मोदी सरकार की तुलना तानाशाही से करने वाले ध्रुव राठी हर महीने कमाते हैं लाखों रुपये, जानिए कितनी है नेटवर्थ

Updated on 29-04-2024 01:54 PM
नई दिल्ली: मशहूर यूट्यूबर ध्रुव राठी (Dhruv Rathee) ने हाल में एक वीडियो पोस्ट किया था। इसमें भारत की तुलना नॉर्थ कोरिया से करते हुए कहा गया था कि मोदी राज में देश तानाशाही की तरफ बढ़ रहा है। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था और विपक्ष ने भी इसे हाथोंहाथ लिया था। हरियाणा के रोहतक में जन्मे ध्रुव राठी ने दिल्ली से स्कूली पढ़ाई करने के बाद जर्मनी से इंजीनियरिंग की है। वह यूट्यूब के साथ-साथ सोशल मीडिया एंफ्लूएंसर भी हैं। उनके यूट्यूब चैनल के करीब 18.6 मिलियन सब्सक्राइबर हैं। यही वजह है कि उनके हरेक वीडियो को लाखों व्यूज मिलते हैं। पिछले एक महीने में उनके सब्सक्राइबर्स की संख्या में 13.41 फीसदी तेजी आई है जबकि इस दौरान उनके वीडियोज को 2.61 अरब व्यूज मिले हैं।

यूट्यूब पर ध्रुव राठी की लोकप्रियता का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि उनके कई वीडियोज को एक करोड़ से अधिक व्यूज मिले हैं। यूट्यब पर उनके दो चैनल राठी चैनल और ध्रुव राठी वीलॉग हैं। दिल्ली के करीब हरियाणा के रोहतक में अक्टूबर 1994 में जन्मे ध्रुव राठी की मां टीचर और पिता इंजीनियर हैं। उनकी शुरुआती शिक्षा रोहतक में ही हुई और फिर उन्होंने दिल्ली के डीपीएस आरकेपुरम से आगे की पढ़ाई की। ध्रुव राठी ने एक वीडियो में बताया था कि उनके घर में एक डेस्कटॉप कंप्यूटर था। उन्होंने मलेशिया में अपने पिता से वीडियो कॉल पर बात करने के लिए उस कंप्यूटर में एक वेबकैम लगाया था। उसी के जरिए ध्रुव राठी ने पहला वीडियो बनाया था।

कितनी है नेटवर्थ

ध्रुव का कहना है कि बचपन में उन्हें किताबें पढ़ने का शौक हो गया था। हालांकि पढ़ाई में वह बहुत तेज नहीं थे और औसत स्टूडेंट थे। इसकी वजह यह थी कि स्कूली दिनों में ध्रुव राठी का ध्यान पढ़ाई से ज्यादा नेशनल जियोग्राफी और दूसरे एजुकेशन चैनलों पर रहता था। यही से उन्हें टीवी पर आने और दुनिया देखने का शौक लगा। 12वीं पास करने के बाद उन्होंने बीटेक करने का फैसला किया लेकिन सफलता नहीं मिली। एनडीए में भी वह इंटरव्यू में बाहर हो गए। मनिपाल यूनिवर्सिटी में भी एडमिशन नहीं मिला। आखिरकार उनके पिता ने उन्हें विदेश भेजने का फैसला किया। आखिरकार विदेश के इंजीनियरिंग करने की चाहत में ध्रुव राठी जर्मनी पहुंच गए। Karlsruhe Institute of Technology से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने इसी संस्थान से एमटेक किया।

इसी संस्थान में उनकी मुलाकात Juli Lbr से हुई। दोनों ने नवंबर 2021 में शादी कर ली। इस दौरान 2014 में उन्होंने अपना यूट्यूब चैनल बनाया। उन्होंने कई मुद्दों पर वीडियो बनाए हैं जिनमें 2016 का उरी हमला, एलओसी पर स्ट्राइक और नोटबंदी शामिल हैं। हाल में उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया था जिसमें भारत की तुलना नॉर्थ कोरिया से करते हुए दावा किया गया था कि मोदी राज में भारत तानाशाही की तरफ बढ़ रहा है। साथ ही उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर भी सवाल उठाए थे। उनके इस वीडियो को एक करोड़ से अधिक व्यूज मिले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ध्रुव राठी की नेटवर्थ सात मिलियन डॉलर यानी करीब 58 करोड़ रुपये है। उनकी हर महीने की कमाई करीब 40 लाख रुपये है। साथ ही वह सोशल मीडिया के अन्य प्लेटफॉर्म से भी कमाते हैं।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
नई दिल्‍ली: राष्ट्रीय राजधानी के सराफा बाजार में शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमतों में लगातार दूसरे दिन गिरावट आई। कारोबारियों की ओर से ताबड़तोड़ मुनाफावसूली के कारण ऐसा हुआ।…
 07 March 2026
नई दिल्‍ली: ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद मिडिल ईस्‍ट में टेंशन है। इसने इंटरनेशनल ऑयल मार्केट में हलचल पैदा कर दी है। इस बीच अमेरिका ने अचानक…
 07 March 2026
नई दिल्‍ली: डंकी फार्मिंग ( गधा पालन ) का बिजनेस आइडिया शायद आपको अजीब लगे। लेकिन, भारत सरकार का इस पर जबरदस्‍त फोकस है। वह डंकी फार्मिंग को बेहद आकर्षक बनाना…
 07 March 2026
नई दिल्‍ली: घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में भारी बढ़ोतरी हुई है। 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम 60 रुपये बढ़ गए हैं। इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली…
 07 March 2026
नई दिल्ली: वक्त-वक्त की बात है। अभी कुछ दिनों पहले रूसी तेल को कोई खरीदने वाला नहीं था। रूसी तेल के टैंकर समंदर में डेरा डाले हुए थे। रूस काफी सस्ती…
 06 March 2026
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल-अमेरिका युद्ध का असर क्रिप्टोकरेंसी बाजार पर भी पड़ रहा है। पिछले कई दिनों में इसमें गिरावट बनी हुई है। शुक्रवार सुबह 10:30 बजे तक पिछले 24 घंटे में…
 06 March 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में हाल में काफी गिरावट आई है। लगातार चार दिन की गिरावट के बाद गुरुवार को शेयर बाजार में तेजी…
 06 March 2026
नई दिल्ली: सरकार रेलवे की दो बड़ी कंपनियों को मिलाकर एक करने पर विचार कर रही है। इसके लिए रेल मंत्रालय ने एक प्रपोजल तैयार किया है। इसका उद्देश्य रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर…