तेजस की स्पीड से दौड़ रही है इकॉनमी, जीडीपी ग्रोथ रेट 8 प्रतिशत रहने की संभावना: आरबीआई गवर्नर

Updated on 07-03-2024 01:49 PM
नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर शक्तिकांत दास का कहना है कि भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख इकॉनमी है और देश की ग्रोथ रेट आठ फीसदी के करीब पहुंच सकती है। दास ने ईटी नाउ के साथ खास इंटरव्यू में कहा कि चौथी तिमाही में ग्रोथ रेट 5.9 फीसदी रह सकता है। अगर ऐसा हुआ तो फाइनेंशियल ईयर 2024 में ग्रोथ रेट 7.6 फीसदी से ज्यादा होगी। जीडीपी ग्रोथ रेट के आठ फीसदी के करीब रहने की संभावना है। तीसरी तिमाही में देश की इकॉनमी 8.4 फीसदी की रफ्तार से बढ़ी थी।

दास ने भारत के ग्रोथ मोमेंटम की तुलना स्वदेश में विकसित फाइटर तेजस से करते हुए कहा कि इंडिया की तीसरी तिमाही में 8.4 फीसदी की रफ्तार से बढ़ी जो अर्थशास्त्रियों के अनुमान से बेहतर है। उन्होंने कहा कि ओवरऑल रूरल डिमांड में सुधार के संकेत दिख रहे हैं जबकि शहरी क्षेत्रों में यह मजबूत बनी हुई है। साथ ही दूसरे इकॉनमिक मेट्रिक्स जैसे निजी निवेश, कैपेसिटी यूटिलाइजेशन और बैंक क्रेडिट ग्रोथ में भी तेजी दिख रही है।

पेटीएम पेमेंट्स बैंक

पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर हाल में लगाई गई पाबंदियों के बारे में पूछे जाने पर आरबीआई गवर्नर ने कहा कि यह केवल एक पेमेंट बैंक के खिलाफ कार्रवाई की गई है, न कि व्यापक फिनटेक इंडस्ट्री के खिलाफ। 80 से 85 फीसदी पेटीएम वॉलेट यूजर्स को रेगुलेटरी एक्शन के कारण किसी भी प्रकार दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा। बाकी 15 फीसदी यूजर्स को अन्य बैंकों से लिंक करने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि आरबीआई पूरी तरह फिनटेक इंडस्ट्री को सपोर्ट करता है। लेकिन उन्होंने एक बार फिर क्रिप्टोकरेंसीज पर अपनी चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि वे पूरी तरह स्पेकूलेटिव हैं। हाल में क्रिप्टोकरेंसीज की कीमत में काफी तेजी आई है। बिटकॉइन अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई हैं।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 March 2026
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल-अमेरिका युद्ध का असर क्रिप्टोकरेंसी बाजार पर भी पड़ रहा है। पिछले कई दिनों में इसमें गिरावट बनी हुई है। शुक्रवार सुबह 10:30 बजे तक पिछले 24 घंटे में…
 06 March 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में हाल में काफी गिरावट आई है। लगातार चार दिन की गिरावट के बाद गुरुवार को शेयर बाजार में तेजी…
 06 March 2026
नई दिल्ली: सरकार रेलवे की दो बड़ी कंपनियों को मिलाकर एक करने पर विचार कर रही है। इसके लिए रेल मंत्रालय ने एक प्रपोजल तैयार किया है। इसका उद्देश्य रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर…
 06 March 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी संकट के बीच दुनिया भर में तेल और गैस का संकट खड़ा हो गया है। ईरान और अमेरिका/इजरायल के बीच शनिवार को जंग शुरू होने…
 06 March 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी संकट का असर अब भारतीय निर्यातकों पर भी पड़ने लगा है। ईरान और इजरायल/अमेरिका के बीच चल रही लड़ाई के कारण पश्चिम एशिया में कई…
 06 March 2026
नई दिल्ली: ईरान पर इजरायल और अमेरिका के हमले से मिडिल ईस्ट में तनाव पैदा हो गया है। इसका असर भारत पर भी पड़ सकता है। अगर यह युद्ध लंबे समय…
 06 March 2026
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में एक दिन की तेजी के बाद आज फिर गिरावट आई है। कारोबार के दौरान बीएसई सेंसेक्स में 1,000 अंक से ज्यादा गिरावट आई जबकि नेशनल…
 05 March 2026
नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच जंग तेज हो गई है। इसके साथ ही होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों की आवाजाही लंबे समय तक बंद रहने की आशंका पैदा हो गई…