जुबिन गर्ग ने लाइफ जैकेट के बिना समुद्र में लगाई थी छलांग? मौत से कुछ पल पहले का VIDEO वायरल, फैंस का कलेजा फटा

Updated on 20-09-2025 01:13 PM
मशहूर सिंगर जुबिन गर्ग की अचानक मौत से फैंस और पूरी म्यूजिक इंडस्ट्री सदमे में है। पूरे असम में मातम पसरा है और लोग सड़कों पर उतर आए हैं। कोई रो रहा है तो कोई जुलूस निकाल रहा है। जुबिन की शुक्रवार को सिंगापुर में स्कूबा डाइविंग के दौरान मौत हो गई थी। अब एक वीडियो आया है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि जुबिन लाइफ जैकेट के बिना समुद्र में कूदे थे। यह वीडियो जुबिन गर्ग की मौत से कुछ पल पहले का बताया जा रहा है।

सिंगापुर पुलिस ने जुबिन गर्ग को समुद्र से बचाया था। उन्हें तुरंत ही अस्पताल ले जाया गया, पर बचाया न जा सका। जुबिन 52 साल के थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें स्कूबा डाइविंग के वक्त सांस लेने में तकलीफ होने लगी थी। वह सिंगापुर नॉर्थ ईस्ट फेस्टिवल में परफॉर्म करने गए थे और 20 सितंबर को उनकी परफॉर्मेंस थी।

जुबिन गर्ग का समुद्र में जंप करने का वीडियो, लाइफ जैकेट नहीं थी

अब एक वीडियो सामने आया है, जिसमें जुबिन गर्ग समुद्र में जंप करते हुए दिख रहे हैं। वह पानी में खूब इंजॉय कर रहे हैं। वीडियो शेयर करने वाले यूजर ने दावा किया है कि जुबिन पहले लाइफ जैकेट के साथ कूदे थे, फिर वह 1.26 सेकेंड में यॉट पर आ गए और वापस लाइफ जैकेट के बिना कूद गए। लेकिन इस बार वह जिंदा नहीं लौट सके। इस वीडियो को देख फैंस का कलेजा फट गया है। इससे पहले एक और वीडियो आया, जिसमें जुबिन गर्ग रेस्टोरेंट में गाते दिखे

जुबिन गर्ग की पत्नी गरिमा का रो-रोकर बुरा हाल

जुबिन गर्ग की पत्नी और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल, pic: x.com/DrMafuzur

उधर, जुबिन गर्ग की पत्नी गरिमा सैकिया गर्ग का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार बुरी तरह टूट गया है और मातम पसरा है। सोशल मीडिया पर एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें जुबिन गर्ग की पत्नी और परिवार के लोग फूट-फूटकर रोते नजर आ रहे हैं।

कौन हैं जुबिन गर्ग की पत्नी सारिका?

गरिमा सैकिया एक मशहूर असमिया कॉस्ट्यूम डिजाइनर, फिल्म प्रोड्यूसर और क्रिएटिव प्रोफेशनल हैं। उन्होंन असमिया और रीजनल सिनेमा में खूब योगदान दिया है।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
राजपाल यादव 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस केस में 13 दिनों तक तिहाड़ जेल में कैद थे। इस दौरान प्रियदर्शन ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने एक्टर…
 11 March 2026
किस्‍मत इंसान को कब कहां पहुंचा दे, कोई नहीं जानता। आज हम एक ऐसी ही शख्‍स‍ियत का किस्‍सा बताने जा रहे हैं, जो कभी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आजाद…
 11 March 2026
गोविंदा और सुनीता आहूजा पिछले काफी समय से अपने शादीशुदा लाइफ में उठापटक की वजह से खबरों में रहे हैं। हालांकि, सुनीता आहूजा ने पिछले साल गणपति पर इन खबरों…
 11 March 2026
हफ्तों के बढ़ते इंतजार के बाद, आमिर खान प्रोडक्शंस ने आखिरकार फिल्म 'एक दिन' का ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जिसमें साई पल्लवी और जुनैद खान लीड रोल में नजर…
 11 March 2026
साल 2023 की ब्‍लॉकबस्‍टर फिल्‍म 'द केरल स्‍टोरी' की एक्ट्रेस अदा शर्मा बीते 1 महीने से घर पर खाली बैठी हैं। उनके पास काम नहीं है। 33 साल की अदा…
 11 March 2026
अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'भूत बंगला' के प्रमोशन में जी जान लगाकर जुटे नजर आ रहे हैं। जल्द ही उनकी ये हॉरर कॉमेडी फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक…
 11 March 2026
एक्टर गोविंदा ने गलती से अपनी लाइसेंसी बंदूक से 2024 में पैर पर गोली मार ली थी। जिसके बाद उनको फौरन अस्पताल ले जाया गया था। वहां उनकी सर्जरी हुई…
 09 March 2026
ग्लोबल पॉप क्वीन शकीरा के इंडिया टूर को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट अब दोगुनी से तीन गुनी हो गई है। जी हां, अगले महीने इंडिया आ रही शकीरा जहां पहले…