शिक्षा विभाग के संभागीय अधिकारी ने किया समर कैंप का अवलोकन

Updated on 25-05-2024 07:03 PM

कवर्धा। जिले में गर्मी छुट्टी के दौरान बच्चों में विभिन्न कलाओं व प्रतिभाओं को निखारने और विकास के लिए पीएम एवं स्कूलों में समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इसके अलावा सभी  स्कूलों के छात्र/ छात्राओं को  रचनात्मक समर कैंप करने निर्देशित किया गया है। 

दुर्ग संभाग के संभागीय अधिकारी संयुक्त संचालक दुर्ग की ओर से सहायक संचालक रचना श्रीवास्तव के द्वारा सबसे पहले शासकीय पूर्व माध्य शाला बिरकोना, शासकीय प्राथ जूनवानी स्कूल में संचालित ग्रीष्म कालीन समर कैंप का अवलोकन किया। अवलोकन के दौरान बच्चों द्वारा  पेपर कटिंग कर अनेक प्रकार के सजावटी फूल और मिट्टी से शिवलिंग  बनाया गया जिसे सहायक संचालक द्वारा सराहा गया। इसके बाद पूर्व माध्य शाला कैलाशनगर का निरीक्षण किया गया यहां समर कैंप से बच्चों के द्वारा मेहंदी  चित्रकला के अलावा ड्राइंग पेपर से छाता बनाया गया था, जिसे देखकर सहायक संचालक द्वारा खुशी जाहिर की।  


अंतिम निरीक्षण पी एम स्कूल शंकर नगर का आकस्मिक निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान 42 बच्चों उपस्थित थे। सभी बच्चों को शिक्षको द्वारा बच्चों को बहुत से विधा पर रचनात्मक कला जैसे चित्रकला, मेहंद, मूर्तिकला, संगीत, वादन, गायन, लेखन, सिखाया जा रहा है। बच्चे अपने कला का अच्छे से प्रदर्शन किए। रचना श्रीवास्तव सहायक संचालक ने  बच्चों की समग्र विकास के लिए पढ़ाई साथ-साथ अन्य गतिविधि ,रचनात्मक कला पर भी विशेष जोर देने के लिए निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान  संजयकुमार जायसवाल विकास खंड शिक्षा अधिकारी कवर्धा  ने  समर कैंप में शतप्रतिशत बच्चों की उपस्थिति के लिए कहा जिससे समर कैंप में सिखाए जा रहे  गतिविधियों को सभी बच्चों को लाभ मिल सके ।


इसके अलावा जिले के पीएम शासकीय प्राथमिक शाला शंकर नगर कवर्धा, सहसपुर लोहारा विकासखंड के ग्राम खोलवा, पंडरिया विकासखंड के ग्राम जंगलपुर, कवर्धा विकासखंड के ग्राम पथर्रा और बोड़ला विकासखंड के ग्राम तरेगांव जंगल के एकलव्य आदिवासी विद्यालय में समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है।

कलेक्टर जनमेजय महोबे द्वारा भी पिछले दिनों ग्रीष्म कालीन समर कैंप का अवलोकन किया। कलेक्टर द्वारा पीएम शासकीय प्राथमिक शाला शंकर नगर कवर्धा और सहसपुर लोहारा विकासखण्ड के ग्राम खोलवा में संचालित पीएम प्राथमिक स्कूल में पहुंचकर बच्चों को कराई जा रही समर कैंप और विभिन्न गतिविधियों की जानकारी ली है।

उल्लेखनीय है कि इस समर केम्प के आयोजन का मुख्य उद्देश्य बच्चों में छिपी प्रतिभा, हुनर एवं कला को प्रदर्शित करने के लिए एक मंच प्रदान करना है। जिले में ग्रीष्मकालीन छुट्टियों को देखते हुए 15 मई से 24 मई तक समर कैंप का आयोजन विभिन्न स्कूलों में किया गया है। समर कैम्प में मेहंदी, खेल-कूद, सिंगिंग, डांसिंग, चित्रकला, रंगोली, योगा, निबंध, कहानी, लेखन, कबाड़ से जुगाड़, ज्ञान विज्ञान सहित अन्य कई विधा सिखाई जा रही है।

Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
रायपुर, राजधानी के गंज थानाक्षेत्र में कारोबारी का 10 लाख रुपए लेकर मुंशी फरार हो गया। कारोबारी की शिकायत पर गंज पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच में लिया है।कारोबारी का…
 13 March 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की सख्ती के बाद भी बिलासपुर में DJ-धुमाल और आंखों को नुकसान पहुंचाने वाली प्रतिबंधित लेजर लाइट पर रोक नहीं लगी है। यही वजह है कि शहर में…
 13 March 2026
रायपुर, रायपुर के तेलीबांधा इलाके के होटल एरिना बुटिक में मिली दो उजबेकिस्तानी महिलाओं के खिलाफ पुलिस ने तीन महीने की जांच के बाद एफआईआर दर्ज की है। पुलिस को मुखबिर…
 13 March 2026
जगदलपुर, जगदलपुर में संजय बाजार की व्यवस्था सुधारने को लेकर नगर निगम ने व्यापारियों के साथ बैठक की। बैठक में बाजार की सफाई, मटन मार्केट संचालन, यूजर चार्ज से जुड़ी भ्रांतियों…
 13 March 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिले में यातायात पुलिस की सख्ती का असर अब साफ तौर पर सड़क हादसों के आंकड़ों में दिखाई देने लगा है। पुलिस ने इस साल नियम तोड़ने वालों पर…
 13 March 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के उद्योगों में लगातार हो रही घटनाओं और मजदूरों की मौत के मामलों को गंभीरता से लिया गया है। जांच में सुरक्षा मानकों की अनदेखी सामने…
 13 March 2026
रायपुर, रायपुर में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग और कालाबाजारी के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए बड़ा अभियान चलाया है। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर खाद्य…
 13 March 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिले में बीजेपी नेता विनायक ताम्रकर से जुड़े अफीम की अवैध खेती मामले में पुलिस ने चौथे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी राजस्थान के जोधपुर का रहने वाला…