मतगणना में लगे कर्मचारी निष्पक्ष होकर सावधानीपूर्वक करें दायित्वों का निर्वहन‘ : जिला निर्वाचन अधिकारी

Updated on 25-05-2024 06:58 PM

उत्तर बस्तर कांकेर। लोकसभा आम निर्वाचन-2024 के अंतर्गत 04 जून को होने वाली मतगणना के लिए कांकेर लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत ई.व्ही.एम. तथा पोस्टल बैलेट के माइक्रो ऑब्जर्वर, गणना पर्यवेक्षकों एवं गणना सहायकों के प्रथम चरण का प्रशिक्षण आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में दो पालियों में संपन्न हुआ। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अभिजीत सिंह ने प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मतगणना कार्य में लगे सभी कर्मचारी मतगणना स्थल पर निष्पक्ष रहें और अपने कार्य को पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ सावधानीपूर्वक करें।

सुबह 11 बजे से आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में गणना पर्यवेक्षकों व सहायकों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि ईव्हीएम मशीन के निर्धारित टेबल में पहुंचने पर सीरियल नंबरों का अच्छी तरह से मिलान करने के बाद मतगणना शुरू करें। ईव्हीएम से परिणाम प्राप्त करने के बाद निर्धारित फॉर्म में प्रविष्टि करते समय काफी सतर्कता बरतें। प्रशिक्षण में बताए गए बिन्दुओं एवं निर्देशों पर विशेष ध्यान दें और गणना कार्य को गंभीरता से लें।

Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
रायपुर, राजधानी के गंज थानाक्षेत्र में कारोबारी का 10 लाख रुपए लेकर मुंशी फरार हो गया। कारोबारी की शिकायत पर गंज पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच में लिया है।कारोबारी का…
 13 March 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की सख्ती के बाद भी बिलासपुर में DJ-धुमाल और आंखों को नुकसान पहुंचाने वाली प्रतिबंधित लेजर लाइट पर रोक नहीं लगी है। यही वजह है कि शहर में…
 13 March 2026
रायपुर, रायपुर के तेलीबांधा इलाके के होटल एरिना बुटिक में मिली दो उजबेकिस्तानी महिलाओं के खिलाफ पुलिस ने तीन महीने की जांच के बाद एफआईआर दर्ज की है। पुलिस को मुखबिर…
 13 March 2026
जगदलपुर, जगदलपुर में संजय बाजार की व्यवस्था सुधारने को लेकर नगर निगम ने व्यापारियों के साथ बैठक की। बैठक में बाजार की सफाई, मटन मार्केट संचालन, यूजर चार्ज से जुड़ी भ्रांतियों…
 13 March 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिले में यातायात पुलिस की सख्ती का असर अब साफ तौर पर सड़क हादसों के आंकड़ों में दिखाई देने लगा है। पुलिस ने इस साल नियम तोड़ने वालों पर…
 13 March 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के उद्योगों में लगातार हो रही घटनाओं और मजदूरों की मौत के मामलों को गंभीरता से लिया गया है। जांच में सुरक्षा मानकों की अनदेखी सामने…
 13 March 2026
रायपुर, रायपुर में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग और कालाबाजारी के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए बड़ा अभियान चलाया है। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर खाद्य…
 13 March 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिले में बीजेपी नेता विनायक ताम्रकर से जुड़े अफीम की अवैध खेती मामले में पुलिस ने चौथे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी राजस्थान के जोधपुर का रहने वाला…