अहमदाबाद में ध्रुव जुरेल ने दिखाया ऋषभ पंत वाला अंदाज, वेस्टइंडीज के खिलाफ ठोकी ताबड़तोड़ फिफ्टी

Updated on 03-10-2025 03:28 PM
अहमदाबाद: टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में दमदार फिफ्टी लगाई। अपने अर्धशतक को पूरा करने के लिए जुरेल सिर्फ 91 गेंद का सामना किया। टेस्ट क्रिकेट में जुरेल का यह दूसरा अर्धशतक है। ध्रुव जुरेल की फिफ्टी के साथ ही टीम इंडिया का स्कोर पर भी 300 रनों के पार पहुंच गया। जुरेल को इस अर्धशतकीय पारी के दौरान रविंद्र जडेजा का भी बेहतरीन साथ मिला।

बता दें कि वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों की इस टेस्ट सीरीज में ऋषभ पंत की जगह जुरेल को मुख्य विकेटकीपर की भूमिका मिली है। ऐसे में जुरेल ने भी टीम मैनेजमेंट को निराश नहीं किया। पहले विकेटकीपिंग में दमदार खेल दिखाने के बाद बल्लेबाजी में भी उन्होंने ऋषभ पंत के अंदाज में चौके-छक्के की बारिश करते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया। ऋषभ पंत चोटिल होने के कारण इस टेस्ट सीरीज में नहीं खेल रहे हैं। उन्हें इंग्लैंड दौरे पर चोट लगी थी।
केएल राहुल ने लगाया था दमदार शतक
ध्रुव जुरेल से पहले टीम इंडिया के लिए केएल राहुल ने भी दमदार शतकीय पारी खेली थी। राहुल ने 197 गेंद में 100 रन बनाए। टेस्ट क्रिकेट में केएल राहुल का यह 10वां शतक भी था। इसके अलावा कप्तान शुभमन गिल ने भी दमदार बल्लेबाजी करते हुए 50 रनों की पारी खेली। भारतीय सरजमीं पर गिल पहली बार टेस्ट कप्तानी करने मैदान पर उतरे हैं।
वेस्टइंडीज ने बनाए थे 162 रन
वहीं मैच में वेस्टइंडीज की बात करें तो उसने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 162 रन का स्कोर खड़ा किया था। कैरेबियाई टीम बल्लेबाजी में पूरी तरह से फेल रही। गेंदबाजी में भारत के लिए मोहम्मद सिराज ने 4 विकेट हासिल किए। इसके अलावा जसप्रीत बुमराह ने 3 विकेट झटके, जबकि कुलदीप के खाते में 2 और वाशिंगटन सुंदर ने 1 विकेट लिए।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…
 13 March 2026
आईपीएल 2026 की शुरुआत कुछ दिन में होने वाली है। इस लीग की शुरुआत 2026 में 28 मार्च से हो रही है। आईपीएल में हर साल कुछ ना कुछ ऐसे…
 13 March 2026
इंग्लैंड की हंड्रेड लीग के लिए पहली बार खिलाड़ियों की नीलामी हुई। 8 टीमें बर्मिंघम फीनिक्स, लंदन स्पिरिट, मनचेस्टर सुपर जायंट्स, सनराइजर्स लीड्स, एमआई लंदन, सदर्न ब्रेव, ट्रेंट रॉकेट्स और…
 13 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2026 में साउथ अफ्रीका की वजह से सेमीफाइनल में पहु्ंच पाई। सुपर-8 में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हरा दिया। इससे भारत के सेमीफाइनल…
 13 March 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड की क्रिकेट लीग द हंड्रेड में पहली बार नीलामी का आयोजन किया जाएगा। दुनिया भर के खिलाड़ियों ने लीग के लिए अपना नाम रजिस्टर करवाया था। इंग्लैंड के…
 11 March 2026
नई दिल्ली: टी20 विश्व कप चैंपियन बनने के बाद भारतीय टीम के स्पिनर कुलदीप यादव अपनी लाइफ में नई पारी का आगाज करने जा रहे हैं। आईपीएल से पहले कुलदीप यादव…
 11 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम अभी बांग्लादेश के दौरे पर है। टी20 विश्व कप के सुपर-8 से बाहर होने वाली पाकिस्तानी टीम 11 मार्च से बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की…
 11 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 की जीत के बाद जहां एक तरफ जश्न का माहौल है, वहीं टीम इंडिया के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल के एक पोस्ट ने फैंस को…