ड्रोन-मिसाइल हमले, साइबर अटैक, एयर डिफेंस... भारत-पाकिस्तान की लड़ाई में वो 4 चीजें, जो पहली बार हुईं

Updated on 11-05-2025 11:38 AM
इस्लामाबाद: भारत और पाकिस्तान ने चार दिनों तक (6 से 10 मई) कई मोर्चों पर संघर्ष किया है। दोनों देशों में ये लड़ाई भले ही सिर्फ चार दिन चली लेकिन इस दौरान कई नई चीजें देखने को मिली हैं। दोनों देशों ने ना सिर्फ एक-दूसरे पर हवाई हमले किए बल्कि साइबर अटैक के जरिए भी नुकसान पहुंचाने की कोशिश की। दोनों ओर से सीमा पार किए बिना दूसरे के इलाके में अंदर तक वार किए गए। इसके लिए ड्रोन, मिसाइल और आधुनिक हथियारों का इस्तेमाल किया गया। ये पहली बार है जब इस तरह की लड़ाई दोनों मुल्कों में देखी गई। हालांकि भारत ने पाकिस्तान के ज्यादातर हमलों को नाकाम करने में कामयाबी पाई।

एचटी की रिपोर्ट के मुताबिक, इस संघर्ष के दौरान देखा गया कि पाकिस्तान ने तुर्की में बने ड्रोन का इस्तेमाल करके 900 किलोमीटर लंबी सीमा पर 36 जगहों पर भारत में हमले किए। पाकिस्तान ने चीन में बनी PL-15 मिसाइलों को उसी से मिले JF-17 लड़ाकू विमानों के जरिए भारत पर पहली बार दागा। भारत ने इसका मुकाबला S-400 एयर डिफेंस सिस्टम से किया, जो रूस से खरीदा गया है। भारत की ओर से जेट से स्कल्प क्रूज मिसाइलें और हैमर स्मार्ट हथियार दागे गए। भारत ने आतंकी ठिकानों पर हमला करने के लिए कामिकेज ड्रोन का इस्तेमाल किया। भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत अपनी सीमा के अंदर से ही मिसाइलें दागकर पाकिस्तान में नौ ठिकाने नेस्तानाबूद किए।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
 19 March 2026
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
 19 March 2026
न्यूयॉर्क : अमेरिका में युद्ध कभी सिर्फ विदेश नीति नहीं होता, यह हमेशा घरेलू राजनीति में बदल जाता है। ईरान पर हमला करने से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कांग्रेस की औपचारिक…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मध्य पूर्व में अपनी सैन्य मौजूदगी में भारी बढ़ोतरी की योजना पर विचार कर रहे हैं। इसमें हजारों अमेरिकी सैनिकों की तैनाती संभावित है। रॉयटर्स ने…
 19 March 2026
रियाद: सऊदी अरब ने कहा है कि ईरान की ओर से हो रहे हमलों का जवाब देने का उनकी सेना को हक है और वह इस तरफ बढ़ सकते हैं।…
 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…