मतगणना प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करना सर्वोपरि: कलेक्टर

Updated on 04-06-2024 05:45 PM

बेमेतरा। कलेक्टर एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी रणबीर शर्मा ने लोकसभा  सामान्य निर्वाचन -2024 की मतगणना के लिए आज  पूर्वाभ्यास का आयोजन किया। यह पूर्वाभ्यास जिला मुख्यालय स्थित  कृषि उपज मंडी प्रांगण में बनाये गये ज़िले के तीनों विधानसभा क्षेत्र साजा,बेमेतरा और नवागढ़ मतगणना केंद्र में सम्पन्न हुआ।  इस पूर्वाभ्यास का उद्देश्य मतगणना प्रक्रिया में शामिल अधिकारियों और कर्मचारियों को मतगणना के दौरान आने वाली संभावित चुनौतियों से अवगत कराना और उनकी दक्षता बढ़ाना था।

उन्होंने सभी संबंधियों को कल 4 जून 2024( सोमवार) को होने वाली मतगणना के लिए सुबह 6.30!बजे तक उपस्थित होने के निर्देश दिये। मतगणना प्रातः8 बजे से शुरू होगी। पूर्वाभ्यास के दौरान मतगणना की पूरी प्रक्रिया का वास्तविक अनुकरण किया गया। इसमें ईवीएम और वीवीपैट मशीनों के संचालन, मतगणना टेबल पर डेटा एंट्री, परिणामों की घोषणा और सुरक्षा व्यवस्था शामिल थी। कलेक्टर शर्मा ने स्वयं मतगणना केंद्र का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मतगणना प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करना सर्वोपरि है, और इस पूर्वाभ्यास से कर्मचारियों की तैयारियों का आकलन करने में मदद मिलेगी।इस वार मतगणना की हर टेबल पर एक-एक महिला अधिकारी-कर्मचारियों को मतगणना  का दायित्व सौंपा गया हैं। 

इसके अलावा, उन्होंने अधिकारियों को मतगणना के दौरान सावधानीपूर्वक और सतर्क रहने के लिए प्रेरित किया। कलेक्टर शर्मा ने कहा कि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या अनियमितता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और सभी प्रक्रियाओं का पालन कड़ाई से किया जाना चाहिए। पूर्वाभ्यास के सफल समापन पर उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी और मतगणना के सफल प्रक्रिया के लिए शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर सीईओ ज़िला पंचायत टेकचन्द्र अग्रवाल, एडीएम सहित उप ज़िला निर्वाचन अधिकारी और तीनों बिधानसभाव क्षेत्र के सहायक  रिटर्निग ऑफिसर अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र के मतगणना केंद्र पर उपस्थित थे। कलेक्टर रणबीर शर्मा ने मतगणना कर्मियों को किस प्रवेश द्वारा से प्रवेश करना,वाहन पार्किंग आदि से भी अवगत कराया। उन्होंने कहा कि मोबाइल,स्मार्ट वॉच आदि प्रतिबंध की जानकारी दी। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने कलेक्टर को विश्वास दिलाया कि मतगणना प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न किया जाएगा।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
रायपुर, राजधानी के गंज थानाक्षेत्र में कारोबारी का 10 लाख रुपए लेकर मुंशी फरार हो गया। कारोबारी की शिकायत पर गंज पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच में लिया है।कारोबारी का…
 13 March 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की सख्ती के बाद भी बिलासपुर में DJ-धुमाल और आंखों को नुकसान पहुंचाने वाली प्रतिबंधित लेजर लाइट पर रोक नहीं लगी है। यही वजह है कि शहर में…
 13 March 2026
रायपुर, रायपुर के तेलीबांधा इलाके के होटल एरिना बुटिक में मिली दो उजबेकिस्तानी महिलाओं के खिलाफ पुलिस ने तीन महीने की जांच के बाद एफआईआर दर्ज की है। पुलिस को मुखबिर…
 13 March 2026
जगदलपुर, जगदलपुर में संजय बाजार की व्यवस्था सुधारने को लेकर नगर निगम ने व्यापारियों के साथ बैठक की। बैठक में बाजार की सफाई, मटन मार्केट संचालन, यूजर चार्ज से जुड़ी भ्रांतियों…
 13 March 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिले में यातायात पुलिस की सख्ती का असर अब साफ तौर पर सड़क हादसों के आंकड़ों में दिखाई देने लगा है। पुलिस ने इस साल नियम तोड़ने वालों पर…
 13 March 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के उद्योगों में लगातार हो रही घटनाओं और मजदूरों की मौत के मामलों को गंभीरता से लिया गया है। जांच में सुरक्षा मानकों की अनदेखी सामने…
 13 March 2026
रायपुर, रायपुर में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग और कालाबाजारी के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए बड़ा अभियान चलाया है। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर खाद्य…
 13 March 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिले में बीजेपी नेता विनायक ताम्रकर से जुड़े अफीम की अवैध खेती मामले में पुलिस ने चौथे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी राजस्थान के जोधपुर का रहने वाला…