तपतपाती गर्मी का असर, तगड़ी डिमांड के बीच AC के बढ़े दाम, सप्‍लाई के लाले!

Updated on 22-06-2024 12:43 PM
नई दिल्‍ली: राजधानी समेत देश के तमाम हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ रही है। इससे एयर कंडीशनर (AC) की मांग बढ़ी है। इसका असर एसी की कीमत पर भी पड़ा है। AC की कीमतों में 6 से 8% तक की बढ़ोतरी हुई है। वोल्टास, LG और लॉयड जैसी कंपनियों के अधिकारियों का कहना है कि इस साल गर्मी कहर ढा रही है। लिहाजा, मांग तेजी से बढ़ी है। हालत यह है कि मांग के अनुसार आपूर्ति नहीं पा रही। इंस्टॉलेशन और सर्विस के लिए जमीनी स्तर पर मैनपावर की भी कमी हो गई है।

एक प्रमुख कंपनी के बड़े अधिकारी ने कहा, इनपुट लागत हर तरफ से बढ़ने से हमारे पास कीमतें बढ़ाने के अलावा कोई ऑप्शन नहीं बचा। जिन कंपनियों के पास बाजार में अब भी स्टॉक मौजूद है, वे इस माहौल का फायदा उठाने में भी लगी हैं।

2024 में डेढ़ करोड़ AC बिकने की उम्मीद

कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स एंड अप्लायंसेज मैन्युफैक्चरर्स असोसिएशन के अध्यक्ष सुनीलबचानी ने कहा कि इस साल इंडस्ट्री में 30-40% बढ़ोतरी की उम्मीद है। 2024 में डेढ़ करोड़ AC बिकने की उम्मीद है, जबकि पिछले साल यह 1.15 करोड़ यूनिट थी। उम्मीद है कि अगले साल इंडस्ट्री तैयार रहेगी, क्योंकि ग्लोबल वार्मिंग अब एक सच है।

कंपनियों ने बढ़ाई मैन्युफैक्चरिंग

हैवेल्स के स्वामित्व वाली लॉयड (Lloyd) के कार्यकारी उपाध्यक्ष आलोक टिक्कू ने कहा कि कंपनी राजस्थान और आंध्र प्रदेश में AC मैन्युफैक्चरिंग क्षमता बढ़ाने के लिए 50-60 करोड़ का नया निवेश कर रही है।

AC इंडस्ट्री के लिए सुनहरा साल

LG इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया के अधिकारी संजय चितकारा ने कहा, यह साल AC इंडस्ट्री के लिए एक सुनहरा साल रहा है। हम जून के महीने में भी बिक्री को लेकर बहुत उत्साहित है क्योंकि कई राज्यों में तापमान अधिक है।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Currency Reserve) में बड़ी गिरावट हुई है। बीते सप्ताह अपना फॉरेन करेंसी एसेट या एफसीए (FCA) भंडार तो घटा ही है। साथ ही…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने शुक्रवार को कहा कि वॉशिंगटन और नई दिल्ली अगले कुछ महीनों में क्रिटिकल मिनरल्स से जुड़े समझौते को अंतिम रूप देने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran-Israel War) की तपिश इस समय सिर्फ पश्चिम एशिया के देश ही नहीं, बल्कि भारत समेत पूरी दुनिया इससे परेशान है। भारत में देखिए तो हर…
 14 March 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी तेजी आई है। हाल में यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था और अब भी 100…
 14 March 2026
नई दिल्ली: सीबीआई ने 228 करोड़ रुपये के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया धोखाधड़ी मामले में उद्योगपति अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल अंबानी से पूछताछ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।…
 14 March 2026
नई दिल्ली: प्राइवेट सेक्टर के एक्सिस बैंक ने 2016 में नोटबंदी के दौरान दिल्ली की एक कंपनी की 3.2 करोड़ रुपये की नकदी जमा करने से इन्कार कर दिया था। बैंक…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में टेंशन के बीच होर्मुज स्‍ट्रेट का नाम हर किसी की जुबान पर है। यह ईरान के दक्षिण में पतला पानी का रास्‍ता है। फारस की खाड़ी…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: महेश चूरी पालघर (महाराष्‍ट्र) के गांव बोर्डी के रहने वाले हैं। उन्‍होंने इस गांव में ही बिजनेस का जबरदस्‍त मॉडल खड़ा करके दिखाया है। वह 'चीकू पार्लर' के…