दिवालिया होने का डर, हर्षद मेहता स्कैम, डॉटकॉम का बुलबुला... कैसा रहा सेंसेक्स का 45 साल का सफर
Updated on
11-04-2024 02:45 PM
मुझे आज भी वह दिन याद है, जब मैंने पहली बार शेयर बाजार में निवेश किया था। वह साल था 1979, जब BSE सेंसेक्स की शुरुआत 100 अंकों के साथ हुई थी। 45 साल हो चुके हैं और इस दौरान 100 अंकों से बढ़कर यह 75,000 के करीब आ गया है। यानी सेंसेक्स में इस बीच 15.85% की चक्रवृद्धि दर से तेजी आई है।दिवालिया होने का डर
सेंसेक्स की कहानी एक तरह से भारत की दास्तान भी है। 1979 में भारत की आर्थिक हालत अच्छी नहीं थी। तब उसकी GDP 130 बिलियन डॉलर थी और 1990 में देश करीब-करीब दिवालिया हो गया था।