हरियाणा में माउथ फ्रेशनर की जगह दिया ड्राई एसिड:5 लोगों को हुई खून की उल्टियां, मैनेजर गिरफ्तार

Updated on 05-03-2024 04:57 PM

हरियाणा में गुरुग्राम के रेस्टोरेंट में माउथ फ्रेशनर खाने से 5 लोगों की तबीयत बिगड़ने के मामले में पुलिस ने रेस्टोरेंट के मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया है। रेस्टोरेंट संचालक अभी फरार है।

मंगलवार को मानेसर के ACP सुरेंद्र सुरेन जांच के लिए रेस्टोरेंट पहुंचे तो वह बंद मिला। पुलिस ने सभी दरवाजे चेक किए, लेकिन लॉक मिले। पुलिस को शक है कि घटना के बाद रेस्टोरेंट संचालक ताला लगाकर फरार हो गया है।

दरअसल, सोमवार (4 मार्च) को 3 दंपती गुरुग्राम के सेक्टर 90 स्थित सफायर 90 ला फॉरेस्टा रेस्टोरेंट में खाना खाने गए थे। यहां पर अंकित, उसकी पत्नी नेहा, मानिक, उसकी पत्नी प्रीतिका और दीपक अरोड़ा ने अपनी पत्नी हिमानी के साथ रेस्टोरेंट में खाना खाया। खाना खत्म होने के बाद रेस्टोरेंट की महिला वेटर अमृतपाल कौर ने उन्हें माउथ फ्रेशनर ऑफर किया।

माउथ फ्रेशनर के नाम पर ड्राई आइस दी
अंकित को छोड़ कर बाकी 5 लोगों ने माउथ फ्रेशनर खा लिया। इसके बाद उनके मुंह में जलन होने लगी। मुंह से खून आया और उल्टी लग गईं। तबीयत ज्यादा खराब होने लगी तो उन्होंने जबरदस्ती जोर देकर वेटर से पूछा की हमें क्या खिला दिया। इस पर वेटर ने पॉलिथीन का पैकेट खुला हुआ सामने रख दिया।

इसके बाद सभी को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यहां 5 में से 2 की हालत गंभीर है। पुलिस ने अंकित के बयान पर केस दर्ज किया है। डॉक्टरों का दावा है कि कपल्स को माउथ फ्रेशनर के नाम पर ड्राई आइस (एसिड) दी गई, जोकि जहरीली थी।

बोले- रेस्टोरेंट के कर्मचारियों ने नहीं की मदद
अंकित ने बताया कि तबीयत खराब होने के बावजूद रेस्टोरेंट के कर्मचारियों ने उनकी कोई मदद नहीं की। उन्होंने खुद 100 नंबर पर फोन कर पुलिस बुलाई। वे लोग एंबुलेंस आने का इंतजार करते रहे। बाद में सभी को प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया।

गिरफ्तार आरोपी दिल्ली का रहने वाला
गुरुग्राम पुलिस ने इस मामले में रेस्टोरेंट के मैनेजर गगनदीप को गिरफ्तार किया है। पता चला है कि गगनदीप पर ही रेस्टोरेंट को संभालने का जिम्मा था। वह दिल्ली का रहने वाला है। पुलिस को रेस्टोरेंट के संचालक की भी तलाश है, लेकिन अभी वह फरार है।

डॉक्टर बोला- जानलेवा एसिड, जान भी जा सकती है
डॉक्टर को जब वेटर द्वारा दिया गया पैकेट दिखाया गया तो उन्होंने बताया कि यह ड्राई आइस है। यह एक तरह का जानलेवा एसिड है, जिसके सेवन से जान भी जा सकती है।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 May 2026
अहमदाबाद, देश में ‘जैव आतंकी हमले’ यानी बायो टेररिज्म का खतरा बढ़ता जा रहा है। नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने आईएसआईएस से जुड़े बायो-टेरर प्लॉट में डॉक्टर समेत 3 लोगों के…
 07 May 2026
नई दिल्ली, ऑपरेशन सिंदूर, रूस-यूक्रेन और अमेरिका-इजराइल-ईरान जंग के बाद भारतीय रक्षा प्रतिष्ठान ने एक ‘ड्रोन फोर्स’ बनाने का फैसला किया है। यह फोर्स किसी भी सैन्य कार्रवाई में ‘फर्स्ट रेस्पोंडर’…
 07 May 2026
भोपाल/लखनऊ/जयपुर/देहरादून, उत्तर, मध्य और दक्षिण भारत में बारिश का दौर जारी है। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश में बुधवार को बारिश हुई।…
 07 May 2026
कोलकाता, पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना स्थित मध्यमग्राम में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पर्सनल असिस्टेंट (PA) चंद्रनाथ रथ (42 साल) की बुधवार रात 10.30 बजे गोली मारकर हत्या कर…
 01 May 2026
नागपुर, नागपुर में धमकीभरी चिट्ठी मिलने के बाद हाई सिक्योरिटी अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस चिट्ठी में दावा किया गया कि RSS मुख्यालय,BJP ऑफिस और मेट्रो ट्रेनों में रेडियोएक्टिव…
 01 May 2026
नई दिल्ली/कोलकाता, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गुरुवार रात अपनी सीट भवानीपुर के EVM स्ट्रॉन्ग रूम पहुंचीं, जहां वे करीब 4 घंटे रहीं। बताया कि ममता ने सभी उम्मीदवारों से…
 01 May 2026
अलवर, अलवर के मौजपुर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर चलती कार में आग लग गई। हादसे में 6 लोग जिंदा जल गए। रेस्क्यू टीम को आग बुझाने के बाद अर्टिगा कार…
 01 May 2026
अहमदाबाद: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रचार के दौरान झालमुड़ी खाकर चौंका दिया था। पीएम मोदी का झारग्राम दौरे का यह अंदाज सोशल मीडिया पर न सिर्फ वायरल…