नई दिल्ली: टैक्स-सेविंग एफडी उन तरीकों में से एक है जिससे कोई अपनी टैक्स देनदारी कम कर सकता है। इससे गारंटीड इनकम भी सुनिश्चित होती है। यह और बात है कि टैक्स-सेविंग एफडी 5 साल की अनिवार्य लॉक-इन अवधि के साथ आती है। टैक्स-सेविंग एफडी में आप अधिकतम 1.5 लाख रुपये का निवेश कर सकते हैं। इनकम टैक्स एक्ट के सेक्शन 80सी के तहत एलिजिबल इनवेस्टमेंट ऑप्शन में निवेश की गई रकम पर टैक्स डिडक्शन का फायदा मिलता है। हालांकि, ऐसे निवेश को भुनाने से होने वाली इनकम टैक्सेबल होती है। टैक्स-सेविंग एफडी की पेशकश सरकारी और निजी दोनों सेक्टर बैंक करते हैं। आम जनता के मुकाबले अक्सर बुजुर्गों को थोड़ा अधिक ब्याज मिलता है। आइए, यहां जानते हैं कि कौन से बैंक टैक्स-सेविंंग एफडी पर कितना ब्याज दे रहे हैं।
टैक्स-सेविंग एफडी पर आम जनता को बैंकों से मिल रहा ब्याज
इंडसइंड बैंक टैक्स सेविंग एफडी रेट
इंडसइंड बैंक की पांच साल की अवधि वाली टैक्स-सेविंग एफडी 7.25% ब्याज दे रही है।एक्सिस बैंक टैक्स-सेविंग एफडी रेट
एक्सिस बैंक अपने टैक्स-सेविंग एफडी में निवेश के लिए 7% की ब्याज दर की पेशकश कर रहा है।एचडीएफसी बैंक टैक्स-सेविंग एफडी रेट
एचडीएफसी बैंक की पांच साल की अवधि की टैक्स-सेविंग एफडी पर 7% ब्याज मिल रहा है।आईसीआईसीआई बैंक टैक्स-सेविंग एफडी रेट
आईसीआईसीआई बैंक की पांच साल की अवधि की टैक्स-सेविंग एफडी 7% ब्याज दे रही है।