भारत में 14 साल से टी-20 सीरीज नहीं जीता इंग्लैंड:दोनों टीमों के नाम 2-2 वर्ल्ड कप

Updated on 21-01-2025 01:50 PM

भारत और इंग्लैंड के बीच टी-20 सीरीज की शुरुआत 22 जनवरी से हो रही है। कोलकाता में पहला मैच होगा। इंग्लैंड ने वैसे तो भारत को 46% टी-20 हराए हैं, लेकिन टीम ने भारत में इस फॉर्मेट की आखिरी सीरीज 14 साल पहले 2011 में जीती थी।

2011 में एमएस धोनी भारत के कप्तान थे। उनके बाद विराट कोहली और रोहित शर्मा ने टीम की कमान संभाली, लेकिन किसी को भी इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज नहीं गंवानी पड़ी। अब टीम इंडिया सूर्यकुमार यादव और इंग्लिश टीम जोस बटलर की कप्तानी में 5 मैचों की सीरीज खेलेगी।

भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टी-20 मैच 2007 के वर्ल्ड कप में खेला गया था। तब ग्रुप स्टेज मैच में भारत से युवराज सिंह ने इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड के खिलाफ 1 ही ओवर में 6 छक्के लगा दिए थे। भारत ने यह मैच 18 रन से जीता था।

2007 से दोनों टीमों के बीच 24 टी-20 खेले गए। 54% यानी 13 में भारत और 11 में इंग्लैंड को जीत मिली। भारत में दोनों टीमों ने 11 मैच खेले, यहां भी टीम इंडिया आगे है। टीम ने 6 और इंग्लैंड ने 5 मैच जीते हैं।

भारत ने इंग्लैंड को लगातार 4 सीरीज हराईं

भारत और इंग्लैंड के बीच 2011 में पहली टी-20 सीरीज खेली गई थी। जिसमें भारत को हार मिली थी। 2014 तक दोनों टीमों के बीच कुल 4 सीरीज हुईं, 1 ड्रॉ रही, जबकि 3 में भारत को हार मिली।

2017 से 2022 तक दोनों टीमों ने 4 और सीरीज खेलीं। चारों में भारत को ही जीत मिली। 2 बार भारत ने इंग्लैंड को उसी के घर में हराया। भारत में दोनों के बीच 4 सीरीज हुईं। 1 ड्रॉ रही और 1 में इंग्लैंड को जीत मिली, जबकि 2 सीरीज टीम इंडिया ने जीतीं।

धोनी इंग्लैंड को एक भी सीरीज नहीं हरा सके

इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 में 3 प्लेयर्स ने भारत की कप्तानी की। महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली और रोहित शर्मा। धोनी की कप्तानी में टीम ने 2011 से 2014 तक 4 सीरीज खेलीं, 3 में टीम को हार मिली, जबकि एक ड्रॉ रही। 2017 से 2021 तक कोहली की कप्तानी में टीम ने तीनों सीरीज जीतीं। वहीं 2022 में रोहित की कप्तानी में भारत को आखिरी सीरीज में भी जीत मिली।

2011 में जब इंग्लैंड ने भारत में आखिरी टी-20 सीरीज जीती थी, जब टीम के कप्तान ऑफ स्पिनर ग्रीम स्वान थे। वहीं 2014 में जब टीम ने अपने घर में भारत को आखिरी टी-20 सीरीज हराई, तब कप्तान ऑएन मॉर्गन थे। दोनों ही सीरीज में भारत के कप्तान धोनी ही रहे।

ICC टूर्नामेंट में भी भारत हावी

भारत ने 2024 के टी-20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड को ही सेमीफाइनल हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। ऐसा ही कुछ इंग्लैंड ने भी 2022 के वर्ल्ड कप में किया था। ICC के टी-20 वर्ल्ड कप में दोनों के बीच अब तक 5 मैच हुए। भारत को 3 और इंग्लैंड को 2 में जीत मिली। दोनों ही टीमों के नाम 2-2 टी-20 वर्ल्ड कप के खिताब भी हैं। भारत ने 2007 और 2024 में टाइटल जीते। वहीं इंग्लैंड को 2010 और 2022 में सफलता मिली।

भारत के खिलाफ 500 रन के करीब बटलर

इंग्लैंड के व्हाइट बॉल कप्तान जोस बटलर भारत के खिलाफ टीम के टॉप रन स्कोरर हैं। उन्होंने 22 टी-20 में 4 फिफ्टी लगाकर 498 रन बनाए हैं। जेसन रॉय 356 रन बनाकर दूसरे और ऑएन मॉर्गन 347 रन बनाकर तीसरे नंबर पर हैं। रॉय और मॉर्गन दोनों ही रिटायर हो चुके हैं, अब इंग्लिश टीम अपने युवा बैटर्स के साथ भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज खेलने के लिए उतर रही है।

रोहित-कोहली इंग्लैंड के खिलाफ टॉप स्कोरर

भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ टीम से सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उनके नाम 21 टी-20 में 5 फिफ्टी के सहारे 648 रन हैं। वे 2021 में प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड भी जीत चुके हैं। रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव इंग्लैंड के खिलाफ 1-1 शतक लगा चुके हैं। दोनों इंग्लैंड के खिलाफ टीम के टॉप-3 रन स्कोरर में शामिल हैं।

जॉर्डन ने भारत के खिलाफ 24 विकेट लिए

तेज गेंदबाज क्रिस जॉर्डन भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा 24 विकेट लेने वाले इंग्लिश प्लेयर हैं। उनके बाद आदिल रशीद ने 9 और जोफ्रा आर्चर ने 8 विकेट लिए हैं। आर्चर और रशीद दोनों टी-20 सीरीज में खेलते नजर आएंगे, वहीं जॉर्डन को टीम में नहीं चुना गया।

Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
लखनऊ: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। इस सीजन की शुरुआत से पहले टीमें तगड़ी तैयारियां कर रही हैं। इसी बीच लखनऊ सुपर जायंट्स के खेमे से…
 20 March 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के आगाज से पहले राजस्थान रॉयल्स को एक बहुत बड़ा झटका लगा है। इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर सैम करन चोट के कारण आगामी सीजन से बाहर हो…
 20 March 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के आगाज से पहले फ्रेंचाइजियों के लिए बुरी खबर सामने आई है। ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बिग थ्री यानी पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड टूर्नामेंट के…
 20 March 2026
तेहरान: ईरान में एक तरफ 19 वर्षीय पहलवान को मौत की सजा दी गई है, तो दूसरी तरफ उन महिला फुटबॉलरों की सुरक्षा को लेकर पूरी दुनिया की सांसें अटकी हुई…
 20 March 2026
नई दिल्ली: बिहार के लाल और क्रिकेट जगत के नए वंडर बॉय वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर अपने बल्ले की गूंज से सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। महज…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
 19 March 2026
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन इन दिनों अपनी फॉर्म से ज्यादा अपने व्यवहार को लेकर सुर्खियों में हैं। दिसंबर 2025 में अबू धाबी में हुई आईपीएल 2026 की मिनी नीलामी में…
 19 March 2026
क्रिकेट में कहा जाता है कि बल्लेबाज आपको मैच जिताते हैं लेकिन गेंदबाज आपको टूर्नामेंट जिताते हैं। आईपीएल के 17 साल के इतिहास में हमने कई गेंदबाजों को एक ही…