हैरान नहीं होइएगा, बस जानकारी के लिए बता रहे हैं बिटकॉइन की यह बात

Updated on 05-03-2024 06:01 PM
नई दिल्ली: दुनिया की सबसे लोकप्रिय, सबसे पुरानी और सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन की कीमत सोमवार को ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गई। 10 नवंबर, 2021 को 68,789 डॉलर पर पहुंचने के बाद इसकी कीमत में काफी गिरावट आई थी। लेकिन हाल के दिनों में इसमें काफी तेजी देखी जा रही है। सोमवार को ट्रेड के दौरान यह 68,791 डॉलर पर पहुंच गई। अमेरिका में कई बिटकॉइन ईटीएफ को मंजूरी मिली है जिसके बाद एक बार फिर निवेशकों का रुख इस ओर हुआ है। पहले 11 स्पॉट बिटकॉइन ईटीएफ जनवरी में लॉन्च हुए थे जो इस क्रिप्टोकरेंसी की रियल-टाइम मार्केट प्राइस को ट्रैक करते हैं।

CoinMarketCap के मुताबिक बिटकॉइन की कीमत में पिछले एक साल में 200 परसेंट से अधिक तेजी आई है। क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में बिटकॉइन की आधी से अधिक हिस्सेदारी है। बिटकॉइन दुनिया की सबसे पुरानी क्रिप्टोकरेंसी है। इसे 2009 में लॉन्च किया गया था। साल 2010 में इसकी कीमत 0.008 डॉलर थी। यानी एक डॉलर में आप 125 बिटकॉइन खरीद सकते थे। अगर तब आपने यह निवेश किया होता तो आज आपके निवेश की वैल्यू 81 लाख डॉलर यानी 67,17,01,000 रुपये होती।

क्यों चढ़ रही है कीमत

बिटकॉइन में तेजी के कई कारण हैं। अमेरिका में हाल में कई बिटकॉइन ईटीएफ को मंजूरी मिली है। इसके बाद से इसके वॉल्यूम में गजब की तेजी आई है। आने वाले दिनों में बिटकॉइन को दो हिस्सों में बांटने की भी तैयारी है। साथ ही कई जियोपॉलिटिकल कारणों से इन्वेस्टर्स अपने पोर्टफोलियो को डाइवरसिफाई करना चाहते हैं। यही वजह है कि वे बिटकॉइन का रुख कर रहे हैं जिसे डिजिटल इन्वेस्टमेंट का सुरक्षित ठिकाना माना जाता है। बिटकॉइन के वर्चुअल क्रिएटर सतोशी नाकामोतो ने 28 अक्टूबर, 2008 को इसका व्हाइटपेपर जारी किया था लेकिन इसकी मिंट डेट तीन जनवरी, 2009 थी।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
नई दिल्‍ली: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बड़ा ऐक्‍शन लिया है। शुक्रवार को उसने पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड का बैंकिंग लाइसेंस रद्द कर दिया। इस कदम से 24 अप्रैल से बैंक…
 25 April 2026
नई दिल्‍ली: राष्ट्रीय राजधानी के सराफा बाजार में सोने और चांदी के दामों में गिरावट दर्ज की गई। डॉलर के मजबूत होने और वैश्विक अनिश्चितता बढ़ने के बीच ऐसा हुआ। अखिल…
 25 April 2026
नई दिल्ली: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने जियो प्लेटफॉर्म्स के बहुप्रतीक्षित आईपीओ को लेकर बड़ा संकेत दिया है। अंबानी ने इसे एक निर्णायक मील का पत्थर बताते हुए संकेत…
 25 April 2026
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर एयरपोर्ट) की कमान अब नीतू समरा (Nitu Samra) के हाथों में आ गई है। उन्होंने एयरपोर्ट का नया सीईओ नियुक्त किया गया है। उन्होंने विदेशी सीईओ क्रिस्टोफ श्नेलमान…
 24 April 2026
नई दिल्ली: भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस गौतम अडानी की नेटवर्थ में गुरुवार को भारी तेजी आई। शेयर मार्केट में गिरावट के बावजूद अडानी ग्रुप के चेयरमैन की नेटवर्थ…
 24 April 2026
नई दिल्‍ली: सोने और चांदी की कीमत में आज फिर गिरावट आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में करीब 1,000 रुपये की गिरावट आई है जबकि चांदी…
 24 April 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में संकट को चलते हुए अब लगभग दो महीने हो गए हैं। ऐसे में भारतीय निर्यातक अपने कामकाज को सामान्य बनाने की कोशिश करने में जुटे हैं।…
 24 April 2026
नई दिल्‍ली: राघव चड्ढा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) से उनका सालों पुराना रिश्‍ता टूट गया है। उन्‍होंने AAP से इस्‍तीफा देकर बीजेपी का दामन थामने…