पहली बार मतदान कर रहे युवा मतदाताओं में दिखा उत्साह

Updated on 26-04-2024 05:19 PM

कांकेर  लोकसभा आम निर्वाचन-2024 में मतदान के लिए युवा मतदाताओं में बहुत उत्साह देखने को मिल रहा है। युवा मतदाता बढ़चढ़कर लोकतंत्र के इस महापर्व में मतदान कर अपनी जिम्मेदारी निभाई। कांकेर विधानसभा के मावलीपारा के नए वोटरों ने मतदान केंद्र में 19 वर्षीय कृष्णा नेताम, रवींद्र कुमार शेष ने पहली बार मताधिकार का प्रयोग किया। वहीं 21 वर्षीय इंद्रजीत नेताम पिछले विधानसभा निर्वाचन में घर से बाहर होने के कारण मतदान नही कर पाया था, लेकिन इस बार गांव आकर लोकसभा निर्वाचन में पहली बार मतदान किया।
इसी प्रकार विशेष पिछड़ी जनजातीय समूह कमार जनजाति के ग्राम मावलीपारा निवासी 25 वर्षीय युवा मतदाता लखन लाल मंडावी ने मतदान केन्द्र क्रमांक-221 पूर्व माध्यमिक शाला में पहुंच कर मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने बताया कि वे हर निर्वाचन में मतदान करते आये हैं। गत वर्षों में दो बार मतदान कर चुके हैं और आज वे तीसरी बार लोकसभा निर्वाचन में मतदान कर रहे हैं।


 इसके अलावा मावलीपारा के ही युवा मतदाता 24 वर्षीय दामिनी साहू और 19 वर्षीय साधना मंडावी ने भी मतदान केन्द्र पहुँचकर मताधिकार का प्रयोग किया। लोकसभा निर्वाचन में मतदान के बाद उत्साहित कु. दामिनी और कु. साधना ने बताया वह दूसरी बार मतदान कर रही हैं  और पूर्व में गत विधानसभा में पहली बार मताधिकार का प्रयोग किया है।
दूधमुंहे बच्चे को लेकर मतदान करने पहुंची श्रीमती सरिता धनेलिया
कांकेर विधानसभा क्षेत्र के गॉंव मावलीपारा के ही 25 वर्षीय मतदाता श्रीमती सरिता धनेलिया नौ माह के दूधमुंहे बेटे तेजस को गोद में लेकर पूर्व माध्यमिक शाला स्थित मतदान केंद्र क्रमांक-221 में मतदान करने पहुँची। उन्होंने बताया कि लोकतंत्र के इस महापर्व में भाग लेकर मताधिकार का प्रयोग किया है।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
बिलासपुर । कभी सीमित संसाधनों और आर्थिक परेशानियों के बीच जीवन गुजारने वाली ग्राम पंचायत पौंड़ी, जनपद पंचायत मस्तूरी की सीमा वर्मा ने आज अपने हौसले और मेहनत से नई पहचान…
 07 March 2026
गरियाबंद। आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में शहर विकास योजना के संबंध में बैठक आयोजित की गई। इस दौरान कलेक्टर  बीएस उइके एवं पुलिस अधीक्षक  वेदव्रत सिरमौर, नगर पालिका परिषद् के…
 07 March 2026
गरियाबंद। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. यूएस नवरत्न ने बताया कि जिला मुख्यालय स्थित सोमेश्वर हॉस्पिटल का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ राज्य उपचर्यागृह तथा रोगोपचार संबंधी स्थापनाएं…
 07 March 2026
कोरबा। कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड अंतर्गत ग्राम जटगा की 70 वर्षीय बूँदकुंवर के जीवन में अब हर महीने मिलने वाली एक छोटी-सी राशि बड़ा सहारा बन गई है। छत्तीसगढ़…
 07 March 2026
कोरबा। राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत संचालित बिहान कार्यक्रम प्रभावी रूप से संचालित किया…
 07 March 2026
कोरबा। जिला कार्यालय में कलेक्टर  कुणाल दुदावत के निर्देश पर आज विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी  तरूण कुमार किरण (आईएएस) की अध्यक्षता में राजस्व निरीक्षकों एवं पटवारियों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की…
 07 March 2026
कोरबा। कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) कटघोरा में शुक्रवार को ‘कृषि और ग्रामीण परिवर्तन’ विषय पर आयोजित पोस्ट-बजट वेबिनार का सीधा प्रसारण किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से किसानों को केंद्र सरकार…
 07 March 2026
महासमुंद। राज्य शासन की महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में आर्थिक सशक्तिकरण की नई कहानी लिख रही है। महासमुंद जिले में महतारी वंदन योजना से 3 लाख 27 हजार महिलाएं…