जगदलपुर में महसूस हुए भूकंप के झटके, घर से बाहर निकले लोग...

Updated on 25-04-2024 06:21 PM

जगदलपुर। जगदलपुर में भूकंप के झटके महसूस किए गए। बताया जा रहा है कि यह भूकंप रात 8 बजकर 5 मिनट पर आया। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने मैन्युअल तरीके से गणना करके बताया कि जगदलपुर से 2 किमी दूर उत्तर पूर्व में 5 किमी गहराई पर 2.6 तीव्रता का भूकंप आया है। इसके बाद मोहल्ले में रहने वाले लोग डर के चलते घर से बाहर आकर खड़े हो गए।  

आड़ावाल, बाबू सेमरा से लेकर लालबाग, सनसिटी और कोतवाली चौक के साथ ही मेन रोड इलाके में झटके महसूस होने पर लोग दहशत में अपने घर-दुकान के बाहर निकल आए। शहर से लगे ग्रामीण इलाको में भी लोगों को कंपन महसूस हुआ। पथरागुड़ा इलाके में नाली के किनारे खड़ी कार कंपन की वजह से नाली में जा गिरी।

भूकंप की खबर रात 8 बजे तक शहर में सोशल मीडिया के जरिए फैलने लगी थी। लोग वाट्सएप ग्रुप पर भूकंप को लेकर कर्न्फमेशन लेते रहे। शहर के लगभग आधे इलाके में मामूली झटके महसूस किए गए।

मौसम विभाग के मौसम वैज्ञनिक एचपी चंद्रा ने बताया कि बुधवार की दोपहर हैदराबाद से 30 किमी दूर 1 बजकर 30 मिनट में तेलंगाना में भूकंप के झटके महसूस किए गए। जबकि यह 2.6 की रफ्तार से आया हुआ था। मौसम विज्ञान केंद्र जगदलपुर के वैज्ञानिक आरके सोरी ने बताया कि बताया कि 2.6 रिक्टर स्केल का भूकंप रिकॉर्ड किया गया है। इसका असर जमीन से पांच किमी की गहराई तक था। उन्होंने बताया कि 2.6 रिक्टर तीव्रता को भूकंप की सामान्य स्थिति माना जाए।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 March 2026
रायपुर।प्रदेश की पुरातत्त्वीय धरोहरों के संरक्षण, संवर्धन और जनभागीदारी को सुदृढ़ बनाने की दिशा में संस्कृति विभाग द्वारा एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल के…
 09 March 2026
महासमुंद। बसना विकासखंड के ग्राम बन्सुला की निवासी श्रीमती भोजवती साहू की जिंदगी पति के निधन के बाद मुश्किलों से भरी हो गई थी। घर की सारी जिम्मेदारियां उनके कंधों पर…
 09 March 2026
रायपुर। सिसपाल विहार में 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सुधा सोसाइटी फाउंडेशन द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शिक्षा, गायन, योग, ध्यान,…
 09 March 2026
रायपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर 8 मार्च को राज्यपाल रेमन डेका ने श्रीमती स्मिता सिंह, फाउंडर शकुंतला फाउंडेशन छत्तीसगढ़, को उनके उत्कृष्ट सामाजिक सेवा कार्यों के लिए सम्मानित किया।उन्होंने श्रीमती स्मिता…
 09 March 2026
रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को रायपुर के वीआईपी रोड स्थित बीएसएस प्रणवानंद स्कूल परिसर पहुंचकर  भारत माता की मूर्ति तथा भारत सेवाश्रम संघ के संस्थापक स्वामी प्रणवानंद…
 09 March 2026
रायपुर। समोदा गांव में कथित अफीम की खेती के मामले को लेकर सोमवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा में जोरदार हंगामा हुआ। आसंदी के सामने प्रदर्शन और नारेबाजी करने पर सभापति ने कांग्रेस…
 09 March 2026
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सोमवार को प्रश्नकाल में पदोन्नति में आरक्षण का मुद्दा जोरदार तरीके से उठा। विधायक प्रबोध मिंज के सवालों को लेकर महिला एवं…
 09 March 2026
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सोमवार को धान खरीदी का मुद्दा सदन में गरमाया रहा। बस्तर क्षेत्र के पंजीकृत किसानों से धान खरीदी नहीं होने के आरोप को…