फर्नांडो-मेंडिस का शतक तो मदुशंका ने कीवियों को फंसाया, पहले वनडे में श्रीलंका ने न्यूजीलैंड को पीटा

Updated on 14-11-2024 01:33 PM
डंबुला: श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैच की रोमांचक वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 13 नवंबर यानी बुधवार को खेला गया। रंगिरी डंबुला इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में बारिश से प्रभावित मैच में मेजबान श्रीलंका डीएलएस मैथड के चलते 45 रन से जीत गई। श्रीलंका ने अपने दमदार प्रदर्शन से एक बार फिर सबको प्रभावित किया। इस जीत के साथ ही अब श्रीलंका के पास सीरीज में 1-0 की बढ़त है। सीरीज का अगला मुकाबला पल्लेकल्ले में 17 नवंबर को खेला जाएगा। न्यूजीलैंड के लिए यह करो या मरो का मैच होगा। अगर वह यह मैच नहीं जीते तो उनके हाथ से यह सीरीज निकल जाएगी।

अविष्का फर्नांडो और कुसल मेंडिस ने ठोका शतक

श्रीलंका के कप्तान चरिथ असलंका ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। ऐसे में न्यूजीलैंड ने बारिश होने से पहले 49.2 ओवर में 5 विकेट पर 324 रन ठोके। अविष्का फर्नांडो ने शतक जड़ा। उन्होंने 9 चौके और 2 छक्के के चलते 115 गेंद में 100 रन बनाए। वहीं टीम के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज कुसल मेंडिस ने भी सेंचुरी जड़ी।

उन्होंने 128 गेंदों में 143 रन बनाए। मेंडिस ने अपनी पारी में 17 चौके और 2 छक्के लगाए। इसके अलाव असलंका ने भी तेज गति से 28 गेंद में 40 रन ठोके। न्यूजीलैंड के लिए सर्वाधिक 3 विकेट जैकब डफी ने लिए। 1-1 विकेट माइकल ब्रेसवेल और ईश सोढ़ी ने लिया।

बारिश की वजह से 221 रन का हो गया था टारगेट

लगातार बारिश होने के बाद न्यूजीलैंड की पारी से ओवर काटे गए और ऐसे में टारगेट भी चेंज हुआ। कीवी टीम को 27 ओवर में 221 रन का टारगेट चेज करना था। हालांकि उनकी बल्लेबाजी पूरी तरह से फ्लॉप रही। न्यूजीलैंड 27 ओवर में 9 विकेट पर 175 रन ही बना पाई। दिलशान मदुशंका ने श्रीलंका के लिए 3 विकेट लिए। 2-2 विकेट महीष तीक्षणा और चरिथ असलंका को भी मिली। 1 सफलता जैफरी वांडर्से को भी मिली। न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा 48 रन विल यंग ने बनाए।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
 19 March 2026
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन इन दिनों अपनी फॉर्म से ज्यादा अपने व्यवहार को लेकर सुर्खियों में हैं। दिसंबर 2025 में अबू धाबी में हुई आईपीएल 2026 की मिनी नीलामी में…
 19 March 2026
क्रिकेट में कहा जाता है कि बल्लेबाज आपको मैच जिताते हैं लेकिन गेंदबाज आपको टूर्नामेंट जिताते हैं। आईपीएल के 17 साल के इतिहास में हमने कई गेंदबाजों को एक ही…
 19 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट में एक बार फिर चयन को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। ताजा मामला पूर्व कप्तान बाबर आजम और स्टार बल्लेबाज फखर जमां की फिटनेस से…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के सबसे चुलबुले और चतुर स्पिनर युजवेंद्र चहल ने अपनी निजी और पेशेवर जिंदगी को लेकर एक ऐसा खुलासा किया है, जो उनके फैंस के लिए गुड…
 19 March 2026
नई दिल्ली: फुटबॉल की दुनिया के महानायक लियोनेल मेसी ने बुधवार रात एक और ऐतिहासिक रिकॉर्ड को छू लिया है। इंटर मियामी और नैशविले के बीच खेले गए CONCACAF चैंपियंस कप…
 19 March 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होगा। इसके लिए सभी खिलाड़ी धीरे-धीरे करकर अपनी फ्रेंचाइजियों के साथ जुड़ रहे हैं। सभी टीमों ने भी अभ्यास करना शुरू कर…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…