सबको लगा मेरी वजह से आमिर-रीना का तलाक हुआ:किरण राव ने दी सफाई, बोलीं- लगान के सेट पर हम सिर्फ प्रोफेशनली जुड़े थे

Updated on 13-03-2024 02:25 PM

फिल्ममेकर किरण राव साल 2001 में रिलीज हुई फिल्म ‘लगान’ में असिस्टेंट डायरेक्ट थीं। उनकी और आमिर खान की पहली मुलाकात फिल्म ‘लगान’ के सेट पर ही हुई थी।

किरण जब आमिर से पहली बार मिलीं तब एक्टर का रीना दत्ता से तलाक नहीं हुआ था। हालांकि, ‘लगान’ की रिलीज के एक साल बाद 2002 में आमिर और रीना ने तलाक ले लिया था।

ऐसे में कई लोगों ने किरण को ही आमिर और रीना के तलाक के पीछे की वजह माना। अब किरण ने एक इंटरव्यू में इस मामले पर सफाई दी है।

आमिर और मैं ‘स्वदेस’ की शूटिंग के दौरान करीब आए: किरण
किरण ने बताया कि ‘लगान’ की शूटिंग के दौरान उनकी आमिर से बमुश्किल ही बात होती थी। जूम को दिए एक इंटरव्यू में किरण ने कहा, ‘कई लोगों को लगता है कि आमिर और मैं ‘लगान’ के दौरान कनेक्ट हुए थे पर ऐसा नहीं था। हम दाेनों ‘स्वदेस’ के शूटिंग के दौरान करीब आए। उस समय आमिर ‘मंगल पांडे’ की शूटिंग कर रहे थे। तब हमने आशुतोष गोवारिकर के साथ कुछ एड शूट किए थे।’

‘लगान के सेट पर हमारी कम ही बात होती थी’
किरण ने आगे कहा, ‘उससे पहले लगान के 3 साल बाद हम टच में नहीं थे। लगान की शूटिंग के दौरान भी हमारी बमुश्किल बात होती थी। पर जब हमने 2004 में पब्लिकली मिलना शुरू किया तो लोगों को लगा कि मैं ही उनकी तलाक की वजह हूं, जबकि ऐसा नहीं था।’

‘आमिर और किरण ने कपल काउंसलिंग भी ली थी’
इस इंटरव्यू में किरण ने बताया कि आमिर और उन्होंने कपल काउंसलिंग भी ली थी। उन्होंने कहा- ‘जब आप किसी ऐसे इंसान से शादी करते हैं जो पहले किसी दूसरे रिश्ते में रहा हो तो एक बैगेज साथ आता ही है, जो आपके रिश्ते को भी खराब कर सकता है। इसके लिए मैं कपल काउंसलिंग करने पर यकीन रखती हूं। आमिर और मैंने भी कपल काउंसलिंग की थी।’

2005 में हुई थी आमिर-किरण की शादी
आमिर और किरण ने साल 2005 में शादी की थी और 2021 में दोनों एक-दूसरे से अलग हो गए थे। हालांकि, दोनों अभी भी साथ काम करते हैं, कमाल के दोस्त हैं और अपने बेटे आजाद की को-पैरेंटिंग भी कर रहे हैं।

एक साथ तीन फिल्मों पर काम कर रहे हैं आमिर
वर्कफ्रंट पर किरण ने हालिया रिलीज फिल्म ‘लापता लेडीज’ से 13 साल बाद बतौर डायरेक्टर कमबैक किया है। वहीं आमिर ने यह फिल्म प्रोड्यूस की थी। एक्टिंग फ्रंट पर आमिर की आखिरी फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ थी। इन दिनों वे तीन फिल्मों पर काम कर रहे हैं। जहां वो सनी देओल स्टारर ‘लाहौर 1947’ और अपने बेटे जुनैद की डेब्यू रोमांटिक फिल्म ‘एक दिन’ प्रोड्यूस कर रहे हैं। वहीं बतौर एक्टर उनकी अगली फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ है।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
हेमा मालिनी एक बार फिर धर्मेंद्र को लेकर इमोशनल होती दिखी हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो में हेमा मालिनी उनके बारे में बातें करती नजर आ रही हैं। वो…
 01 May 2026
सलमान खान भी रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' में कैमियो रोल में दिखेंगे और इसकी झलक देख फैन्स उछल पड़े हैं। रितेश देशमुख की ऐतिहासिक महाकाव्य 'राजा शिवाजी' में…
 01 May 2026
एक तरफ जहां रणवीर सिंह अपनी हालिया फिल्म 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' की सफलता का जश्न मना रहे हैं, वहीं उनकी वाइफ और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी के…
 01 May 2026
टीवी और फिल्म एक्ट्रेस राजश्री देशपांडे ने हाल ही में अपने ब्रेस्ट कैंसर का पता लगने, इसके इलाज और सर्जरी के बारे में काफी सारी बातें खुलकर बताई हैं। डायग्नोसिस…
 01 May 2026
भारतीय सिनेमा में संगीत के ऐसे कई जादूगर रहे, जिन्होंने ऐसी धुनें बनाईं, ऐसे म्यूजिक को जन्म दिया, जो दशकों बाद आज भी कानों में मिस्री घोलता है, और हमेशा…
 01 May 2026
कभी मशहूर सिंगर कुमार सानू के साथ अपनी पर्सनल लाइफ दिल खोलकर शेयर करने वालीं 'बिग बॉस 19' की धाकड़ कंटेस्टेंट कुनिका सदानंद ने अपने मजार वाले वीडियो पर सफाई…
 01 May 2026
बॉम्बे हाई कोर्ट ने बुधवार को कमीडियन भारती सिंह और एक्टर शेखर सुमन को बड़ी राहत देते हुए साल 2010 में दर्ज एफआईआर को रद्द करने का आदेश दिया है।…
 29 April 2026
साल 1980 के दशक में दूरदर्शन चैनल पर रामानंद सागर की 'रामायण' का बोलबाला था। निर्देशक रामानंद सागर के इस पौराणिक शो ने पूरे देश में अपार लोकप्रियता हासिल की।…