पुल के ऊपर पानी रहने पर नहीं करें पार : कलेक्टर

Updated on 27-07-2024 04:05 PM

गरियाबंद। पिछले कुछ दिनों से जिले में लगातार हो रही बारिश से कई नदी नाले उफान पर है। साथ ही कई जगहों पर बारिश का पानी सड़कों और पुल-पुलियों के उपर से भी बहने की सूचना मिल रही है। ऐसे में कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने लोगों को भारी बारिश में सुरक्षित रहने एवं सावधानीपूर्वक पुल-पुलियों को पार करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अधिक जलभराव वाले एवं क्षतिग्रस्त, डायवर्सन वाले पुल-पुलियों एवं सड़कों के किनारे सूचना बोर्ड लगाया गया है। सूचना को पढ़कर पुल को पार करने के लिए सतर्कता बरते। कलेक्टर ने लगातार बारिश के कारण अधिक जल भराव वाले सड़क एवं पुल-पुलियों में लोगों को पुल के उपर से पानी बहने पर पार नहीं करने तथा सावधानीपूर्वक आवागमन करने की अपील है। साथ ही अधिक जल बहाव की स्थिति में स्कूली बच्चों को जान जोखिम में लेकर पुल के ऊपर से पानी बहने की स्थिति में ऐसे पुल को पार नहीं करने की भी अपील की है।

उल्लेखनीय है कि कलेक्टर ने अधिक जलभराव वाले पुल से पार नहीं करने के संबंध में लोगां को जागरूक करने के निर्देश विभागीय अधिकारी को दिये हैं। कलेक्टर श्री अग्रवाल के निर्देशानुसार लोगों को सावधानीपूर्वक पुल-पुलियों को पार करने के लिए जागरूक करने के उद्देश्य से इस कार्य में लोक निर्माण विभाग, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, एनएच एवं अन्य विभागों द्वारा समन्वय करके सावधानी बोर्ड लगाया गया है। जिले के मैदानी सहित दूरस्थ एवं वनांचल क्षेत्रों के पुल-पुलियों एवं सड़कों में भी सावधानी बरतने के सूचनायुक्त बैनर, फ्लैक्स एवं स्थायी सूचना बोर्ड लगाया जा रहा है। नदी, नालां के किनारे सूचना बोर्ड लगाकर लोगों को अधिक जलभराव से सुरक्षित रहने के लिए जागरूक किया जा रहा है।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
कोंडागांव, कोंडागांव जिले का लिंगो घोटुल मांदरी नृत्य दल अब राष्ट्रीय स्तर पर अपनी कला का प्रदर्शन करेगा। यह दल नई दिल्ली में आयोजित भारत ट्राइब फेस्ट-2026 में छत्तीसगढ़ राज्य का…
 18 March 2026
बिलासपुर, बिलासपुर के बहुचर्चित नसबंदी कांड मामले में करीब 11 साल 4 महीने बाद जिला कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। एडीजे कोर्ट बिलासपुर के न्यायाधीश शैलेश कुमार ने सर्जन डॉ.…
 18 March 2026
बिलासपुर, हिंदू नववर्ष, गुड़ी पड़वा और नवरात्रि पर्व की तैयारियों जोरों से चल रही है। बिलासपुर में सिंधी समाज ने अपने आराध्य देव भगवान झूलेलाल का जन्मोत्सव चेट्रीचंड्र से पहले मंगलवार…
 18 March 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में पूरे साल NCERT की किताबों से पढ़ाई करने वाले स्टूडेंट्स पर अचानक सीजी बोर्ड एग्जाम थोप दिया गया। स्कूल प्रबंधन की मनमानी पर कलेक्टर संजय अग्रवाल…
 18 March 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अब कमर्शियल गैस सिलेंडर कोटा सिस्टम के तहत दिए जाएंगे। घरेलू एलपीजी के दुरुपयोग को रोकने और आम उपभोक्ताओं तक गैस की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए…
 18 March 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में थार गाड़ी खरीदने के लिए एक नाबालिग ने अपने ही घर में चोरी करवाई है। इसके लिए सेना के रिटायर्ड जवान के बेटे को उकसाया और…
 18 March 2026
रायपुर, उत्तर प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मौसम विभाग ने आज 18 और कल 19 मार्च को आंधी-तूफान के साथ ओलावृष्टि…
 18 March 2026
रायपुर, रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित रामकृष्ण अस्पताल के पीछे बने सीवरेज टैंक (गटर) की सफाई करने उतरे 3 सफाईकर्मियों की दम घुटने से मौत हो गई। वहीं, 1 की हालत…