आबकारी विभाग ने पकड़ी 38 पाव देशी मदिरा

Updated on 03-04-2024 05:39 PM

महासमुंद। संयुक्त आबकारी टीम ने वृत्त महासमुंद ग्रामीण अंतर्गत मंगलवार को 38 पाव देशी मदिरा जब्त कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की है। टीम द्वारा मुखबिर सूचना के आधार पर मंगल उर्फ भूपेंद्र कुमार निषाद उम्र 38 वर्ष, साकीन पचेड़ा ग्राम, थाना-खल्लारी के संज्ञान आधिपत्य की तलासी लेने पर आरोपी के कब्जे से एक प्लास्टिक की सफेद रंग की बोरी में रखे कुल 38 पाव देशी मदिरा प्लेन प्रत्येक पाव की क्षमता 180 मिली लीटर कुल मात्रा 6.840 बल्क बाजार मूल्य 3420 रुपए बरामद होने पर जांच उपरांत शराब को विधिवत कब्जे आबकारी लिया गया तथा आरोपी के विरूद्ध आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)(क), 34(2) एवं 59(क) के तहत प्रकरण कायम किया गया।

उक्त कार्रवाई आबकारी वृत्त महासमुंद ग्रामीण प्रभारी सहायक जिला आबकारी अधिकारी दीपक कुमार ठाकुर के नेतृत्व में की गई। जिसमें आबकारी उपनिरीक्षक दरस राम सोनी, विकास बढेंद्र, हृदय कुमार तिरपुड़े, आरक्षक देवेश मांझी, संजय तिवारी तथा आबकारी स्टाफ महासमुंद उपस्थित थे।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
बिलासपुर । कभी सीमित संसाधनों और आर्थिक परेशानियों के बीच जीवन गुजारने वाली ग्राम पंचायत पौंड़ी, जनपद पंचायत मस्तूरी की सीमा वर्मा ने आज अपने हौसले और मेहनत से नई पहचान…
 07 March 2026
गरियाबंद। आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में शहर विकास योजना के संबंध में बैठक आयोजित की गई। इस दौरान कलेक्टर  बीएस उइके एवं पुलिस अधीक्षक  वेदव्रत सिरमौर, नगर पालिका परिषद् के…
 07 March 2026
गरियाबंद। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. यूएस नवरत्न ने बताया कि जिला मुख्यालय स्थित सोमेश्वर हॉस्पिटल का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ राज्य उपचर्यागृह तथा रोगोपचार संबंधी स्थापनाएं…
 07 March 2026
कोरबा। कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड अंतर्गत ग्राम जटगा की 70 वर्षीय बूँदकुंवर के जीवन में अब हर महीने मिलने वाली एक छोटी-सी राशि बड़ा सहारा बन गई है। छत्तीसगढ़…
 07 March 2026
कोरबा। राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत संचालित बिहान कार्यक्रम प्रभावी रूप से संचालित किया…
 07 March 2026
कोरबा। जिला कार्यालय में कलेक्टर  कुणाल दुदावत के निर्देश पर आज विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी  तरूण कुमार किरण (आईएएस) की अध्यक्षता में राजस्व निरीक्षकों एवं पटवारियों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की…
 07 March 2026
कोरबा। कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) कटघोरा में शुक्रवार को ‘कृषि और ग्रामीण परिवर्तन’ विषय पर आयोजित पोस्ट-बजट वेबिनार का सीधा प्रसारण किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से किसानों को केंद्र सरकार…
 07 March 2026
महासमुंद। राज्य शासन की महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में आर्थिक सशक्तिकरण की नई कहानी लिख रही है। महासमुंद जिले में महतारी वंदन योजना से 3 लाख 27 हजार महिलाएं…