सुबह भीगा बादाम खाते हो? विराट कोहली ने गौतम गंभीर से रोहित के बारे में यह क्या कह डाला

Updated on 18-09-2024 03:52 PM
नई दिल्ली: दिल्ली के दो क्रिकेटर साथ बैठकर बात करें और किसी की मौज न लें ऐसा कैसे हो सकता है। अब विराट कोहली और गौतम गंभीर को ही ले लीजिए। टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर का पूर्व कप्तान विराट कोहली एक तरह से इंटरव्यू ले रहे थे। इस बीच कप्तान रोहित शर्मा की बात भी आई तो कोहली मौज लेने से पीछे नहीं हटे। इस दौरान उन्होंने एक ऐसी बात कह डाली, जिसके लिए हिटमैन बदनाम भी हैं।

दरअसल, भारत के टेस्ट और वनडे कप्तान रोहित शर्मा अपनी चीजों को भूलने की आदत के लिए जाने जाते हैं। उनकी इस कमी को विराट कोहली सहित कई टीम के साथियों ने मजाकिया अंदाज में बयां भी किया है। अक्सर रोहित की भूलने की आदत का मजाक उड़ाने वाले विराट ने एक बार भारतीय कप्तान की चीजों को गलत जगह रखने की आदत पर बात की।

बीसीसीआई द्वारा सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक वीडियो चैट में विराट और गौतम गंभीर ने बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट से पहले हल्की-फुल्की बातचीत की। गंभीर ने विराट से पूछा- तो विराट अगले मेहमान रोहित हैं। आप क्या पूछना चाहते हैं? पहला सवाल क्या होना चाहिए? विराट ने मजाकिया ढंग से सुझाव दिया- मुझे लगता है कि रोहित के लिए यह एक बहुत ही सरल सवाल है। सुबह भीगे बादाम खाते हो की नहीं।

इस पर हंसी फूट पड़ी और गंभीर ने कहा- इससे रोहित को याद रखने में मदद मिलेगी कि उसे रात को नहीं बल्कि सुबह 11 बजे आना है। उन्होंने आगे कहा- सुबह 11 बजे के स्थान पर रात को 11 बजे न आ जाए। तो, रोहित, यह आपके लिए पहला सवाल है। भारत गुरुवार को चेन्नई में बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए तैयार है। रोहित की कप्तानी में भारत ने इस साल पिछले महीने एक रोमांचक फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर टी20 विश्व कप जीता था।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
 18 March 2026
आईपीएल 2026 के रोमांचक आगाज में अब दो हफ्ते से भी कम का समय बचा है। सभी 10 टीमों ने मैदान पर पसीना बहाना शुरू कर दिया है लेकिन इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: भारत के मशहूर चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव की शादी का मंगलवार को लखनऊ में ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन आयोजित किया गया। राजनीति और खेल जगत की विभिन्न हस्तियों से सजी…
 18 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम की इस वक्त वाइट बॉल क्रिकेट में पूरी तरह से डॉमिनेशन देखने को मिल रही है। भारत ने 2024 के बाद 2026 में भी टी20 वर्ल्ड…
 18 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के काबुल में ड्रग रिहैबिलिटेशन हॉस्पिटल पर हवाई हमला किया है, जिससे 400 लोगों की मौत हो गई है जबकि 250 लोग चोटिल हैं। इस एयर…
 18 March 2026
नई दिल्ली: अफ्रीकी फुटबॉल में बड़ा विवाद सामने आया है। कन्फेडरेशन ऑफ अफ्रीकन फुटबॉल (सीएएफ) ने अफ्रीकन कप ऑफ नेशंस 2026 के फाइनल का नतीजा पलटते हुए मोरक्को को चैंपियन घोषित…
 18 March 2026
भारत की पूर्व टेनिस स्टार सानिया मिर्जा दुबई में मुश्किल दिन गुजारने के बाद वापस भारत लौट आई हैं। 39 साल की सानिया मिर्जा अपने बेटे के साथ दुबई में…