'धुरंधर' 27 दिन बाद नए वर्जन में फिर से हो रही रिलीज, मंत्रालय ने लगाए दो कट्स, 'बलूच' शब्द पर आपत्ति

Updated on 01-01-2026 01:11 PM
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' 5 दिसंबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद से बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। फिल्म ने 'पठान', 'जवान', 'छवा' और कई फिल्मों के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। जहां दर्शकों ने फिल्म की जमकर सराहना की, वहीं कुछ लोगों ने इसमें दिखाई गई राजनीति के कारण इसे प्रोपेगेंडा करार दिया। नई खबरों के मुताबिक, फिल्ममेकर्स नए संशोधित वर्जन के साथ फिल्म को फिर से रिलीज करने जा रहे हैं। आइए इसके बारे में और जानें।

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, 31 दिसंबर, 2025 को देशभर के सिनेमाघरों को एक ईमेल प्राप्त हुआ, जिसमें फिल्म के डीसीपी (डायरेक्टर ऑफ फोटोग्राफी) के बदलाव की सूचना दी गई थी। सूत्र ने बताया, 'बदलाव का कारण यह है कि सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मिले निर्देशों के अनुसार फिल्म निर्माताओं ने दो शब्दों को म्यूट कर दिया है और एक डायलॉग में बदलाव किया है।'


'धुरंधर' का नया वर्जन होगा रिलीज

खबरों के मुताबिक, सिनेमाघरों को फिल्म का नया वर्जन डाउनलोड करने और 1 जनवरी, 2026 से इसे चलाने के लिए कहा गया है। अंदरूनी सूत्र ने वेबसाइट को आगे बताया, 'धुरंधर के नए वर्जन से हटाए गए शब्दों में से एक 'बलूच' है।'


'धुरंधर' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए एक महीना पूरा होने वाला है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर वर्ल्डवाइड 1117.9 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। वहीं भारत में फिल्म ने अपने 27वें दिन 11 करोड़ कमाए और अब तक 723.25 करोड़ रुपये से अधिक का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म में रणवीर सिंह लीड रोल में हैं। वे एक भारतीय जासूस का किरदार निभा रहे हैं जो पाकिस्तान के ल्यारी शहर में आतंकियों के बीच घुसपैठ करता है।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
हाल ही बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर दिनेश हिंगू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसे देख दावा किया जाने लगा था कि 86 वर्षीय एक्टर आर्थिक तंगी…
 25 April 2026
इस एक्ट्रेस ने 70 के दशक में साउथ फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था। इसे मलयालम सिनेमा की 'मर्लिन मुनरो' भी कहा जाता था, लेकिन एक डायरेक्टर की जानबूझकर…
 25 April 2026
बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर आशा भोसले का 12 अप्रैल को मल्टिपल ऑर्गन फेलियर से निधन हो गया था। उनके जाने से फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री को तो भारी क्षति पहुंची…
 25 April 2026
राखी सावंत ने दो बार शादी की और दोनों बार ही उनका तलाक हो गया। शादीशुदा जिंदगी में खूब दुख सहे और प्यार को तरसती रहीं। अब जब वह 'बिग…
 25 April 2026
सोशल मीडिया पर इस वक्त प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला के बेटे सूफयान ने गर्दा उड़ा दिया है। सूफयान को देख हर कोई गच्चा खा गया और उसकी तुलना सलमान खान से…
 25 April 2026
जैसी मखमली आवाज, वैसी ही बेदाग शख्‍स‍ियत। कहना गलत नहीं होगा कि अरिजीत सिंह मौजूदा वक्‍त में देश के सबसे बेहतरीन, सबसे प्रभावशाली और सबसे अध‍िक कमाई करने वाले सिंगर…
 24 April 2026
'धुरंधर' में रणवीर सिंह लीड रोल में थे, लेकिन राकेश बेदी ने दर्शकों के दिलों में जगह बना ली। पाकिस्तानी राजनेता जमील जमाली के रोल में वो लोगों के पसंदीदा…
 24 April 2026
दिग्गज हास्य अभिनेता दिनेश हिंगू ने 86 साल की उम्र में अपने जीवन के बारे में खुलकर बात की है, और उन्होंने जो शेयर किया वह दिल छूने वाला है।…