संभागायुक्त ने किया स्कूल का औचक निरीक्षण

Updated on 29-08-2024 01:00 PM

दुर्ग । दुर्ग संभागायुक्त सत्यनारायण राठौर ने   ग्राम पंचायत नगपुरा का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान उन्होंने स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल का निरीक्षण किया। उन्होंने शिक्षकों से तथा छात्र-छात्राओं से शैक्षणिक विषयों पर चर्चा की और स्कूल परिसर में पेड़-पौधे लगाने के निर्देश दिए।

इसी प्रकार संभागायुक्त श्री राठौर ने नगपुरा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का भी निरीक्षण किया। उन्होंने ओपीडी सहित सभी वार्डांे का अवलोकन किया। इस दौरान पूछताछ करने पर लैब टेक्नीशियन के मातृत्व अवकाश पर होने की जानकारी दी गई। इस पर संभाग आयुक्त ने विकास खंड चिकित्सा अधिकारी को जल्द से जल्द अंशकालीन लैब टेक्नीशियन की भर्ती किए जाने के निर्देश दिए। इसी प्रकार उन्होंने सफाईकर्मी एवं आवश्यकतानुसार अन्य पदों पर भी अंशकालीन कर्मचारियों की भर्ती किए जाने के निर्देश दिए। भ्रमण के दौरान संभागायुक्त श्री राठौर प्राकृतिक एवं योग चिकित्सालय आरोग्यम् पहुंचे। जहां आरोग्यम् के चिकित्सक डॉ. दानेश्वर टंडन ने संभाग आयुक्त श्री राठौर को चिकित्सालय में उपचारित होने वाले रोगों के संबंध में जानकारी दी। डॉ. टंडन ने बताया आरोग्यम में मेदस्विता मोटापा, डायबिटीज, डिप्रेशन, मानसिक तनाव, हृदय से संबधित बिमारियाँ, अस्थमा, ब्रोन्काईटिस, एलर्जी, गाठियावात, घुटनों का दर्द, गाउट वात रक्त स्पॉन्डीलॉयटिस, कमर दर्द, साइटिका, चर्मरोग। ऐसीडिटी, बदहजमी, पेप्टीक अल्सर, अल्सरेटिव कोलाईटिस, स्त्री के मासिक धर्म से संबंधित समस्या, किडनी से संबंधित बिमारियाँ, सिर दर्द, माइग्रेन, अनिद्रा के साथ साथ ज्ञान तंतु से संबंधित बीमारियाँ जैसे-पार्कीन्सन, पैरालिसिस, आल्जायमर्स और चलने फिरने की बीमारियों का उपचार किया जाता है। संभाग आयुक्त श्री राठौर ने आरोग्यं अस्पताल के संपूर्ण परिसर का निरीक्षण कर साफ सफाई का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।

श्री उवसग्गहाराम पार्श्वनाथ मंदिर में की पूजा अर्चनाः

संभाग आयुक्त एस.एन. राठौर ने नगपुरा स्थित श्री उवसग्गहाराम पार्श्व तीर्थ पहुंचकर श्री पार्श्वनाथ जी के दर्शन किए और पूजा अर्चना की। ट्रस्ट की ओर से उन्हें शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम दुर्ग हरिवंश सिंह मिरी, तहसीलदार पंचराम सलामे के साथ-साथ अन्य अधिकारीगण मौजूद थे।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
रायपुर, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभा में कहा कि राज्य सरकार का बजट समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने और राज्य को आत्मनिर्भर एवं विकसित बनाने में महत्वपूर्ण…
 19 March 2026
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के दुर्ग में घरेलू गैस सिलेंडर की सप्लाई सुचारू रखने के लिए प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। बुधवार को जिला खाद्य विभाग की टीम ने ग्राम पंचायत रसमडा…
 19 March 2026
बिलासपुर, चैत्र नवरात्रि की शुरुआत गुरुवार से हो गई है। बिलासपुर में भी देवी मंदिरों में उत्साह और भक्ति का माहौल है। श्रद्धालु सुबह से ही देवी दर्शन करने पहुंच रहे…
 19 March 2026
बिलासपुर, बिलासपुर में बगैर मान्यता के सीबीएसई कोर्स की पढ़ाई कराने और 5वीं और 8वीं कक्षा के छात्रों को सीजी बोर्ड एग्जाम दिलाने को लेकर अब शिक्षा विभाग ने जांच के…
 19 March 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में टैक्स वसूली को लेकर निगम ने अभियान शुरू कर दिया है। निगम ने जूटमिल पर 26 लाख से अधिक का संपत्ति कर बकाया होने पर कुर्की…
 19 March 2026
रायपुर, रायपुर में 26 साल पुराने हाउसिंग लोन घोटाले में कार्रवाई हुई है। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने 1.86 करोड़ रुपए के फर्जी लोन मामले में गृह निर्माण सहकारी समिति…
 19 March 2026
बिलासपुर , शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती छत्तीसगढ़ के बिलासपुर पहुंचे, जहां उन्होंने राजनीतिक दलों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि वे लगातार गौ रक्षा का मुद्दा उठा रहे हैं, लेकिन सरकारें…
 19 March 2026
जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चाम्पा जिले में निर्माण कार्यों की पारदर्शिता एवं जनभागीदारी को सशक्त बनाने की दिशा में कलेक्टर जन्मेजय महोबे के विशेष पहल पर “जांजगीर-चाम्पा निर्माण पोर्टल” की शुरूआत 15 सितम्बर 2025…