इंग्लिश कप्तान पर रंगभेद मामले में 1000 यूरो का जुर्माना:​​​​​​​महिला क्रिकेटर की 12 साल पुरानी ब्लैकफेस फोटो वायरल

Updated on 24-09-2024 05:28 PM

इंग्लैंड की कप्तान हीथर नाइट पर एक हजार यूरो (करीब 92 हजार रुपए) का जुर्माना लगाया है। नाइट पर यह जुर्माना 12 साल पुरानी एक फोटो फिर से वायरल होने के कारण लगाया गया है।

33 साल की हीथर 2012 में स्पोर्ट्स स्टार वाली किटी पार्टी में ब्लैकफेस के साथ फैंसी ड्रेस में नजर आई थीं। फोटो 12 साल पुरानी है, जो दोबारा वायरल हो रही है। इस पर उन्हें फटकार लगाई गई है। हालांकि, इंग्लिश कप्तान ने एक बयान जारीकर माफी मांगी है। उन्हें अगले महीने UAE में होने जा रहे विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड का कप्तान बनाया गया है।

नाइट ने कहा- लंबे समय तक इसका पछतावा रहा

इस मामले में इंग्लिश क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने सोमवार को हीथर नाइट का स्टेटमेंट जारी किया, जिसमें नाइट ने कहा- जो गलती मैंने 12 साल पहले की थी, उसके लिए मुझे दुख है। यह गलत था और लंबे समय तक मुझे इसका पछतावा रहा। तब मैं अपने एक्ट के परिणामों के बारे उतनी शिक्षित नहीं थी, जितना कि अब हो गई हूँ। मेरा कोई गलत इरादा नहीं था।'

हीथर ने कहा- मैं अतीत को नहीं बदल सकती, लेकिन अब मैं खेलों में समानता को बढ़ाने के लिए अपने सोशल मीडिया का उपयोग करने के लिए कमिटेट हूं। मुझे तय करना है कि कम अवसर वाले समूह को खेल में बराबर मौका मिले।

अनुशासन आयोग ने नस्लवादी और भेदभावपूर्ण माना

क्रिकेट अनुशासन आयोग के जज टीम ओगोरमैन ने हीथर के एक्ट को नस्लवादी और भेदभावपूर्ण माना, लेकिन यह भी कहा कि उसके ऐसा करने के पीछे नाइट का कोई इरादा नहीं था। जब उन्होंने ब्लैकफेस (अश्वेत लोगों के प्रति भेदभाव आचरण) किया था, तब वे महज 21 साल की थीं।

टी-20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड का पहला मैच बांग्लादेश से

नाइट 3 अक्टूबर से UAE में शुरू होने जा रहे विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में इंग्लिश टीम की कप्तानी करेंगी। इंग्लैंड का पहला मुकाबला 5 अक्टूबर को बांग्लादेश की टीम से होगा।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
 18 March 2026
आईपीएल 2026 के रोमांचक आगाज में अब दो हफ्ते से भी कम का समय बचा है। सभी 10 टीमों ने मैदान पर पसीना बहाना शुरू कर दिया है लेकिन इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: भारत के मशहूर चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव की शादी का मंगलवार को लखनऊ में ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन आयोजित किया गया। राजनीति और खेल जगत की विभिन्न हस्तियों से सजी…
 18 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम की इस वक्त वाइट बॉल क्रिकेट में पूरी तरह से डॉमिनेशन देखने को मिल रही है। भारत ने 2024 के बाद 2026 में भी टी20 वर्ल्ड…
 18 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के काबुल में ड्रग रिहैबिलिटेशन हॉस्पिटल पर हवाई हमला किया है, जिससे 400 लोगों की मौत हो गई है जबकि 250 लोग चोटिल हैं। इस एयर…
 18 March 2026
नई दिल्ली: अफ्रीकी फुटबॉल में बड़ा विवाद सामने आया है। कन्फेडरेशन ऑफ अफ्रीकन फुटबॉल (सीएएफ) ने अफ्रीकन कप ऑफ नेशंस 2026 के फाइनल का नतीजा पलटते हुए मोरक्को को चैंपियन घोषित…
 18 March 2026
भारत की पूर्व टेनिस स्टार सानिया मिर्जा दुबई में मुश्किल दिन गुजारने के बाद वापस भारत लौट आई हैं। 39 साल की सानिया मिर्जा अपने बेटे के साथ दुबई में…