'साथ में उसकी फोटो मत ही डालना...' बोनी कपूर ने पपाराजी के सामने जान्हवी के BF श‍िखर संग पोज देने से किया इनकार

Updated on 12-03-2024 12:58 PM
बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। इन दिनों उनका नाम बिजनेसमैन शिखर पहाड़िया के साथ खूब जोड़ा जा रहा है, क्योंकि दोनों हर इवेंट्स में साथ नजर आते हैं। यहां तक कि जान्हवी जब भी मंदिर जाती हैं, शिखर उनके इर्द-गिर्द जरूर मौजूद होते हैं। अब पहली बार शिखर को जान्हवी के पापा बोनी कपूर के साथ देखा गया। जब पपाराजी ने उन्हें पोज देने के लिए कहा तो उन्होंने साफ मना कर दिया। बल्कि पपाराजी से ये भी कहा कि शिखर का वीडियो ना पोस्ट करें।

सोशल मीडिया पर 68 साल के Boney Kapoor का वीडियो वायरल हो रहा है। वो मुंबई एयरपोर्ट पर लाल रंग की शर्ट और पैंट में पहुंचे। यूजर्स का उनके कपड़ों से ज्यादा ध्यान इस बात पर गया कि वो शिखर पहाड़िया संग नजर आए, जोकि उनकी बेटी जान्हवी कपूर को कथित तौर पर डेट कर रहे हैं। दोनों एक ही गाड़ी से एयरपोर्ट आए थे।

बोनी ने कहा- उसका डालना ही मत

बोनी कपूर ने पपाराजी के सामने पोज दिया। जब उनसे कहा गया कि शिखर के साथ भी खड़े हो जाएं तो उन्होंने साफ मना कर दिया। बल्कि वो बोले, 'साथ में नहीं, उसका डालना ही मत।'

बोनी ने कराया हेयर ट्रांसप्लांट

बोनी कपूर ने हाल ही में हेयर ट्रांसप्लांट कराआ है। उन्होंने ये ट्रीटमेंट हैदराबाद में कराया। उन्होंने सोशल मीडिया पर खुद अपना वीडियो शेयर किया और फैंस को इसकी जानकारी दी, लेकिन बाद में उस वीडियो को डिलीट कर दिया।


बर्थडे पर साथ गए थे मंदिर

जान्हवी कपूर ने 6 मार्च को अपना 27वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस मौके पर वो तिरुपति के तिरुमाला मंदिर में दर्शन करने पहुंचीं। उनके साथ शिखर भी थे और सोशल मीडिया पर फेमस ऑरी भी नजर आए।

इन फिल्मों में नजर आएंगी जान्हवी

वर्कफ्रंट की बात करें तो बोनी कपूर की 'मैदान' रिलीज होने के लिए तैयार है। उन्होंने इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है, जिसमें अजय देवगन लीड रोल में हैं। जान्हवी की बात करें तो उन्हें 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी', 'मिस्टर एंड मिसेज माही', 'उलझन', 'आरसी 16' और 'देवारा: पार्ट 1' में देखा जाएगा।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
हेमा मालिनी एक बार फिर धर्मेंद्र को लेकर इमोशनल होती दिखी हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो में हेमा मालिनी उनके बारे में बातें करती नजर आ रही हैं। वो…
 01 May 2026
सलमान खान भी रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' में कैमियो रोल में दिखेंगे और इसकी झलक देख फैन्स उछल पड़े हैं। रितेश देशमुख की ऐतिहासिक महाकाव्य 'राजा शिवाजी' में…
 01 May 2026
एक तरफ जहां रणवीर सिंह अपनी हालिया फिल्म 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' की सफलता का जश्न मना रहे हैं, वहीं उनकी वाइफ और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी के…
 01 May 2026
टीवी और फिल्म एक्ट्रेस राजश्री देशपांडे ने हाल ही में अपने ब्रेस्ट कैंसर का पता लगने, इसके इलाज और सर्जरी के बारे में काफी सारी बातें खुलकर बताई हैं। डायग्नोसिस…
 01 May 2026
भारतीय सिनेमा में संगीत के ऐसे कई जादूगर रहे, जिन्होंने ऐसी धुनें बनाईं, ऐसे म्यूजिक को जन्म दिया, जो दशकों बाद आज भी कानों में मिस्री घोलता है, और हमेशा…
 01 May 2026
कभी मशहूर सिंगर कुमार सानू के साथ अपनी पर्सनल लाइफ दिल खोलकर शेयर करने वालीं 'बिग बॉस 19' की धाकड़ कंटेस्टेंट कुनिका सदानंद ने अपने मजार वाले वीडियो पर सफाई…
 01 May 2026
बॉम्बे हाई कोर्ट ने बुधवार को कमीडियन भारती सिंह और एक्टर शेखर सुमन को बड़ी राहत देते हुए साल 2010 में दर्ज एफआईआर को रद्द करने का आदेश दिया है।…
 29 April 2026
साल 1980 के दशक में दूरदर्शन चैनल पर रामानंद सागर की 'रामायण' का बोलबाला था। निर्देशक रामानंद सागर के इस पौराणिक शो ने पूरे देश में अपार लोकप्रियता हासिल की।…