हर घर तिरंगा अभियान,जोश और जज्बे के साथ प्रचार प्रसार में जुटी नगर निगम:

Updated on 10-08-2024 02:10 PM

दुर्ग। स्वतंत्रता सप्ताह 09 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा कार्यक्रम के सफल कियान्वयन के लिए राज्य शासन के आदेश एवं कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के दिशा निर्देश पर नगर पालिक निगम में हर घर तिरंगा मोटर साइकिल रैली का शुभारंभ आयुक्त लोकेश चन्द्राकर द्वारा किया गया।

आजादी का अमृत महोत्सव हर घर तिरंगाÓ अभियान का आयोजन 09 अगस्त से 15 अगस्त तक शहर,प्रदेश एवं देशभर में होना है। इस अभियान का उद्देश्य व्यक्तियों को प्रेरित करना है कि वे अपने आवासों पर गर्व से राष्ट्रीय ध्वज प्रदर्शित करें। आयुक्त लोकेश चन्द्राकर के नेतृत्व में स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली,शौएब अहमद,सूरज सारथी सहित निगम अमला व कर्मशाला टीम द्वारा मोटर साइकिल रैली निगम कार्यालय से पटेल चौक होते हुए  स्टेशन रोड सहित अन्य जगहों तक वापस रैली निगम कार्यालय पहुँची।इस अवसर पर आयुक्त लोकेश चन्द्राकर तिरंगा शपथ दिलाई।

मैं शपथ लेता हूं कि मैं तिरंगा फहराऊंगा, हमारे स्वतंत्रता सेनानियों और वीर सपूतों की भावना का सम्मान करूंगा और भारत के विकास और प्रगति के लिए खुद को समर्पित करूंगा।भारत माता की जय। उन्होंने इस राष्ट्रव्यापी अभियान में शहर के सभी नागरिकों से अपील की जाती है कि वे 9 अगस्त से 15 अगस्त तक अपने घरों,कार्यालयों आदि पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर हर घर तिरंगा अभियान के जश्न में शामिल हों।आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने अमले के साथ हर घर तिरंगा अभियान के तहत जागरूकता रैली मोटरसाइकिल निकाली गई जिसमें जोर शोर से भारत मां के नारे लगाए गए।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
रायपुर, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभा में कहा कि राज्य सरकार का बजट समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने और राज्य को आत्मनिर्भर एवं विकसित बनाने में महत्वपूर्ण…
 19 March 2026
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के दुर्ग में घरेलू गैस सिलेंडर की सप्लाई सुचारू रखने के लिए प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। बुधवार को जिला खाद्य विभाग की टीम ने ग्राम पंचायत रसमडा…
 19 March 2026
बिलासपुर, चैत्र नवरात्रि की शुरुआत गुरुवार से हो गई है। बिलासपुर में भी देवी मंदिरों में उत्साह और भक्ति का माहौल है। श्रद्धालु सुबह से ही देवी दर्शन करने पहुंच रहे…
 19 March 2026
बिलासपुर, बिलासपुर में बगैर मान्यता के सीबीएसई कोर्स की पढ़ाई कराने और 5वीं और 8वीं कक्षा के छात्रों को सीजी बोर्ड एग्जाम दिलाने को लेकर अब शिक्षा विभाग ने जांच के…
 19 March 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में टैक्स वसूली को लेकर निगम ने अभियान शुरू कर दिया है। निगम ने जूटमिल पर 26 लाख से अधिक का संपत्ति कर बकाया होने पर कुर्की…
 19 March 2026
रायपुर, रायपुर में 26 साल पुराने हाउसिंग लोन घोटाले में कार्रवाई हुई है। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने 1.86 करोड़ रुपए के फर्जी लोन मामले में गृह निर्माण सहकारी समिति…
 19 March 2026
बिलासपुर , शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती छत्तीसगढ़ के बिलासपुर पहुंचे, जहां उन्होंने राजनीतिक दलों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि वे लगातार गौ रक्षा का मुद्दा उठा रहे हैं, लेकिन सरकारें…
 19 March 2026
जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चाम्पा जिले में निर्माण कार्यों की पारदर्शिता एवं जनभागीदारी को सशक्त बनाने की दिशा में कलेक्टर जन्मेजय महोबे के विशेष पहल पर “जांजगीर-चाम्पा निर्माण पोर्टल” की शुरूआत 15 सितम्बर 2025…