पंकज उधास के फ्यूनरल में विद्या के पीछे पड़ा फैन:सेल्फी लेने की जिद करता रहा, मैनेजर के बार-बार मना करने पर भी नहीं माना

Updated on 28-02-2024 01:17 PM

मंगलवार को मुंबई के वर्ली स्थित हिन्दू क्रिमेटोरियम में मशहूर गजल गायक पंकज उधास का अंतिम संस्कार किया गया। इससे पहले मंगलवार सुबह उनका पार्थिव शरीर मुंबई में उनके घर पर लाया गया था।

पंकज को अंतिम विदाई देने के लिए कई सेलेब्स समेत विद्या बालन भी यहां पहुंची थीं। इस दौरान एक फैन उनके साथ सेल्फी कैप्चर करने के लिए उनके पीछे पड़ गया।

सेल्फी लेने की जबरन कोशिश करता रहा
सामने आए वीडियो में एक शख्स पंकज उधास के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचीं विद्या बालन के साथ सेल्फी लेने की काेशिश करता नजर आ रहा है। उसने पहले विद्या से साथ सेल्फी लेने के लिए पूछा जिस पर विद्या ने कोई रिस्पॉन्स नहीं दिया। बाद में वो उनके पीछे पड़ गया और उनके साथ सेल्फी लेने की जबरन कोशिश करने लगा।

विद्या ने नहीं दिया कोई रिएक्शन
इस पूरे इंसीडेंट के दौरान विद्या बालन पूरी तरह से शांत रहीं। उन्होंने किसी भी तरह का कोई रिएक्शन नहीं दिया। इस दौरान विद्या के साथ मौजूद उनकी मैनेजर बार-बार इस शख्स को सेल्फी लेने के लिए मना करती नजर आईं। उन्होंने बार-बार इस शख्स को विद्या से दूर भी किया पर वो शख्स लगातार विद्या संग सेल्फी लेने की कोशिश करता रहा।

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने किया ट्रोल
इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद से ही यूजर्स इस फैन को ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘सेंस नहीं है क्या ? ये क्या सेल्फी का टाइम है?’ वहीं एक अन्य ने कमेंट किया, ‘यह बहुत ही शर्मनाक है। साथ ही यह एक तरह का हैरेसमेंट है। इस शख्स को गिरफ्तार करना चाहिए।’


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
हाल ही बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर दिनेश हिंगू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसे देख दावा किया जाने लगा था कि 86 वर्षीय एक्टर आर्थिक तंगी…
 25 April 2026
इस एक्ट्रेस ने 70 के दशक में साउथ फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था। इसे मलयालम सिनेमा की 'मर्लिन मुनरो' भी कहा जाता था, लेकिन एक डायरेक्टर की जानबूझकर…
 25 April 2026
बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर आशा भोसले का 12 अप्रैल को मल्टिपल ऑर्गन फेलियर से निधन हो गया था। उनके जाने से फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री को तो भारी क्षति पहुंची…
 25 April 2026
राखी सावंत ने दो बार शादी की और दोनों बार ही उनका तलाक हो गया। शादीशुदा जिंदगी में खूब दुख सहे और प्यार को तरसती रहीं। अब जब वह 'बिग…
 25 April 2026
सोशल मीडिया पर इस वक्त प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला के बेटे सूफयान ने गर्दा उड़ा दिया है। सूफयान को देख हर कोई गच्चा खा गया और उसकी तुलना सलमान खान से…
 25 April 2026
जैसी मखमली आवाज, वैसी ही बेदाग शख्‍स‍ियत। कहना गलत नहीं होगा कि अरिजीत सिंह मौजूदा वक्‍त में देश के सबसे बेहतरीन, सबसे प्रभावशाली और सबसे अध‍िक कमाई करने वाले सिंगर…
 24 April 2026
'धुरंधर' में रणवीर सिंह लीड रोल में थे, लेकिन राकेश बेदी ने दर्शकों के दिलों में जगह बना ली। पाकिस्तानी राजनेता जमील जमाली के रोल में वो लोगों के पसंदीदा…
 24 April 2026
दिग्गज हास्य अभिनेता दिनेश हिंगू ने 86 साल की उम्र में अपने जीवन के बारे में खुलकर बात की है, और उन्होंने जो शेयर किया वह दिल छूने वाला है।…