भीषण गर्मी व लू से बचाव के लिए जिला प्रशासन सतर्क

Updated on 20-04-2024 05:23 PM

सूरजपुर। मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट के तहत छत्तीसगढ़ राज्य सहित समस्त मध्य भारत में मार्च से मई तक सामान्य से अधिक तापमान होने की संभावना है। जिसके कारण प्रदेश के अधिकांश भाग भीषण गर्मी व लू से प्रभावित रहेंगे। ऐसे में हीट वेव ( लू तापघात) से निपटने के लिए जिला प्रशासन द्वारा योजनाबद्ध तरीके से आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

कलेक्टर रोहित व्यास द्वारा भीषण गर्मी से तैयारी एवं बचाव हेतु आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित विभाग एवं अधिकारियों को दिए गए हैं। बढ़ते हुए तापमान को देखते हुए कलेक्टर द्वारा नगरीय निकाय एवं ग्रामीण क्षेत्र के संबंधित अधिकारियों को पेयजल प्रबंधन पर विशेष फोकस करने के लिए निर्देशित किया गया है। जिले के समस्त स्वास्थ्य केंद्र में लू से प्रभावित मरीजों के परीक्षण एवं इलाज हेतु उचित प्रबंधन तथा लू या हीट वेव से बचने के उपाय का प्रचार प्रसार करने हेतु मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित किया गया है।

कलेक्टर द्वारा विद्युत वितरण कंपनी को प्राथमिकता वाले स्थान जिसमें अस्पताल व अन्य महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थल शामिल हैं, में निर्बाध बिजली व्यवस्था हेतु आवश्यक प्रबंध करने के निर्देश दिए गए हैं। ग्रीष्म ऋतु की इस अवधि में अग्निशमन विभाग को भी पर्याप्त संसाधन व कर्मचारी की उपस्थिति सुनिश्चित करने, सभी संचार उपकरण जिससे कि आगजनी से जुड़ी कोई भी घटना, संदेश या चेतावनी प्राप्त होनी है कि उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गए हैं।
इसके साथ ही श्रम, शिक्षा, पशु चिकित्सा, परिवहन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, वन, जल संसाधन इत्यादि विभागों को विभागवार उनकी संरचना एवं कार्य प्रणाली के अनुरूप आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं।

कलेक्टर ने जिले के नागरिकों से अपील की है कि भीषण गर्मी के दुष्प्रभाव से बचने के लिए नागरिक दोपहर 12ः00 से 03ः00 बजे के समय सावधानी रखें, शरीर को डिहाइड्रेशन से बचायें और अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
बिलासपुर । कभी सीमित संसाधनों और आर्थिक परेशानियों के बीच जीवन गुजारने वाली ग्राम पंचायत पौंड़ी, जनपद पंचायत मस्तूरी की सीमा वर्मा ने आज अपने हौसले और मेहनत से नई पहचान…
 07 March 2026
गरियाबंद। आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में शहर विकास योजना के संबंध में बैठक आयोजित की गई। इस दौरान कलेक्टर  बीएस उइके एवं पुलिस अधीक्षक  वेदव्रत सिरमौर, नगर पालिका परिषद् के…
 07 March 2026
गरियाबंद। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. यूएस नवरत्न ने बताया कि जिला मुख्यालय स्थित सोमेश्वर हॉस्पिटल का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ राज्य उपचर्यागृह तथा रोगोपचार संबंधी स्थापनाएं…
 07 March 2026
कोरबा। कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड अंतर्गत ग्राम जटगा की 70 वर्षीय बूँदकुंवर के जीवन में अब हर महीने मिलने वाली एक छोटी-सी राशि बड़ा सहारा बन गई है। छत्तीसगढ़…
 07 March 2026
कोरबा। राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत संचालित बिहान कार्यक्रम प्रभावी रूप से संचालित किया…
 07 March 2026
कोरबा। जिला कार्यालय में कलेक्टर  कुणाल दुदावत के निर्देश पर आज विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी  तरूण कुमार किरण (आईएएस) की अध्यक्षता में राजस्व निरीक्षकों एवं पटवारियों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की…
 07 March 2026
कोरबा। कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) कटघोरा में शुक्रवार को ‘कृषि और ग्रामीण परिवर्तन’ विषय पर आयोजित पोस्ट-बजट वेबिनार का सीधा प्रसारण किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से किसानों को केंद्र सरकार…
 07 March 2026
महासमुंद। राज्य शासन की महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में आर्थिक सशक्तिकरण की नई कहानी लिख रही है। महासमुंद जिले में महतारी वंदन योजना से 3 लाख 27 हजार महिलाएं…