ईवी खरीदने पर पार्किंग में भी मिल सकती है छूट, पार्लियामेंट्री स्टैंडिंग कमेटी का सुझाव

Updated on 23-12-2025 01:15 PM
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में ई-व्हीकल (ईवी) को बढ़ावा देने के लिए सब्सिडी से आगे बढ़कर कुछ अन्य इन्सेंटिव देने पर विचार किए जाने की जरूरत है। ई-व्हीकल पर पार्किंग में छूट देने और पेट्रोल व डीजल कारों से अतिरिक्त पार्किंग चार्ज लेने पर विचार किया जा सकता है। यह सुझाव पर्यावरण मंत्रालय की पार्लियामेंट्री स्टैंडिंग कमेटी ने दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण को कंट्रोल करने के लिए दिया है।

कमेटी ने क्या दिए सुझाव?

  • कमेटी ने ई-व्हीकल की संख्या बढ़ाने की जरूरत महसूस की है और कहा है कि राज्य के साथ केंद्र सरकार को भी इसके लिए कदम उठाने की जरूरत है।
  • ईवी को बढ़ावा देने के लिए एक तरफ जहां ई-गाड़ियों को इन्सेंटिव दिया जा सकता है, वहीं डीजल व पेट्रोल की गाड़ियों पर अतिरिक्त बोझ डालने की जरूरत है।
  • ईवी खरीद पर सब्सिडी से आगे बढ़कर पार्किंग में लुभावने विकल्प तलाश किए जा सकते हैं।
  • पारंपरिक गाड़ियों जैसे पेट्रोल व डीजल गाड़ियों से अतिरिक्त पार्किंग फीस भी ले सकते हैं।
  • नई नॉन इलेक्ट्रिक गाड़ियों के रजिस्ट्रेशन पर सालाना सीलिंग शुरू कर सकते हैं।
  • प्राइवेट सेक्टर के बैंक भी ग्रीन कार लोन शुरू कर सकते हैं। इसमें गाड़ियों के ईंधन के हिसाब से ब्याज का निर्धारण हो।

10 साल में किया जाए पहला फिटनेस टेस्ट

कमेटी ने सुझाव दिया है कि प्राइवेट गाड़ियों का पहला फिटनेस टेस्ट 10 साल पूरे होने पर हो। अभी यह 15 साल पर होता है। इसमें भी बड़ी गाड़ियों जैसे एसयूवी आदि पर खास गौर किया जाए।

गाड़ियों के एमिशन स्टैंडर्ड का रिव्यू जरूरी

कमेटी ने सरकार को सुझाव दिया है कि गाड़ियों के नेशनल व्हीकल एमिशन स्टैंडर्ड (राष्ट्रीय उत्सर्जन मानक) का रिव्यू करना जरूरी है। कमेटी ने सरकार को यह भी सुझाव दिया है है कि गाड़ियों को अनफिट करने के लिए उनकी उम्र नहीं बल्कि उनसे होने वाले प्रदूषण को आधार बनाया जाए। कमर्शियल गाड़ियों के लिए यह प्रक्रिया पूरी तरह ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशनों से हो। प्राइवेट गाड़ियों के लिए पीयूसी के आधार पर यह प्रक्रिया हो। इसके लिए कमेटी ने रियल टाइम ड्राइविंग कंडिशन के आधार पर तुरंत रिमोट सेंसिंग टेक्नोलॉजी को अपनाने का सुझाव दिया है।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी तेजी आई है। गुरुवार को ब्रेंट क्रूड 125 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर पहुंच गया था जो इसका 4…
 01 May 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत में हाल में काफी तेजी आई है। इससे एटीएफ यानी विमान ईंधन की कीमत भी बहुत बढ़ गई है। इससे एयरलाइन कंपनियों की मुश्किल बढ़…
 01 May 2026
मई का महीने अपने साथ कई बदलाव लेकर आया है। महीने के पहले दिन कई नियमों में बदलाव हो रहा है जिनका संबंध सीधे आपकी जेब से हैं। 19 किलो…
 01 May 2026
नई दिल्ली: अमेरिका ने भारत को चीन और रूस सहित छह देशों के साथ बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर) संरक्षण और प्रवर्तन से जुड़े मुद्दों पर प्राथमिकता निगरानी सूची में बरकरार रखा…
 01 May 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी इजाफा हुआ है। इससे भारत में आर्थिक गतिविधियों पर तत्काल कोई असर नहीं पड़ा है। देश में अप्रैल में…
 29 April 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच ईरान के सामने एक नई समस्या खड़ी हो गई है। उसे न सिर्फ ऑयल एक्सपोर्ट करने में मुश्किल हो रही है, बल्कि…
 29 April 2026
नई दिल्‍ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना 1,500 रुपये महंगा हो गया जबकि चांदी की कीमत में 1,000 रुपये की…
 29 April 2026
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) बैंक धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी ग्रुप की 3034.90 करोड़ रुपये की अतिरिक्त संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच की हैं। इसके साथ…