लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के प्रथम चरण के प्रशिक्षण में कर्मचारियों में दिखा उत्साह

Updated on 28-03-2024 02:21 PM

राजनांदगांव । कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी संजय अग्रवाल के मार्गदर्शन में लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के तहत स्वतंत्र एवं निष्पक्ष मतदान संपन्न कराने के लिए मतदान दल अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। लोकसभा निर्वाचन 2024 में मतदान कराने आज जिले के गुरूनानक उच्चतर माध्यमिक शाला राजनांदगांव, ठाकुर प्यारेलाल नगर पालिक निगम उच्चतर माध्यमिक शाला राजनांदगांव, महंत सर्वेश्वरदास नगर पालिक निगम उच्चतर माध्यमिक शाला राजनांदगांव और महारानी लक्ष्मीबाई आदर्श कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला राजनांदगांव में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी क्रमांक-1 के लिए गठित मतदान कर्मियों ने उत्साहपूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त किया। दो दिवसीय आयोजित प्रशिक्षण में लगभग 1206  मतदान कर्मचारियों द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त किया।

जिला पंचायत सीईओ सुरूचि सिंह के निर्देश पर मास्टर ट्रेनर्स द्वारा प्रशिक्षण में पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारी-1 के दायित्वों एवं कर्तव्यों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में मतदान सामग्री, ईव्हीएम, मॉकपॉल, सीआरसी, मशीन सील करना एवं क्लोज करना तथा पत्रक पर हस्ताक्षर करने सहित मतदान प्रक्रियाओं की बारीकी से प्रशिक्षण दिया गया।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
बिलासपुर । कभी सीमित संसाधनों और आर्थिक परेशानियों के बीच जीवन गुजारने वाली ग्राम पंचायत पौंड़ी, जनपद पंचायत मस्तूरी की सीमा वर्मा ने आज अपने हौसले और मेहनत से नई पहचान…
 07 March 2026
गरियाबंद। आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में शहर विकास योजना के संबंध में बैठक आयोजित की गई। इस दौरान कलेक्टर  बीएस उइके एवं पुलिस अधीक्षक  वेदव्रत सिरमौर, नगर पालिका परिषद् के…
 07 March 2026
गरियाबंद। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. यूएस नवरत्न ने बताया कि जिला मुख्यालय स्थित सोमेश्वर हॉस्पिटल का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ राज्य उपचर्यागृह तथा रोगोपचार संबंधी स्थापनाएं…
 07 March 2026
कोरबा। कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड अंतर्गत ग्राम जटगा की 70 वर्षीय बूँदकुंवर के जीवन में अब हर महीने मिलने वाली एक छोटी-सी राशि बड़ा सहारा बन गई है। छत्तीसगढ़…
 07 March 2026
कोरबा। राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत संचालित बिहान कार्यक्रम प्रभावी रूप से संचालित किया…
 07 March 2026
कोरबा। जिला कार्यालय में कलेक्टर  कुणाल दुदावत के निर्देश पर आज विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी  तरूण कुमार किरण (आईएएस) की अध्यक्षता में राजस्व निरीक्षकों एवं पटवारियों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की…
 07 March 2026
कोरबा। कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) कटघोरा में शुक्रवार को ‘कृषि और ग्रामीण परिवर्तन’ विषय पर आयोजित पोस्ट-बजट वेबिनार का सीधा प्रसारण किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से किसानों को केंद्र सरकार…
 07 March 2026
महासमुंद। राज्य शासन की महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में आर्थिक सशक्तिकरण की नई कहानी लिख रही है। महासमुंद जिले में महतारी वंदन योजना से 3 लाख 27 हजार महिलाएं…