महादेव एप मामले में ईडी ने पेश किया चालान, सुनवाई 14 को

Updated on 13-03-2024 04:53 PM
रायपुर। महादेव एप सट्टेबाजी मामले में ईडी ने विशेष कोर्ट में नितिन टिबरेवाल, अमित अग्रवाल और नीतिश दीवान की भूमिका पर 3500 पन्नों का पूरक अभियोजन परिवाद पेश किया है। ईडी की ओर से पेश किए गए पूरक चालान में महादेव एप बुक के संचालन में नितिन टिबरेवाल, अमित अग्रवाल और नीतिश दीवान की अहम भूमिका होने का उल्लेख करते हुए हार्ड डिस्क, पेन ड्राइव आदि कोर्ट में जमा कराया है।

चालान में नीतिश दीवान को महादेव एप के संचालकों के साथ नजदीकी संबंध, एप के संचालन में मैनेजर के रूप में दी गई जिम्मेदारियों का निर्वहन के साथ ही कोर कमेटी का सदस्य भी बताया गया है।

ईडी का दावा है कि नितिन टिबरेवाल ने फॉरेन इन्वेस्टमेंट पोर्टफोलियो के जरिए सट्टेबाजी का करोड़ों रुपये निवेश किया है। वहीं अमित अग्रवाल पर महादेव एप की कमाई से मिलने वाली नकदी रकम को अनेक बैंक खातों में लेकर निवेश कराया है। उसके द्वारा काली कमाई से छेरीखेड़ी में जमीने खरीदने के भी ठोस दस्तावेज व सबूत मिले है। मामले की सुनवाई 14 मार्च को होगी। गौरतलब है कि महादेव एप सट्टेबाजी मामले में ईडी की गिरफ्त में आए भोपाल के मुख्य ऑपरेटर गिरीश तलरेजा और कोलकाता निवासी सूरज चोखानी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल में भेज दिया गया है। वहीं ईडी के प्रतिवेदन पर आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) ने अज्ञात पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों के खिलाफ साजिश, जालसाजी और भ्रष्टाचार का केस दर्ज किया है।

Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
बिलासपुर । कभी सीमित संसाधनों और आर्थिक परेशानियों के बीच जीवन गुजारने वाली ग्राम पंचायत पौंड़ी, जनपद पंचायत मस्तूरी की सीमा वर्मा ने आज अपने हौसले और मेहनत से नई पहचान…
 07 March 2026
गरियाबंद। आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में शहर विकास योजना के संबंध में बैठक आयोजित की गई। इस दौरान कलेक्टर  बीएस उइके एवं पुलिस अधीक्षक  वेदव्रत सिरमौर, नगर पालिका परिषद् के…
 07 March 2026
गरियाबंद। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. यूएस नवरत्न ने बताया कि जिला मुख्यालय स्थित सोमेश्वर हॉस्पिटल का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ राज्य उपचर्यागृह तथा रोगोपचार संबंधी स्थापनाएं…
 07 March 2026
कोरबा। कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड अंतर्गत ग्राम जटगा की 70 वर्षीय बूँदकुंवर के जीवन में अब हर महीने मिलने वाली एक छोटी-सी राशि बड़ा सहारा बन गई है। छत्तीसगढ़…
 07 March 2026
कोरबा। राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत संचालित बिहान कार्यक्रम प्रभावी रूप से संचालित किया…
 07 March 2026
कोरबा। जिला कार्यालय में कलेक्टर  कुणाल दुदावत के निर्देश पर आज विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी  तरूण कुमार किरण (आईएएस) की अध्यक्षता में राजस्व निरीक्षकों एवं पटवारियों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की…
 07 March 2026
कोरबा। कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) कटघोरा में शुक्रवार को ‘कृषि और ग्रामीण परिवर्तन’ विषय पर आयोजित पोस्ट-बजट वेबिनार का सीधा प्रसारण किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से किसानों को केंद्र सरकार…
 07 March 2026
महासमुंद। राज्य शासन की महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में आर्थिक सशक्तिकरण की नई कहानी लिख रही है। महासमुंद जिले में महतारी वंदन योजना से 3 लाख 27 हजार महिलाएं…