एलन मस्क ने बेटे का नाम रखा शेखर, इस वैज्ञानिक के सम्मान में लिया फैसला, पार्टनर को बताया आधी इंडियन

Updated on 01-12-2025 02:42 PM
वॉशिंगटन: दुनिया के सबसे अमीर कारोबारियों में शुमार एलन मस्क ने बताया है कि उनके एक बेटे का नाम शेखर है। उनके इस नाम को रखने की वजह उनकी भारतीय मूल की पार्टनर शिवोन जिलिस हैं। मस्क ने बताया कि उन्होंने बेटे का नाम शेखर नोबेल प्राइज जीतने वाले भारतीय-अमेरिकी एस्ट्रोफिजिसिस्ट सुब्रह्मण्यम चंद्रशेखर के सम्मान में रखा है। टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क की पार्टनर शिवोन जिलिस न्यूरालिंक में एग्जीक्यूटिव हैं।

मस्क ने एक शो में कहा, मुझे नहीं पता कि आप यह जानते हैं या नहीं लेकिन मेरी पार्टनर शिवोन आधी भारतीय हैं। मेरे और उनके एक बेटे का मिडिल नेम चंद्रशेखर के नाम पर शेखर है। मस्क ने इस दौरान अमेरिका में भारतीय पेशेवरों के योगदान की तारीफ करते हुए कहा कि भारतीय प्रतिभा ने अमेरिका को फायदा पहुंचाया है।

कनाडा में पली हैं शिवोन

मस्क जब उनसे पूछा गया कि क्या शिवोन जिलिस कभी भारत में रही हैं तो उन्होंने कहा कि मुझे यह बहुत अच्छे से नहीं पता है। वह कनाडा में पली-बढ़ी हैं लेकिन उनका भारत से जुड़ाव पैतृक है। शिवोन जिलिस टेक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पेशेवर हैं। उन्होंने 2017 में न्यूरालिंक ज्वाइन किया था और वर्तमान में कंपनी में ऑपरेशंस और स्पेशल प्रोजेक्ट्स की डायरेक्टर हैं।मस्क और जिलिस बीते कई वर्षों से साथ में हैं। दोनों ने 2021 में जुड़वां बच्चों स्ट्राइडर और एज्योर का स्वागत किया था। उनकी बेटी आर्केडिया का जन्म फरवरी 2024 में हुआ था। जिलिस ने बाद में चौथे बच्चे सेल्डन लिकर्गस के जन्म की जानकारी दी थी। मस्क के अपनी दूसरी पार्टनर से भी कई बच्चे हैं। वह अपने बच्चों के नामों के लिए भी चर्चा में आते रहते हैं।

भारतीयों की तारीफ

मस्क ने इस दौरान अमेरिका में भारतीय पेशेवरों की भूमिका पर बात करते हुए उनको सराहा है। मस्क ने कहा, 'मुझे लगता है कि अमेरिका को अमेरिका आए प्रतिभाशाली भारतीयों से बहुत फायदा हुआ। उनके अमेरिका की तरक्की में योगदान को कम करक नहीं आंका जा सकता है। उन्होंने कई क्षेत्रों में भारतीयों के योगदान को सराहा है।

मस्क का ये बयान ऐसे समय में आए हैं, जब अमेरिका में भारतीय प्रवासियों के लिए चीजें मुश्किल हो रही हैं। खासतौर से मौजूदा ट्रंप प्रशासन का रवैया दूसरे देशों से आकर अमेरिका में रहने वालों के लिए सख्त है। मस्क खुद चुनाव के समय ट्रंप के सबसे खास सहयोगी थे। हालांकि चुनाव के कुछ महीने बाद ही उनकी ट्रंप से दूरी हो गई।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
तेल अवीव/अबू धाबी: ईरान की मिसाइलों और ड्रोन हमलों का मुकाबला करने के लिए इजरायल ने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में अपने एडवांस हथियार प्रणालियां भेजी हैं। इसमें सबसे नया बना…
 01 May 2026
वॉशिंगटन: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका ईरान के साथ फिर से युद्ध शुरू करने पर विचार कर सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि ईरान समझौते के लिए…
 01 May 2026
दुबई: संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) का पाकिस्तान के खिलाफ एक और सख्त कदम सामने आया है। यूएई की एतिहाद एयरवेज ने अबू धाबी में 15 पाकिस्तानी कर्मचारियों को बिना किसी…
 01 May 2026
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची की कथित तौर पर राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान और संसद स्पीकर मोहम्मद बाघेर गालिबाफ से तनातनी चरम पर पहुंच गई है। दावा किया जा…
 01 May 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान सरकार ने एक बार फिर जम्मू कश्मीर पर बयानबाजी करते हुए आरोप है कि भारत कश्मीरियों की पहचान खत्म कर रहा है। वहीं भारत में मुस्लिमों की स्थिति…
 01 May 2026
काठमांडू: भारत सरकार की ओर से इस साल की कैलाश मानसरोवर यात्रा का ऐलान कर दिया गया है। यह यात्रा कुमाऊं के रास्ते पिथौरागढ़ जिले के लिपुलेख दर्रे और सिक्किम…
 29 April 2026
वॉशिंगटन/इस्लामाबाद: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार 26 अप्रैल को ईरान को नई चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि ईरान के पास युद्ध खत्म करने के लिए समझौते पर राजी होने…
 29 April 2026
वॉशिंगटन: वॉशिंगटन में वाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट एसोसिएशन के डिनर में गोलीबारी हुई है। यह गोलीबारी ऐसे समय हुई, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप वहां मौजूद थे। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…