रवि शास्त्री को कम समझा है क्या? कमाई जानकर रह जाएंगे हैरान, जीते हैं लग्जरी लाइफ

Updated on 28-10-2024 01:16 PM

नई दिल्ली. रवि शास्त्री (Ravi Shastri) टीम इंडिया के जाने माने खिलाड़ी रहे थे. अपने समय में उन्होंने टीम में रहते हुए एक से एक कारनामे किए थे. रवि शास्त्री अब क्रिकेट से दूर हैं और वह टीवी मीडिया के साथ जुड़ गए हैं. शास्त्री टीवी प्रजेंटर और कॉमेंटटेटर के रूप में काम कर रहे हैं और यहां से उन्हें करोड़ों की कमाई हो रही है. आज हम जानेंगे कि रवि शास्त्री कहां कहां से कमाई कर रहे हैं और उनकी कुल नेटवर्थ कितनी है.


रवि शास्त्री की कुल नेटवर्थ 11 मिलियन डॉलर है. भारतीय रुपयों में करीब 85 करोड़ रुपये. वह मुंबई में अपने घर में रहते हैं. जिसकी कीमत करीब 12 करोड़ रुपये है. उनके कार कलेक्शन की बात करें तो इसमें मर्सिडीज, फोर्ड और बीएमडब्ल्यू जैसी कारें शामिल हैं. शास्त्री की कमाई का मुख्य जरिया ब्रांड एंडोर्समेंट है. वह एडवरटाइजिंग करके करोड़ों की कमाई करते हैं. वह फैन कोड, ब्रिटेनिया और क्रेड जैसी समेत बड़ी बड़ी कंपनियों का एड करते हैं.


रवि शास्त्री (Ravi Shastri) की कोचिंग में टीम इंडिया का प्रदर्शन बेहतरीन रहा. विदेश में भारतीय टीम ने उनकी कोचिंग में टेस्ट क्रिकेट मे अच्छा प्रदर्शन किया. साल 2021 यूएई में हुए टी20 वर्ल्ड कप के बाद उनका कार्यकाल खत्म हो गया था. उनकी जगह राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) को कमान सौंपी गई. राहुल द्रविड़ की कोचिंग में भारत ने साल 2024 का टी20 विश्व कप जीता था.


बता दें कि रवि शास्त्री 6 गेंदों पर 6 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर हैं. साल 1985 में उन्होंने बड़ौदा के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मैच में 6 गेंद पर 6 छक्के लगाने का कारनामा किया. ये कारनामा उन्होंने क्रिकेटर तिलक राज की गेंद पर किया. रवि शास्त्री ने इस मुकाबले में महज 80 गेंदों में शतक लगाया और उसके बाद अगले 100 रन उन्होंने सिर्फ 43 गेंदों में बना दिये थे.

Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
 19 March 2026
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन इन दिनों अपनी फॉर्म से ज्यादा अपने व्यवहार को लेकर सुर्खियों में हैं। दिसंबर 2025 में अबू धाबी में हुई आईपीएल 2026 की मिनी नीलामी में…
 19 March 2026
क्रिकेट में कहा जाता है कि बल्लेबाज आपको मैच जिताते हैं लेकिन गेंदबाज आपको टूर्नामेंट जिताते हैं। आईपीएल के 17 साल के इतिहास में हमने कई गेंदबाजों को एक ही…
 19 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट में एक बार फिर चयन को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। ताजा मामला पूर्व कप्तान बाबर आजम और स्टार बल्लेबाज फखर जमां की फिटनेस से…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के सबसे चुलबुले और चतुर स्पिनर युजवेंद्र चहल ने अपनी निजी और पेशेवर जिंदगी को लेकर एक ऐसा खुलासा किया है, जो उनके फैंस के लिए गुड…
 19 March 2026
नई दिल्ली: फुटबॉल की दुनिया के महानायक लियोनेल मेसी ने बुधवार रात एक और ऐतिहासिक रिकॉर्ड को छू लिया है। इंटर मियामी और नैशविले के बीच खेले गए CONCACAF चैंपियंस कप…
 19 March 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होगा। इसके लिए सभी खिलाड़ी धीरे-धीरे करकर अपनी फ्रेंचाइजियों के साथ जुड़ रहे हैं। सभी टीमों ने भी अभ्यास करना शुरू कर…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…