के चलते कई निवासी घरों से भाग गए हैं। स्पिन बोल्डक के अलावा चमन के पास भी अफगान सुरक्षा बलों और पाकिस्तानी सेना के बीच झड़पें जारी हैं। इन हमलों में पाकिस्तान की तरफ भारी नुकसान की खबरें हैं।

पाकिस्तानी सेना पर तालिबान का पलटवार

इसके पहले अफगानिस्तान के रक्षा बलों ने मंगलवार शाम को पाकिस्तानी आर्मी के ऊपर हमला बोल दिया था। रिपोर्टों के अनुसार, देर रात हमले में पाकिस्तानी सेना के 7 जवान मारे गए थे। खोस्त प्रांत के गवर्नर के प्रवक्ता ने टोलो न्यूज को बताया कि पाकिस्तानी सेना ने पहले हमला करने की कोशिश की जिसे अफगान बलों ने नाकाम कर दिया। इसके बाद अफगान बलों ने शाम लगभग 7 बजे जाजी मैदान जिले के इलाके में पाकिस्तानी सेना पर हमला बोला।

पाकिस्तान और तालिबान में तनाव

पाकिस्तान और तालिबान के बीच हलिया तनाव तब बढ़ा जब बीते सप्ताह पाकिस्तानी वायु सेना ने काबुल में हवाई हमला किया। इन हमलों में कथित तौर पर तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के प्रमुख नूर वली महसूद को निशाना बनाया गया था। हालांकि, नूर वली महसूद ने बाद में एक ऑडियो जारी कर बताया कि वह काबुल में नहीं बल्कि पाकिस्तान के कबायली इलाके में है।
इसके बाद अफगानिस्तान के तालिबान बलों ने 11 और 12 अक्टूबर की रात में अफगानिस्तान-पाकिस्तान की सीमा पर पाकिस्तानी सैन्य प्रतिष्ठानों पर कई जगहों से हमले किए। तालिबान ने बताया कि इन हमलों में पाकिस्तान के 59 सैनिक मारे गए, जबकि अफगान बलों के 9 कर्मियों की मौत हुई। इसने यह भी बताया कि कतर और सऊदी अरब के अनुरोध पर हमलों को रोका गया।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। रॉयटर्स के मुताबिक, काबुल में घरों पर हुई बमबारी में 4 लोगों की मौत और 15 घायल हो…
 13 March 2026
ढाका: बांग्लादेश में तारिक रहमान की सरकार बनने के बाद चीन एक्टिव हो गया है। बांग्लादेश और चीन के विदेश सचिव अगले महीने की शुरुआत में ढाका में मिलने जा रहे…
 13 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई पर हमला बोला और उन्हें IRGC की कठपुतली बताया। नेतन्याहू की यह टिप्पणी मोजतबा खामेनेई के पहला…
 13 March 2026
वॉशिंगटन: भारत को छूट देने के बाद अमेरिका ने और देशों को भी रूसी तेल खरीदने की मंजूरी दी है। शुक्रवार को वित्त विभाग के एक नोटिस के अनुसार, अमेरिकी ने…
 13 March 2026
तेहरान: ईरान ने घोषणा की है कि वो होर्मुज स्ट्रेट को बंद नहीं करेगा लेकिन इस जलमार्ग से गुजरने के लिए सभी जहाजों को ईरानी नौसेना के साथ तालमेल बिठाना होगा।…
 13 March 2026
ढाका: बांग्लादेश में तारिक रहमान की सरकार बनने के बाद चीन एक्टिव हो गया है। बांग्लादेश और चीन के विदेश सचिव अगले महीने की शुरुआत में ढाका में मिलने जा रहे…
 11 March 2026
बेलग्रेड: यूक्रेन में जारी युद्ध के बीच एक ऐसी तस्वीर आई है जिससे रूस बहुत परेशान होगा। सर्बिया के लड़ाकू विमान MiG-29 में चीनी CM-400AKG मिसाइलों को इंटीग्रेट देखा गया है।…
 11 March 2026
मॉस्को: अमेरिका और इजरायल के ईरान पर लगातार हमलों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के अपने समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की है। इसमें भी खास…