रूस में लगातार दूसरे दिन भूकंप आया, 6.5 तीव्रता:कल कामचटका द्वीप पर 8.8 तीव्रता से धरती कांपी थी; ज्वालामुखी भी फटा

Updated on 31-07-2025 02:31 PM

रूस में लगातार दूसरे दिन भूंकप आया है। रूस के पूर्वी इलाके में मौजूद कुरिल आईलैंड्स पर गुरुवार सुबह आए इस भूकंप की तीव्रता 6.5 थी।

नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (NCS) के मुताबिक, यह भूकंप भारतीय समयानुसार सुबह 10:57 पर दर्ज हुआ। इसकी गहराई महज 10 किलोमीटर थी।

इससे पहले बुधवार को कुरिल द्वीपों के पास समुद्र में 8.8 तीव्रता का भीषण भूकंप आया था। जो अब तक दर्ज किए गए सबसे शक्तिशाली भूकंपों में छठे नंबर पर है। हालांकि, इसमें अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

8.8 तीव्रता के भूकंप के बाद रूस, जापान, चीन और अमेरिका तक सुनामी लहरें पहुंची थीं। रूस में ये लहरें 4 मीटर ऊंची, जबकि अमेरिका में 1 मीटर तक ऊंची थीं।

कुरील में कल भी एक 6.3 तीव्रता का भूकंप आया था। इसके अलावा कामचटका में भूकंप के बाद ज्वालामुखी भी फटा।

125 से ज्यादा झटके, 6.9 तीव्रता तक पहुंचे आफ्टरशॉक्स

US जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक, 8.8 तीव्रता वाले मुख्य भूकंप के बाद बीते 16 घंटे में रूस के आसपास 125 से ज्यादा आफ्टरशॉक्स आए हैं।

इनकी तीव्रता 4.4 या उससे अधिक रही है। इनमें से तीन झटके 6.0 से अधिक तीव्रता के रहे, जिनमें सबसे जोरदार झटका 6.9 तीव्रता का था। यह मुख्य भूकंप के करीब 45 मिनट बाद महसूस हुआ।

बुधवार को ही सुबह 11 बजे के करीब मुख्य भूकंप के केंद्र से 200 मील दक्षिण-पश्चिम में 6.4 तीव्रता का एक और आफ्टरशॉक आया।

कामचटका में भूकंप के बाद ज्वालामुखी भी फटा

बुधवार को आए 8.8 तीव्रता वाले भूकंप के कुछ ही घंटे बाद कामचाटका प्रायद्वीप पर क्लूचेवस्काया सोपका नाम का ज्वालामुखी फटा।

पिछले कुछ दिनों से इस ज्वालामुखी में हलचल बढ़ रही थी। रात में इसके क्रेटर से रोशनी निकल रही थी और दिन में यह राख उगल रहा था। बुधवार को इसने करीब 3 किलोमीटर ऊंचाई तक राख का गुबार छोड़ा।

19 जुलाई को रूसी विज्ञान अकादमी के वॉल्केनोलॉजी संस्थान ने इस ज्वालामुखी की एक तस्वीर जारी की थी। उसमें क्रेटर के ऊपर एक बादल नजर आ रहा था, जो नीचे से निकल रही लावा की रोशनी से चमक रहा था।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
इस्लामाबाद: अफगानिस्तान की तालिबान आर्मी ने कथित तौर पर पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में ड्रोन अटैक किया है। अफगान सेना के शुक्रवार के ड्रोन हमले के बाद इस्लामाबाद हवाई अड्डा…
 14 March 2026
तेहरान: अमेरिकी सेना ने ईरान के महत्वपूर्ण खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए इस हमले की जानकार दी है और…
 14 March 2026
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने रूसी तेल को लेकर अमेरिका पर हमला बोला और कहा कि वॉशिंगटन पर भारत समेत दुनिया भर के देशों के सामने रूसी तेल खरीदने…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को बताया कि अमेरिकी सेना ने ईरान के खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। इस हमले के साथ ही यह सवाल उठने लगा है…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के साथ युद्ध में अमेरिका को बड़ा झटका लगा है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर ईरान के मिसाइल हमले…
 14 March 2026
तेहरान/नई दिल्‍ली: भारत में तेल और गैस की भारी किल्‍लत के बीच ईरान ने बड़ी राहत दी है। ईरान ने कहा है कि वह स्‍ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले भारतीय…
 14 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को घोषणा की कि सेंट्रल कमांड ने ईरान के सबसे बड़े तेल टर्मिनल खर्ग आईलैंड पर भीषण हमला किया है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल…
 14 March 2026
ढाका: बांग्‍लादेश में तारिक रहमान के पीएम बनने के बाद विदेश मंत्री खलीलुर रहमान शनिवार को अपनी पहली विदेश यात्रा पर तुर्की जा रहे हैं। खलीलुर रहमान तुर्की के विदेश मंत्री…