'एक दिन' रिलीज डेट: साई पल्लवी और जुनैद खान के बीच बर्फबारी में रोमांस, पहला लुक देख धड़का दिल

Updated on 15-01-2026 02:02 PM
आमिर खान के बेटे जुनैद खान की नई फिल्म 'एक दिन' का फर्स्ट लुक पोस्टर रिवील कर दिया गया है। मकर संक्रांति के मौके पर फिल्म से साई पल्लवी और जुनैद की पहली झलक देखने को मिली है। मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है। इसका प्रोडक्शन आमिर कर रहे हैं।

आमिर खान प्रोडक्शंस ने 15 जनवरी 2026 को 'एक दिन' का पहला पोस्टर जारी किया। इसमें जुनैद खान और साई पल्लवी नजर आ रहे हैं। दोनों बर्फबारी में कड़ाके की ठंड के बीच आइसक्रीम खा रहे हैं। दोनों के बीच रोमांस की आग भी दिख रही है। कैप्शन में लिखा गया है, 'जिंदगी की उथल-पुथल में, प्यार तुम्हें ढूंढ लेगा... एक दिन।'

'एक दिन' के डायेक्टर से प्रोड्यूसर तक, सब जानिए

इसके डायेरक्टर सुनील पांडे हैं। कहानी स्नेहा देसाई और स्पनंद मिश्रा ने लिखी है। प्रोड्यूसर मंसूर खान, आमिर खान और अपर्णा पुरोहित हैं। म्यूजिक राम संपत का है। लिरिक्स इरशाद कामिल के हैं। एसोसिएट प्रोड्यूसर्स में श्रेयस खेडेकर के साथ जुनैद खान भी हैं।

थाई मूवी की रीमेक है फिल्म!

एक यूजर ने ग्रूक से पूछा कि क्या ये फिल्म रीमेक है? तो जवाब मिला, 'यह 2016 की थाई फिल्म 'वन डे' का रीमेक है, जिसे हिंदी में भी इसी नाम से रिलीज किया जा रहा है।

'एक दिन' की रिलीज डेट

मेकर्स ने फर्स्ट लुक पोस्टर के साथ रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है। ये फिल्म 1 मई 2026 को थिएटर्स में रिलीज होने के लिए एकदम तैयार है।

जुनैद खान की तीसरी फिल्म

जुनैद ने साल 2024 में 'महाराज' फिल्म से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। इसके बाद 2025 में उनकी 'लवयापा' रिलीज हुई, जिसमें खुशी कपूर नजर आईं। अब ये उनकी तीसरी फिल्म है। पहले इसका नाम 'मेरे रहो' रखा गया था।

साई पल्लवी की दूसरी हिंदी फिल्म

साई पल्लवी साउथ की एक्ट्रेस हैं। वो रणबीर कपूर के साथ 'रामायण' फिल्म से बॉलीवुड में कदम रख रही हैं। 'एक दिन' उनकी दूसरी हिंदी फिल्म होगी।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
हाल ही बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर दिनेश हिंगू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसे देख दावा किया जाने लगा था कि 86 वर्षीय एक्टर आर्थिक तंगी…
 25 April 2026
इस एक्ट्रेस ने 70 के दशक में साउथ फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था। इसे मलयालम सिनेमा की 'मर्लिन मुनरो' भी कहा जाता था, लेकिन एक डायरेक्टर की जानबूझकर…
 25 April 2026
बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर आशा भोसले का 12 अप्रैल को मल्टिपल ऑर्गन फेलियर से निधन हो गया था। उनके जाने से फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री को तो भारी क्षति पहुंची…
 25 April 2026
राखी सावंत ने दो बार शादी की और दोनों बार ही उनका तलाक हो गया। शादीशुदा जिंदगी में खूब दुख सहे और प्यार को तरसती रहीं। अब जब वह 'बिग…
 25 April 2026
सोशल मीडिया पर इस वक्त प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला के बेटे सूफयान ने गर्दा उड़ा दिया है। सूफयान को देख हर कोई गच्चा खा गया और उसकी तुलना सलमान खान से…
 25 April 2026
जैसी मखमली आवाज, वैसी ही बेदाग शख्‍स‍ियत। कहना गलत नहीं होगा कि अरिजीत सिंह मौजूदा वक्‍त में देश के सबसे बेहतरीन, सबसे प्रभावशाली और सबसे अध‍िक कमाई करने वाले सिंगर…
 24 April 2026
'धुरंधर' में रणवीर सिंह लीड रोल में थे, लेकिन राकेश बेदी ने दर्शकों के दिलों में जगह बना ली। पाकिस्तानी राजनेता जमील जमाली के रोल में वो लोगों के पसंदीदा…
 24 April 2026
दिग्गज हास्य अभिनेता दिनेश हिंगू ने 86 साल की उम्र में अपने जीवन के बारे में खुलकर बात की है, और उन्होंने जो शेयर किया वह दिल छूने वाला है।…