नकली शराब बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश

Updated on 08-09-2024 11:25 AM

खैरागढ़ । छत्तीसगढ़ सरकार ने हाल ही में आबकारी नीति में बदलाव कर संबंधित कार्य को अपने नियंत्रण में ले लिया. शराब के वितरण और बिक्री कार्य सीधे सरकार के नियंत्रण में होने से सरकारी खजाने में वृद्धि होने के कयास लगाए जा रहे हैं. लेकिन इन कयासों का पलीता लगाने में भी अपराधी कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं. खैरागढ़ पुलिस की साइबर टीम ने ऐसे ही एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है जो की हुबहू सरकारी शराब जैसी दिखने वाली नकली शराब का निर्माण कर रहे थे और घड्डल्ले के साथ क्षेत्र में बिक्री भी कर रहे थे।


पूरा मामला खैरागढ़ जिले के गंडई थाना क्षेत्र का है, जहां पुलिस को नर्मदा गांव में नकली शराब बनाने की सूचना मिली. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मिर्जा वारिश बेग के घर में दबीस दी, जहां मौके पर समीर और सुखुराम को अवैध शराब के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया गया.

कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों ने जो खुलासे किये उससे पुलिस के भी होश उड़ गए। खैरागढ़ एसपी त्रिलोक बंसल ने आज प्रेस कांफ्रेंस कर मामले का खुलासा किया. उन्होंने बताया कि आरोपी नरसिंह वर्मा और आशीष मंडावी की पहचान जेल में हुई. जेल से छूटने के बाद दोनों ने पैसे कमाने के लालच में नकली शराब की फैक्ट्री खोलने का निर्णय लिया. स्प्रिट पानी और कुछ केमिकल से शराब बनाने की जिम्मेदारी नरसिंह वर्मा ने ली और नकली स्टीकर नागपुर से आशीष लाया करता था।


एसपी बंसल से मिली जानकारी के अनुसार आरोपियों ने नकली शराब की फैक्ट्री दुर्ग जिले के धमधा के रौंदा गांव के एक फार्म हाउस में बनाया. वहीं से नकली शराब बनाने का खेल शुरू हुआ. नरसिंह नकली शराब को सरकारी शराब की तरह स्वाद देने के लिए खुद चख कर देखता था. वहीं गिरोह के बाकी सदस्य सरकारी शराब की खाली बोतलें जमा करते थे. नागपुर से आए नकली लेबल और ढक्कन से नकली शराब हुबहू असली जैसी बन कर तैयार हो जाती थी.


जिसके बाद गिरोह के बाकी लोग नकली शराब लेकर आसपास के इलाके में बेच दिया करते थे। खैरागढ़ एसपी ने बताया कि फिलहाल पुलिस ने नकली शराब बनाने वाले इस गिरोह के सात सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके खिलाफ विभिन धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है. इसके अलावा पुलिस अब नकली लेबल और ढक्कन उपलब्ध कराने वाले अन्य आरोपियों की तलाश में भी जुट गई है।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
रायपुर, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभा में कहा कि राज्य सरकार का बजट समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने और राज्य को आत्मनिर्भर एवं विकसित बनाने में महत्वपूर्ण…
 19 March 2026
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के दुर्ग में घरेलू गैस सिलेंडर की सप्लाई सुचारू रखने के लिए प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। बुधवार को जिला खाद्य विभाग की टीम ने ग्राम पंचायत रसमडा…
 19 March 2026
बिलासपुर, चैत्र नवरात्रि की शुरुआत गुरुवार से हो गई है। बिलासपुर में भी देवी मंदिरों में उत्साह और भक्ति का माहौल है। श्रद्धालु सुबह से ही देवी दर्शन करने पहुंच रहे…
 19 March 2026
बिलासपुर, बिलासपुर में बगैर मान्यता के सीबीएसई कोर्स की पढ़ाई कराने और 5वीं और 8वीं कक्षा के छात्रों को सीजी बोर्ड एग्जाम दिलाने को लेकर अब शिक्षा विभाग ने जांच के…
 19 March 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में टैक्स वसूली को लेकर निगम ने अभियान शुरू कर दिया है। निगम ने जूटमिल पर 26 लाख से अधिक का संपत्ति कर बकाया होने पर कुर्की…
 19 March 2026
रायपुर, रायपुर में 26 साल पुराने हाउसिंग लोन घोटाले में कार्रवाई हुई है। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने 1.86 करोड़ रुपए के फर्जी लोन मामले में गृह निर्माण सहकारी समिति…
 19 March 2026
बिलासपुर , शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती छत्तीसगढ़ के बिलासपुर पहुंचे, जहां उन्होंने राजनीतिक दलों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि वे लगातार गौ रक्षा का मुद्दा उठा रहे हैं, लेकिन सरकारें…
 19 March 2026
जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चाम्पा जिले में निर्माण कार्यों की पारदर्शिता एवं जनभागीदारी को सशक्त बनाने की दिशा में कलेक्टर जन्मेजय महोबे के विशेष पहल पर “जांजगीर-चाम्पा निर्माण पोर्टल” की शुरूआत 15 सितम्बर 2025…