डॉ. रमन सिंह ने डाला वोट, दोपहर 1 बजे तक 53.09 प्रतिशत मतदान

Updated on 26-04-2024 05:24 PM

रायपुर। कांकेर, महासमुंद और राजनंदगांव लोकसभा सीट पर वोटिंग जारी  है। दूसरे चरण में कुल 41 प्रत्याशी चुनाव मदौन में हैं, जिनके भाग्य का फैसला जनता करेगी। चुनाव आयोग से प्राप्त जानकारी के अनुसार दोपहर 1 बजे तक राज्य में 53.09 प्रतिशत मतदान हुआ है। सबसे ज्यादा 60.15% मतदान कांकेर लोकसभा क्षेत्र में दर्ज किया गया है। वहीं महासमुंद लोकसभा में एक बजे तक 52.06% मतदान दर्ज हुआ है। राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र में 47.82% मतदान दोपहर 1 बजे तक हुआ है।
कवर्धा में पूर्व मुख्यमंत्री व विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने अपनी पत्नी व भाई के साथ मतदान किया। डॉ रमन सिंह ने लाइन लगकर मताधिकार का प्रयोग किया‌। डॉ सिंह ने लोकतंत्र के महापर्व को मजबूत बनाने ज्यादा से ज्यादा मताधिकार का प्रयोग करने की आम जनता से अपील की है।

वहीं राजनांदगांव लोकसभा सीट‌ से प्रत्याशी संतोष पांडे ने मतदान कर दिया है। संतोष पांडे ने कवर्धा में वोट किया है‌। साथ ही जनता से ज्यादा से ज्यादा वोट  करने की अपील की है।

कांकेर लोकसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी वीरेश ठाकुर ने मताधिकार का प्रयोग किया है। कांग्रेस प्रत्याशी अपने परिवार के साथ मतदान करने पहुंचे।

वहीं महासमुंद लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी रूप कुमारी चौधरी ने मतदान किया है। भाजपा प्रत्याशी रूप कुमारी चौधरी अपने घर में पूजा अर्चना करने के बाद अपनी सास और परिवारजनों के साथ मतदान करने पहुंची।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
बिलासपुर । कभी सीमित संसाधनों और आर्थिक परेशानियों के बीच जीवन गुजारने वाली ग्राम पंचायत पौंड़ी, जनपद पंचायत मस्तूरी की सीमा वर्मा ने आज अपने हौसले और मेहनत से नई पहचान…
 07 March 2026
गरियाबंद। आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में शहर विकास योजना के संबंध में बैठक आयोजित की गई। इस दौरान कलेक्टर  बीएस उइके एवं पुलिस अधीक्षक  वेदव्रत सिरमौर, नगर पालिका परिषद् के…
 07 March 2026
गरियाबंद। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. यूएस नवरत्न ने बताया कि जिला मुख्यालय स्थित सोमेश्वर हॉस्पिटल का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ राज्य उपचर्यागृह तथा रोगोपचार संबंधी स्थापनाएं…
 07 March 2026
कोरबा। कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड अंतर्गत ग्राम जटगा की 70 वर्षीय बूँदकुंवर के जीवन में अब हर महीने मिलने वाली एक छोटी-सी राशि बड़ा सहारा बन गई है। छत्तीसगढ़…
 07 March 2026
कोरबा। राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत संचालित बिहान कार्यक्रम प्रभावी रूप से संचालित किया…
 07 March 2026
कोरबा। जिला कार्यालय में कलेक्टर  कुणाल दुदावत के निर्देश पर आज विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी  तरूण कुमार किरण (आईएएस) की अध्यक्षता में राजस्व निरीक्षकों एवं पटवारियों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की…
 07 March 2026
कोरबा। कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) कटघोरा में शुक्रवार को ‘कृषि और ग्रामीण परिवर्तन’ विषय पर आयोजित पोस्ट-बजट वेबिनार का सीधा प्रसारण किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से किसानों को केंद्र सरकार…
 07 March 2026
महासमुंद। राज्य शासन की महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में आर्थिक सशक्तिकरण की नई कहानी लिख रही है। महासमुंद जिले में महतारी वंदन योजना से 3 लाख 27 हजार महिलाएं…