भोपाल। राजधानी में श्वानों द्वारा लोगों पर हमला करने/काटने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला हबीबगंज इलाके में स्थित अरेरा कालोनी में सामने आया है, जहां रहने वाली एक महिला को पड़ोसी के श्वान ने ने काट लिया। महिला पेशे से फैशन डिजाइनर है। उसने घटना की शिकायत हबीबगंज थाने पहुंकर की है। पुलिस ने श्वान के मालिक पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
यह है मामला
हबीबगंज थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 29 साल की प्रियांजलि राजलक्ष्मी, ई-1, अरेरा कालोनी में रहती हैं। वह मुंबई में फैशन डिजाइनिंग का काम करती हैं। उन्होंने बताया कि वह कुछ दिनों से भोपाल अपने घर आई थी। शनिवार रात वह घर के पास टहल रही थीं। उसी दौरान पड़ोस में रहने वाले शिवांश सक्सेना अपने श्वान को घुमा रहे थे। श्वान के गले में कोई चेन या रस्सी नहीं थी। उनको देखकर अचानक वह उनकी ओर लपक पड़ा और उन्हें काट लिया।