इंग्लैंड के कप्तान ओली पोप का अनोखा शतक, टेस्ट क्रिकेट में बनाया रिकॉर्ड, कोई बल्लेबाज नहीं कर पाए ऐसा

Updated on 07-09-2024 01:51 PM
इंदौर।  इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच केनिंग्टन ओवल, लंदन में तीसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। मुकाबले में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 221/3 रन बना लिए हैं। पहले दिन स्टंप्स के समय कप्तान ओली पोप 103 और हैरी ब्रूक 8 रन पर खेल रहे हैं।

रूट और डकेट के बीच 95 रनों की साझेदारी


वहीं, ओली पोप ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है। अब तक कोई बैट्समैन ऐसा नहीं कर पाया है। पहले बैटिंग करने उतरी इंग्लैंड को पहला झटका 45 रन पर लगा। डेनियल लारेंस 5 रन बनाकर चलते बने। इसके बाद जो रूट और बेन डकेट ने पारी को संभाला। दोनों बल्लेबाजों के बीच 95 रनों की साझेदारी हुई।


बेन डकेट ने जड़ा अर्धशतक


बेन डकेट ने 79 गेंदों में 9 चौके और 2 छक्के की मदद से 86 रन बनाए। वहीं, जो रूट 48 गेंदों का सामना कर 13 रन पर पवेलियन लौटे। ओली पोप ने शानदार शतक जड़ा। इसके साथ ही इंग्लैंड के कप्तान ने एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है।


ओली पोप ने ठोका शतक


ओली पोप का टेस्ट क्रिकेट में यह 7वां शतक है। उन्होंने सभी सेंचुरी अलग-अलग टीमों के खिलाफ जड़ी है। वो टेस्ट क्रिकेट में पहले ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने अपने पहले सात शतक सात अलग-अलग देशों के खिलाफ जड़े हैं।


पोप ने पहला टेस्ट शतक 2020 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ जड़ा था। उन्होंने उस मुकाबले में 135* रन बनाए थे। इसके बाद न्यूजीलैंड (145), पाकिस्तान (108), आयरलैंड (205), भारत (196) और वेस्टइंडीज (121) के खिलाफ जड़ा है।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
 18 March 2026
आईपीएल 2026 के रोमांचक आगाज में अब दो हफ्ते से भी कम का समय बचा है। सभी 10 टीमों ने मैदान पर पसीना बहाना शुरू कर दिया है लेकिन इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: भारत के मशहूर चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव की शादी का मंगलवार को लखनऊ में ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन आयोजित किया गया। राजनीति और खेल जगत की विभिन्न हस्तियों से सजी…
 18 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम की इस वक्त वाइट बॉल क्रिकेट में पूरी तरह से डॉमिनेशन देखने को मिल रही है। भारत ने 2024 के बाद 2026 में भी टी20 वर्ल्ड…
 18 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के काबुल में ड्रग रिहैबिलिटेशन हॉस्पिटल पर हवाई हमला किया है, जिससे 400 लोगों की मौत हो गई है जबकि 250 लोग चोटिल हैं। इस एयर…
 18 March 2026
नई दिल्ली: अफ्रीकी फुटबॉल में बड़ा विवाद सामने आया है। कन्फेडरेशन ऑफ अफ्रीकन फुटबॉल (सीएएफ) ने अफ्रीकन कप ऑफ नेशंस 2026 के फाइनल का नतीजा पलटते हुए मोरक्को को चैंपियन घोषित…
 18 March 2026
भारत की पूर्व टेनिस स्टार सानिया मिर्जा दुबई में मुश्किल दिन गुजारने के बाद वापस भारत लौट आई हैं। 39 साल की सानिया मिर्जा अपने बेटे के साथ दुबई में…