फरीदा जलाल को बहुत पसंद नहीं आई आर्यन खान की 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड', कहा- और बेहतर बना सकता था

Updated on 22-01-2026 01:17 PM
फरीदा जलाल फिल्म इंडस्ट्री की दिग्गज एक्ट्रेस हैं। 77 साल की उम्र में भी वो एक्टिंग की दुनिया में सक्रिय हैं। अब उन्हें शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की 'ओ रोमियो' में देखा जाएगा। इस बीच जब उनसे शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की वेब सीरीज 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' के बारे में पूछा गया तो उन्होंने सपाट से कहा कि वो इसे और बेहतर बना सकते थे!

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की दिग्गज एक्ट्रेस फरीदा जलाल ने 'जूम' को इंटरव्यू दिया। जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की डेब्यू वेब सीरीज 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' देखी है, अगर हां तो उन्हें ये शो कैसा लगा? इस पर उन्होंने जवाब देते हुए कहा आर्यन का सिनेमा की दुनिया में स्वागत किया। उनकी कोशिश की तारीफ भी की।

आर्यन का फिल्मों की दुनिया में किया स्वागत

शाहरुख खान के साथ 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' और 'कभी खुशी कभी गम' जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं फरीदा जलाल ने SRK के बेटे आर्यन को अपना आशीर्वाद देते हुए कहा, 'घर में स्वागत है। यहीं तो हैं, और कहां जाएंगे।

फरीदा को 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' आया पसंद?

हालांकि, आर्यन के शो के बारे में वो बोलीं, 'मैंने देखा। ठीक था। ठीक-ठाक था। वो इसे और बेहतर कर सकता था, लेकिन अच्छा तो था।'

कब आएगी 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड 2'?

बता दें कि आर्यन ने पिछले साल 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' से निर्देशन की दुनिया में कदम रखा। ये शो 18 सितंबर 2025 को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुआ। इसमें लक्ष्य, राघव जुयाल, सहर बंबा, बॉबी देओल और मोना सिंह सहित कई सितारे नजर आए। फैंस इस शो के दूसरे सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
फरीदा जलाल की बात करें तो वो पिछली बार 'द ग्रेट शम्सुद्दीन फैमिली' में नजर आई थीं, जिसमें कृतिका कामरा, श्रेया धनवंतरी, शीबा चड्ढा और पूरब कोहली थे। अनुषा रिजवी की लिखी और निर्देशित इस फिल्म का प्रीमियर 12 दिसंबर, 2025 को JioHotstar पर हुआ था। अब वो 77 साल की उम्र में 'ओ रोमियो' फिल्म में बड़े पर्दे पर नजर आएंगी। विशाल भारद्वाज की इस फिल्म में शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी लीड रोल में हैं। ये 13 फरवरी 2026 को रिलीज होगी।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
हाल ही बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर दिनेश हिंगू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसे देख दावा किया जाने लगा था कि 86 वर्षीय एक्टर आर्थिक तंगी…
 25 April 2026
इस एक्ट्रेस ने 70 के दशक में साउथ फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था। इसे मलयालम सिनेमा की 'मर्लिन मुनरो' भी कहा जाता था, लेकिन एक डायरेक्टर की जानबूझकर…
 25 April 2026
बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर आशा भोसले का 12 अप्रैल को मल्टिपल ऑर्गन फेलियर से निधन हो गया था। उनके जाने से फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री को तो भारी क्षति पहुंची…
 25 April 2026
राखी सावंत ने दो बार शादी की और दोनों बार ही उनका तलाक हो गया। शादीशुदा जिंदगी में खूब दुख सहे और प्यार को तरसती रहीं। अब जब वह 'बिग…
 25 April 2026
सोशल मीडिया पर इस वक्त प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला के बेटे सूफयान ने गर्दा उड़ा दिया है। सूफयान को देख हर कोई गच्चा खा गया और उसकी तुलना सलमान खान से…
 25 April 2026
जैसी मखमली आवाज, वैसी ही बेदाग शख्‍स‍ियत। कहना गलत नहीं होगा कि अरिजीत सिंह मौजूदा वक्‍त में देश के सबसे बेहतरीन, सबसे प्रभावशाली और सबसे अध‍िक कमाई करने वाले सिंगर…
 24 April 2026
'धुरंधर' में रणवीर सिंह लीड रोल में थे, लेकिन राकेश बेदी ने दर्शकों के दिलों में जगह बना ली। पाकिस्तानी राजनेता जमील जमाली के रोल में वो लोगों के पसंदीदा…
 24 April 2026
दिग्गज हास्य अभिनेता दिनेश हिंगू ने 86 साल की उम्र में अपने जीवन के बारे में खुलकर बात की है, और उन्होंने जो शेयर किया वह दिल छूने वाला है।…