धोनी ने थाईलैंड में किया नए साल का स्वागत, साथ में दिखाई दी बेटी जीवा

Updated on 01-01-2026 01:05 PM
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने नए साल का स्वागत भारत में नहीं बल्कि थाईलैंड में किया है। इस दौरान उनका परिवार भी उनके साथ रहा है। धोनी की पत्नी साक्षी ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की है, जिसमें 'कैप्टन कूल' का पूरा परिवार नए साल के जश्न के मूड में दिखाई दे रहा है। खास बात ये है कि इस फोटो में धोनी की बेटी जीवा भी लंबे समय बाद दिखाई दे रही है, जो अब बड़ी हो गई है। जीवा के बचपन के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर बेहद वायरल होते रहे हैं, लेकिन अब उनके बड़े होने के बाद दिखाई देने पर फैंस ने बेहद खुशी जताई है।

थाईलैंड के फुकेट का है फोटो में दिखा पार्टी मूड

साक्षी ने जो फोटो पोस्ट किया है, उसमें थाईलैंड के फुकेट शहर की लोकेशन दिखाई दे रही है। इसमें धोनी का पूरा परिवार पार्टी मूड में दिख रहा है। धोनी और साक्षी ने गोल्डन कलर की फंकी सी पार्टी कैप पहनी हुई है। साक्षी गोल्डन कलर का ही वेस्टर्न गाउन पहनकर बेहद खूबसूरत लग रही हैं। साक्षी ने इस फोटो के कैप्शन के तौर पर महज एक लाइन 'सभी को नए साल की शुभकामनाएं' ही लिखी है।

IPL 2026 में दिखेगा धोनी का पिच पर जलवा

महेंद्र सिंह धोनी इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट ले चुके हैं और घरेलू क्रिकेट में भी वे झारखंड के लिए नहीं खेलते हैं। पिछले 5 साल से पिच पर उनका जलवा अब क्रिकेट फैंस को केवल इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के दौरान ही दिखाई देता है। अब फिर फैंस मार्च का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जब IPL 2026 के शुरू होने पर माही उन्हें खेलते हुए दिखाई देंगे। धोनी इसके लिए जबरदस्त तैयारी भी कर रहे हैं। रांची के जेएससीए स्टेडियम में उनकी तैयारी के बहुत सारे वीडियो पिछले दिनों में वायरल भी हुए थे।

इस बार हो सकता है आखिरी आईपीएल

धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) का लंबे समय तक कप्तान रहने के बाद यह जिम्मेदारी पहले रवींद्र जडेजा और पिछले सीजन में रुतुराज गायकवाड़ को बढ़ा दी थी। हालांकि गायकवाड़ को चोट लगने पर उन्हें मिड सीजन में फिर से यह जिम्मेदारी संभालनी पड़ी, लेकिन अब वे रिटायरमेंट मूड में दिखाई दे रहे हैं। धोनी 44 साल के हो चुके हैं और उनकी घुटने की चोट भी लगातार दिक्कत कर रही है। ऐसे में यह उनका आखिरी आईपीएल सीजन हो सकता है। CSK के कोच और न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान स्टीफन फ्लेमिंग ने भी इसका इशारा IPL 2026 Auction के दौरान किया था। फ्लेमिंग ने ईएसपीएनक्रिकइंफो से संजू सैमसन की ट्रेड को लेकर हुई बातचीत में इसका इशारा करते हुए कहा था कि एक वक्त आएगा, जब धोनी को जाना ही पड़ेगा। इसके चलते फैंस के लिए यह सीजन बेहद इमोशनल और खास होने जा रहा है।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
नवी मुंबई: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी 5 मार्च को हुई। मुंबई में धूमधाम से उनकी शादी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। तीन मार्च से प्री…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारत की भिड़ंत 8 मार्च को न्यूजीलैंड से होगी। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दो बार…
 07 March 2026
लंडन: बैडमिंटन के प्रतिष्ठित टूर्नामेंट ऑल इंग्लैंड ओपन 2026 में भारत के स्टार शटलर लक्ष्य सेन ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में लक्ष्य ने…
 07 March 2026
अहमदाबाद: भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलना है। टीम इंडिया लगभग 5 साल बाद टी20…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत के हाथों मिली हार के बाद इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज स्टीव हार्मिसन ने कप्तान जोस बटलर के भविष्य पर…
 07 March 2026
अहमदाबाद: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल से पहले पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाजों शोएब अख्तर और उमर गुल ने भारतीय टीम पर दबाव को लेकर बड़ा बयान दिया है।…
 06 March 2026
नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले से पहले इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा बयान दिया था, जिसको लेकर शायद वो अब पछता…
 06 March 2026
नई दिल्ली: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला बीते 5 मार्च को खेला गया। यह मैच देखने कई बड़ी…