दिशा पाटनी फायरिंग केस: दो नाबालिग शूटर बागपत से गिरफ्तार, रोहित गोदारा की धमकी के बाद पुलिस का ताबड़तोड़ एक्‍शन

Updated on 19-09-2025 02:01 PM
एक्ट्रेस दिशा पाटनी के बरेली वाले घर पर पहले हुई फायरिंग मामले में पुलिस ने दो और शूटरों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के ऊपर एक-एक लाख रुपये का इनाम था। वहीं, दो अन्य बदमाशों का यूपी पुलिस ने बुधवार को गाजियाबाद में एनकाउंटर कर दिया था। जिन दो बदमाशों को अब गिरफ्तार किया गया है, वो नाबालिग हैं और उनके नाम नकुल सिंह और विजय तोमर हैं। वो बागपत के रहने वाले हैं। अब इनसे पूछताछ की जा रही है।

मालूम हो कि दिशा पाटनी के घर पर दो बार फायरिंग हुई थी। पहली फायरिंग 11 सितंबर और फिर दूसरी बार 12 सितंबर को फायरिंग हुई थी। 11 सितंहर की सुबह नकुल और विजय तोमर ने साढ़े चार बजे दिशा के घर पर फायरिंग की थी। इसका CCTV फुटेज भी सामने आया था। दोनों बदमाश इसमें दिखाई दिए थे। वहीं 12 तारीख को अरुण और रविंद्र ने फायरिंग की थी, जो हरियाणा के रहने वाले थे।

17 सितंबर को अरुण और रविंद्र का एनकाउंटर, 12 सितंबर को की थी फायरिंग

अरुण और रविंद्र को यूपी एसटीएफ ने हरियाणा और दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर 17 सितंबर को दबोच लिया और एनकाउंटर में मार गिराया। इसके बाद से ही पुलिस नकुल और विजय की तलाश कर रही थी। इनके लिए पुलिस ने एक-एक लाख रुपये का इनाम भी रख दिया था।

11 सितंबर की फायरिंग मामले के दो आरोपी भी दबोचे

'यूपी आजतक' की रिपोर्ट के मुताबिक, 11 सितंबर को दिशा पाटनी के घर पर पहली बार फायरिंग करने के बाद चारों आरोपी रामपुर में रुके थे। फिर 12 सितंबर को एक्ट्रेस के घर दोबारा फायरिंग करने के बाद फरार हो गए थे। पर अब उन्हें दबोच लिया गया। ये चारों शूटर गोल्डी बराड़ और रोहित गोदारा के गैंग के आदमी थे।
बताया जा रहा है कि रोहित गोदारा गैंग ने इन दो शूटरों को सोशल मीडिया के जरिए भर्ती किया था और फिर उनका ब्रेन वॉश किया। आरोपी शूटर रविंद्र और अरुण के एनकाउंटर से बौखलाए रोहित गोदारा ने एक फेसबुक पोस्ट में पुलिस को धमकी दी थी कि वो अपने दो शूटर्स की मौत का बदला लेगा। उसने एनकाउंटर में मारे गए दोनों शूटरों को 'शहीद' बताया था और सनातन से जोड़कर धमकी दी थी। हालांकि, इस पोस्ट की पुष्टि नहीं की जा सकती।

यह बोले थे दिशा पाटनी के पिता

वहीं, दिशा पाटनी ने पुलिस में दर्ज करवाई FIR में बताया था कि वो सब लोग सो रहे थे और तभी उनका कुत्ता भौंकने लगा। वह बाहर बालकनी में आए तो बाइक पर दो लोगों को देखा। उन्हें टोका तो उन लोगों ने दिशा के पिता पर फायरिंग कर दी। दिशा के पिता ने किसी तरह जमीन पर लेटकर अपनी जान बचाई थी।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
राजपाल यादव 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस केस में 13 दिनों तक तिहाड़ जेल में कैद थे। इस दौरान प्रियदर्शन ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने एक्टर…
 11 March 2026
किस्‍मत इंसान को कब कहां पहुंचा दे, कोई नहीं जानता। आज हम एक ऐसी ही शख्‍स‍ियत का किस्‍सा बताने जा रहे हैं, जो कभी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आजाद…
 11 March 2026
गोविंदा और सुनीता आहूजा पिछले काफी समय से अपने शादीशुदा लाइफ में उठापटक की वजह से खबरों में रहे हैं। हालांकि, सुनीता आहूजा ने पिछले साल गणपति पर इन खबरों…
 11 March 2026
हफ्तों के बढ़ते इंतजार के बाद, आमिर खान प्रोडक्शंस ने आखिरकार फिल्म 'एक दिन' का ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जिसमें साई पल्लवी और जुनैद खान लीड रोल में नजर…
 11 March 2026
साल 2023 की ब्‍लॉकबस्‍टर फिल्‍म 'द केरल स्‍टोरी' की एक्ट्रेस अदा शर्मा बीते 1 महीने से घर पर खाली बैठी हैं। उनके पास काम नहीं है। 33 साल की अदा…
 11 March 2026
अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'भूत बंगला' के प्रमोशन में जी जान लगाकर जुटे नजर आ रहे हैं। जल्द ही उनकी ये हॉरर कॉमेडी फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक…
 11 March 2026
एक्टर गोविंदा ने गलती से अपनी लाइसेंसी बंदूक से 2024 में पैर पर गोली मार ली थी। जिसके बाद उनको फौरन अस्पताल ले जाया गया था। वहां उनकी सर्जरी हुई…
 09 March 2026
ग्लोबल पॉप क्वीन शकीरा के इंडिया टूर को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट अब दोगुनी से तीन गुनी हो गई है। जी हां, अगले महीने इंडिया आ रही शकीरा जहां पहले…