दिल्ली एयरपोर्ट को किस कंपनी ने बनाया है, जानते हैं आप?

Updated on 28-06-2024 03:13 PM
नई दिल्ली: दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट (IGI Airport) पर आज सुबह एक हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। शहर में हो रही भारी बारिश के कारण एयरपोर्ट की टर्मिनल-1 की छत का एक हिस्सा सुबह पांच बजे टूट गया। इस एयरपोर्ट को ऑपरेट करने वाली कंपनी दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (DIAL) का कहना है कि भारी बारिश के कारण एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 के ओल्ड डिपार्चर फोरकोर्ट की कैनोपी का एक हिस्सा टूट गया। रूफ शीट के साथ-साथ सपोर्ट बीम भी टूटकर टर्मिनल के पिक-अप एंड ड्रॉप एरिया में खड़ी गाड़ियों पर गिरा। DIAL जीएमआर ग्रुप (GMR Group) की अगुवाई वाला कंसोर्टियम है। दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 को जीएमआर ने विकसित किया था। सरकारी सूत्रों के मुताबिक दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 की छत साल 2008-09 के दौरान बनाई गई थी। जीएमआर ने प्राइवेट कॉन्ट्रैक्टर्स के जरिए यह काम किया था।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Currency Reserve) में बड़ी गिरावट हुई है। बीते सप्ताह अपना फॉरेन करेंसी एसेट या एफसीए (FCA) भंडार तो घटा ही है। साथ ही…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने शुक्रवार को कहा कि वॉशिंगटन और नई दिल्ली अगले कुछ महीनों में क्रिटिकल मिनरल्स से जुड़े समझौते को अंतिम रूप देने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran-Israel War) की तपिश इस समय सिर्फ पश्चिम एशिया के देश ही नहीं, बल्कि भारत समेत पूरी दुनिया इससे परेशान है। भारत में देखिए तो हर…
 14 March 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी तेजी आई है। हाल में यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था और अब भी 100…
 14 March 2026
नई दिल्ली: सीबीआई ने 228 करोड़ रुपये के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया धोखाधड़ी मामले में उद्योगपति अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल अंबानी से पूछताछ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।…
 14 March 2026
नई दिल्ली: प्राइवेट सेक्टर के एक्सिस बैंक ने 2016 में नोटबंदी के दौरान दिल्ली की एक कंपनी की 3.2 करोड़ रुपये की नकदी जमा करने से इन्कार कर दिया था। बैंक…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में टेंशन के बीच होर्मुज स्‍ट्रेट का नाम हर किसी की जुबान पर है। यह ईरान के दक्षिण में पतला पानी का रास्‍ता है। फारस की खाड़ी…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: महेश चूरी पालघर (महाराष्‍ट्र) के गांव बोर्डी के रहने वाले हैं। उन्‍होंने इस गांव में ही बिजनेस का जबरदस्‍त मॉडल खड़ा करके दिखाया है। वह 'चीकू पार्लर' के…