बिहार में कार्यकारी सीएम बनाए जाने की चर्चा, जानिए परमानेंट मुख्यमंत्री के पीछे क्या हैं पेच

Updated on 30-03-2026 11:19 AM
पटना: बिहार में राजनीति कब किस करवट बैठ जाए, कोई ठीक नहीं है। साल 2026 में भी कुछ ऐसे ही लक्षण दिखने लगे हैं। बिहार में इतना तय हो गया है कि 20 साल बाद नीतीश युग समाप्त होने वाला है। बिहार के सीएम की कुर्सी पर कोई और बैठेगा और वो बीजेपी से हो सकता है। लेकिन क्या नीतीश कुमार जैसे हार्ड बारगेनर के सामने बीजेपी के लिए ये आसान टास्क है? इसका सीधा जवाब है नहीं। इसीलिए बिहार में अब एक नई चर्चा चल रही है।


बिहार में कार्यकारी सीएम बनाया जा सकता है

बिहार के सियासी गलियारों में ये चर्चा बहुत तेजी से फैली है कि बिहार को अर्से बाद एक कार्यकारी मुख्यमंत्री मिल सकता है। इस चर्चा ने तब जोर पकड़ा जब रविवार को सीएम नीतीश के आवास पर एक बड़ी बैठक हुई। इस बैठक में जदयू के तमाम बड़े नेता मौजूद थे। इसके बाद से ही कयासों का बाजार गर्म हो गया। पटना से दिल्ली तक इस बैठक की चर्चा सियासी गलियारे में होती रही। लेकिन इसी के बीच इस चर्चा ने जोर पकड़ लिया कि बिहार में एक कार्यकारी सीएम बनाया जा सकता है।

क्या कहते हैं पॉलिटिकल एक्सपर्ट

पटना के मशहूर पॉलिटिकल एक्सपर्ट और शिक्षाविद् डॉक्टर संजय कुमार के मुताबिक 'बिहार में ऐसा पहले भी हो चुका है। जब तक नई सरकार का गठन नहीं होता है सीएम नीतीश कुमार को भी राज्यपाल कार्यकारी सीएम बने रहने को कह सकते हैं। संभावनाएं व्यक्त की जा रही हैं कि बीजेपी का कोई पूर्णिकालिक सीएम न होकर कार्यकारी सीएम होगा। जिससे पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव पर असर न पड़े।'

कार्यकारी सीएम की चर्चा की वजह नंबर 1

इस चर्चा के पीछे 3 वजहें बताई जा रही हैं। इसमें सबसे बड़ी वजह या यूं कहें कि रणनीति का हवाला दिया जा रहा है। चर्चा है कि बिहार में नीतीश कुमार सीएम का पद छोड़ देंगे। उन्हें राज्यसभा भी जाना है। हमारे एक सूत्र ने बताया कि ऐसे में नीतीश कुमार तीन महीने के लिए बतौर राज्यसभा सदस्य दिल्ली रहेंगे, लेकिन वो नए मुख्यमंत्री के काम पर नजर रखेंगे। कार्यकारी सीएम के कामकाज को नीतीश 3 महीने तक देखेंगे, अगर नए कार्यकारी सीएम का काम नीतीश की नीतियों के मुताबिक रहा तो नीतीश उन्हें आगे के लिए हरी झंडी दे देंगे।

कार्यकारी सीएम की चर्चा की वजह नंबर 2

इस चर्चा के पीछे एक रणनीति या वजह ये मानी जा रही है कि ऐसे में निशांत कुमार को डिप्टी सीएम बनाया जाएगा। कार्यकारी सीएम और पिता नीतीश दोनों की छत्रछाया में निशांत कुमार की सत्ता वाली ट्रेनिंग होगी। इस तरह से निशांत को दो अलग-अलग जगहों से गाइडेंस मिलेगी। पहली दिल्ली से पिता नीतीश कुमार के जरिए, जो कि लॉजिक यानी थ्योरी वाली होगी। वहीं दूसरी ट्रेनिंग प्रैक्टिकल होगी, यानी सत्ता और मशीनरी को करीब से समझना। इसके बाद निशांत कुमार को भी सीएम के चेहरे के लिए भविष्य में आगे करने में जदयू को आसानी होगी।

कार्यकारी सीएम की चर्चा की वजह नंबर 3

अब अगर तीसरी वजह की बात करें तो वो असम और पश्चिम बंगाल समेत देश के 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव हैं। चर्चा है कि बीजेपी इसी वजह से बिहार में अभी बड़ा रिस्क लेने के मूड में नहीं है। ऐसे में नीतीश कुमार सीधे सीएम की कुर्सी छोड़ कर दिल्ली जाएंगे तो इससे विरोधी इन चुनावों में बीजेपी पर गठबंधन धर्म को लेकर कई तोहमतें लगा सकते हैं। ऐसे में नीतीश के बदले एक कार्यकारी सीएम देकर बीजेपी एक तीर से कई निशाने साध सकती है। चुनावों में भी उसके पास ऐसे आरोपों पर जवाब देने के लिए 'एक अस्त्र' मिल जाएगा।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
नागपुर, नागपुर में धमकीभरी चिट्ठी मिलने के बाद हाई सिक्योरिटी अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस चिट्ठी में दावा किया गया कि RSS मुख्यालय,BJP ऑफिस और मेट्रो ट्रेनों में रेडियोएक्टिव…
 01 May 2026
नई दिल्ली/कोलकाता, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गुरुवार रात अपनी सीट भवानीपुर के EVM स्ट्रॉन्ग रूम पहुंचीं, जहां वे करीब 4 घंटे रहीं। बताया कि ममता ने सभी उम्मीदवारों से…
 01 May 2026
अलवर, अलवर के मौजपुर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर चलती कार में आग लग गई। हादसे में 6 लोग जिंदा जल गए। रेस्क्यू टीम को आग बुझाने के बाद अर्टिगा कार…
 01 May 2026
अहमदाबाद: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रचार के दौरान झालमुड़ी खाकर चौंका दिया था। पीएम मोदी का झारग्राम दौरे का यह अंदाज सोशल मीडिया पर न सिर्फ वायरल…
 01 May 2026
देहरादून: उत्तराखंड में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। BJP अभी से इसकी तैयारियों में जुट गई है। क्या है पार्टी की प्लानिंग और क्या चल रहा है संगठन के अंदर,…
 01 May 2026
शिमला, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज शिमला स्थित सेना प्रशिक्षण संस्थान (आरट्रैक) पहुंच गई है। यहां पर वह सेना द्वारा रखे एक कार्यक्रम में भाग ले रही है। इसके बाद राष्ट्रपति दिल्ली…
 01 May 2026
अमृतस​र, अमृतसर स्थित भारत-पाकिस्तान अटारी बॉर्डर पर होने वाली प्रसिद्ध रिट्रीट सेरेमनी के समय में बदलाव किया गया है। नए निर्णय के अनुसार अब रिट्रीट सेरेमनी शाम 6 बजे से शुरू…
 29 April 2026
गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक युवक ने शादी के तीसरे दिन की जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पल भर में खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। मौके पर…