दीपिका कक्कड़ को स्टेज 2 लिवर कैंसर होने से टूट गए पति शोएब इब्राहिम, कहा- अल्लाह ही जानता है, क्या होने वाला है!

Updated on 28-05-2025 02:08 PM
टीवी एक्टर शोएब इब्राहिम ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक इमोशनल वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्होंने वाइफ दीपिका कक्कड़ के स्टेज 2 लिवर कैंसर के बारे में खुलकर बात की है। आंसू रोकते हुए शोएब ने इसे अपनी जिंदगी का 'सबसे कठिन दौर' बताया और दीपिका के ठीक होने की उम्मीद जताई।

Dipika Kakar ने पहले बताया था कि डॉक्टरों ने उनके लीवर में टेनिस बॉल के आकार का ट्यूमर पाया है, अब उन्हें सर्जरी का इंतजार है। शोएब ने बताया कि स्कैन रिपोर्ट से उन्हें थोड़ी राहत मिली है।

शोएब ने कहा- ये शरीर में कहीं फैला नहीं है
उन्होंने कहा, 'अल्लाह की कृपा से, स्कैन रिपोर्ट साफ आई है। वायरस या इसकी कोशिकाएं शरीर में कहीं और नहीं फैली हैं। जो कुछ भी है, वह ट्यूमर तक ही सीमित है, और एक बार जब ट्यूमर को हटा दिया जाता है, तो इंशाअल्लाह, चीजें बेहतर हो जाएंगी। अभी तक, डॉक्टर कह रहे हैं कि सब कुछ कंट्रोल में है, हालांकि आखिरकार, अल्लाह ही जानता है कि भविष्य में क्या होने वाला है।'

ये अब तक का सबसे मुश्किल दौर है

हालांकि लगातार खांसी के कारण सर्जरी में थोड़ी देरी हुई है, लेकिन शोएब ने कहा, 'फिर भी, मेरा मानना है कि हर व्यक्ति को जीवन में कभी न कभी ऐसे दौर का सामना करना पड़ता है। हमारे लिए, यह शायद अब तक का सबसे कठिन दौर है। फिर भी हम अल्लाह के प्रति उतने ही आभारी हैं। हालांकि, इसमें कोई शक नहीं है कि ये बड़ी हेल्थ चिंता है, लेकिन डॉक्टर इसे संभालने में बहुत आश्वस्त हैं। वास्तव में, मैं पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं कि वे हमें आश्वस्त कर रहे हैं कि इसे आसानी से ठीक किया जा सकता है।'

दीपिका ने कहा- कैंसर शब्द सुनन भयावह है

दीपिका भी अपने पति के साथ वीडियो में दिखाई दीं। उन्होंने बताया, 'हम डॉक्टरों पर पूरा भरोसा कर रहे हैं और उनके भरोसे से ताकत हासिल कर रहे हैं। बेशक, किसी के भी जीवन में कैंसर शब्द सुनना भयावह है, मरीज और उसके परिवार दोनों के लिए। लेकिन हम मजबूत बने हुए हैं, विश्वास बनाए हुए हैं और अच्छे की उम्मीद कर रहे हैं।'

बीच में छोड़ दिया था 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ'

'ससुराल सिमर का' में अपने काम के लिए जानी जाने वाली दीपिका 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ इंडिया' में नजर आई थीं। उन्होंने हेल्थ प्रॉब्लम के कारण बीच में ही ये शो छोड़ दिया था।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
कृतिका कामरा ने 11 मार्च, 2026 को होस्ट गौरव कपूर से शादी की। फैंस को उनकी प्रेम कहानी की पहली झलक मिली, वहीं अब सबकी निगाहें कृतिका कामरा के करण…
 13 March 2026
एक्टर और राजनेता थलपति विजय की फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज का फैंस पिछले दो महीने से इंतजार कर रहे हैं लेकिन कोई जानकारी नहीं कि ये कब थिएटर्स में…
 13 March 2026
हिंदी सिनेमा के 90 के दशक की फेमस एक्ट्रेस और मॉडल ममता कुलकर्णी आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन-3 शो…
 13 March 2026
बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने गुरुवार, 12 मार्च को अपने पैतृक गांव पहुंचे और वहां के रजिस्ट्रार ऑफिस से उनकी कुछ फोटोज वायरल हुईं। बताया गया कि उन्होंने 55 बीघा…
 11 March 2026
राजपाल यादव 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस केस में 13 दिनों तक तिहाड़ जेल में कैद थे। इस दौरान प्रियदर्शन ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने एक्टर…
 11 March 2026
किस्‍मत इंसान को कब कहां पहुंचा दे, कोई नहीं जानता। आज हम एक ऐसी ही शख्‍स‍ियत का किस्‍सा बताने जा रहे हैं, जो कभी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आजाद…
 11 March 2026
गोविंदा और सुनीता आहूजा पिछले काफी समय से अपने शादीशुदा लाइफ में उठापटक की वजह से खबरों में रहे हैं। हालांकि, सुनीता आहूजा ने पिछले साल गणपति पर इन खबरों…
 11 March 2026
हफ्तों के बढ़ते इंतजार के बाद, आमिर खान प्रोडक्शंस ने आखिरकार फिल्म 'एक दिन' का ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जिसमें साई पल्लवी और जुनैद खान लीड रोल में नजर…