आबकारी विभाग ने बस स्टैंड, होटल-ढाबों में दी दबिश

Updated on 20-04-2024 05:26 PM

 दुर्ग। आबकारी आयुक्त श्रीमति आर संगीता के निर्देश एवं कलेक्टर दुर्ग ऋचा प्रकाश चौधरी के दिशा-निर्देश व सहायक युक्त आबकारी राजेश जायसवाल के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग दुर्ग द्वारा लोकसभा निर्वाचन 2024 के मद्देनजर जिले में अवैध मदिरा विक्रय के नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु लगातार कार्यवाही की जा रही है।

आबकारी विभाग दुर्ग की भिलाई एवं दुर्ग नियंत्रण कक्ष की संयुक्त टीम द्वारा आगामी लोकसभा सभा निर्वाचन को ध्यान में रखकर होटल/ढाबों की जाँच तलाशी अभियान चलाया गया। तलाशी के दौरान नेशनल हाईवे पर कुम्हारी में संचालित राजू ढाबा में अवैध रूप से मदिरापान करते पाये जाने पर आबकारी अधिनियम की धारा 36(सी)के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। साथ ही रॉयल खालसा ढाबा, ब्रदर्स ढाबा, कान्हा ढाबा, संधु ढाबा, अपना ढाबा, पंजाब ढाबा, नवनीत ढाबा, रेलवे स्टेशन दुर्ग के समीप पायल रेस्टोरेंट, एवन ढाबा एंड रेस्टोरेंट, दुर्ग राजनंदगांव हाईवे स्थित प्रिंस ढाबा, ढाबा सीजी 07, साईं ढाबा में तलाशी अभियान चलाकर ढाबा/होटल संचालकों को निर्देशित किया गया कि अवैध मदिरा का संव्यवहार ना हो एवं किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना कंट्रोल रूम के नंबर 0788-2325836 पर करें।



जिले में अवैध मदिरा के विक्रय, धारण एवं परिवहन के नियंत्रण हेतु आम नागरिकों की सहभागिता के लिए टेलीफोन शिकायत नम्बर उपलब्ध करायी गई है, जिसके अन्तर्गत आबकारी विभाग दुर्ग के कार्यालयीन टेलीफोन नम्बर 0788-2325836 पर 24x7 घण्टे सम्पर्क किया जा सकता है तथा अपने आस-पास के क्षेत्रों में अवैध मदिरा के विक्रय, परिवहन एवं धारण करने वाले आरोपियों के विरूद्ध शिकायत दर्ज कराया जा सकता है।


इस संयुक्त कार्यवाही को जिले के सहायक जिला आबकारी अधिकारी  धीरज कन्नौजिया,सुप्रिया तिवारी, पंकज कुजूर तथा आबकारी उप निरीक्षक अरविंद साहू, गीतांजलि तारम एवं आबकारी मुख्य आरक्षक/आरक्षक तथा वाहन चालकों की टीम द्वारा संपादित किया।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
बिलासपुर । कभी सीमित संसाधनों और आर्थिक परेशानियों के बीच जीवन गुजारने वाली ग्राम पंचायत पौंड़ी, जनपद पंचायत मस्तूरी की सीमा वर्मा ने आज अपने हौसले और मेहनत से नई पहचान…
 07 March 2026
गरियाबंद। आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में शहर विकास योजना के संबंध में बैठक आयोजित की गई। इस दौरान कलेक्टर  बीएस उइके एवं पुलिस अधीक्षक  वेदव्रत सिरमौर, नगर पालिका परिषद् के…
 07 March 2026
गरियाबंद। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. यूएस नवरत्न ने बताया कि जिला मुख्यालय स्थित सोमेश्वर हॉस्पिटल का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ राज्य उपचर्यागृह तथा रोगोपचार संबंधी स्थापनाएं…
 07 March 2026
कोरबा। कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड अंतर्गत ग्राम जटगा की 70 वर्षीय बूँदकुंवर के जीवन में अब हर महीने मिलने वाली एक छोटी-सी राशि बड़ा सहारा बन गई है। छत्तीसगढ़…
 07 March 2026
कोरबा। राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत संचालित बिहान कार्यक्रम प्रभावी रूप से संचालित किया…
 07 March 2026
कोरबा। जिला कार्यालय में कलेक्टर  कुणाल दुदावत के निर्देश पर आज विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी  तरूण कुमार किरण (आईएएस) की अध्यक्षता में राजस्व निरीक्षकों एवं पटवारियों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की…
 07 March 2026
कोरबा। कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) कटघोरा में शुक्रवार को ‘कृषि और ग्रामीण परिवर्तन’ विषय पर आयोजित पोस्ट-बजट वेबिनार का सीधा प्रसारण किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से किसानों को केंद्र सरकार…
 07 March 2026
महासमुंद। राज्य शासन की महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में आर्थिक सशक्तिकरण की नई कहानी लिख रही है। महासमुंद जिले में महतारी वंदन योजना से 3 लाख 27 हजार महिलाएं…