धर्मेंद्र की दोनों पत्नियां आज तक एक ही बार दिखी थीं एकसाथ, हेमा मालिनी और प्रकाश कौर की इकलौती दुर्लभ तस्वीर

Updated on 11-11-2025 02:04 PM
धर्मेंद्र ने पहली शादी साल 1954 में प्रकाश कौर से की थी। उस वक्त धर्मेंद्र 19 साल के थे। पहली पत्नी और चार बच्चों के बावजूद उन्हें दूसरी बार प्यार हुआ। फिल्म इंडस्ट्री में आने के बाद धर्मेंद्र हेमा मालिनी के प्यार में इस कदर डूबे कि साल 1980 में उन्होंने दूसरी शादी कर ली। हालांकि, दूसरी शादी उन्होंने अपनी पहली पत्नी प्रकाश कौर को तलाक दिए बिना ही किया। हालांकि, इस शादी ने जितना दुनिया को हैरान किया था, उतना ही परेशान प्रकाश कौर और उनके बच्चे भी रहे।

हेमा मालिनी बता चुकी हैं कि अपनी सौतन प्रकाश कौर से मुलाकात और धर्मेन्द्र के जुहू वाले बंगले में कभी एंट्री नहीं की। हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र की पहली पत्नी के साथ मुलाकात पर कुछ बातें कही थी। उन्होंने कहा था कि उनकी शादी हो गई तो इसके बाद फिर उनसे कभी मुलाकात नहीं हुई।

हेमा उस बंगले से थोड़ी ही दूरी पर रहती हैं जहां प्रकाश कौर रहती हैं

उन्होंने ये भी बताया है कि धर्मेंद्र के जुहू स्थित बंगले में उन्होंने कभी कदम भी नहीं रखा। हालांकि, हेमा उस बंगले से थोड़ी ही दूरी पर रहती हैं। हालांकि, एकमात्र मौका ऐसा भी आया है जब धर्मेद्र की दोनों बीवियां प्रकाश कौर और हेमा मालिनी साथ दिखी थीं और ये बॉलीवुड की दुर्लभ तस्वीरों में से एक गिनी जाती हैं।

तस्वीर में धर्मेंद्र के साथ उनकी दोनों पत्नियां साथ

इस आइकॉनिक तस्वीर में धर्मेंद्र के साथ उनकी दोनों पत्नियां नजर आ रही हैं। फोटो में धरम जी हमेशा की तरह हैंडसम और सूट-बूट में काफी अट्रैक्टिव दिख रहे हैं। तस्वीर में उनकी दोनों बीवियां साड़ी में नजर आ रही हैं।

प्रकाश कौर ने हेमा मालिनी के बारे में कही थी ये बात

'स्टारडस्ट' से बातचीत में प्रकाश कौर ने हेमा मालिनी और उनके पति धर्मेंद्र की शादी के बारे में बात की थी। उन्होंने कहा था, 'वह (धर्मेंद्र) मेरे जीवन के पहले प्यार और आखिरी इंसान हैं। वह मेरे बच्चों के पिता हैं। मैं उनसे बहुत प्यार करती हूं और उनका बहुत सम्मान करती हूं। जो हो गया सो हो गया।'

प्रकाश कौर बोली थीं- मैंने उन पर अपना भरोसा नहीं खोया

उन्होंने कहा था, 'मुझे नहीं पता कि इसके लिए मुझे उसे दोष देना चाहिए या अपनी किस्मत को लेकिन एक बात तो तय है, वह मुझसे चाहे कितना भी दूर क्यों न हो, चाहे कुछ भी हो जाए, लेकिन अगर मुझे उनकी जरूरत पड़ी तो मुझे यकीन है कि वह मेरे साथ होंगे। मैंने उन पर अपना भरोसा नहीं खोया है। आखिरकार, वह मेरे बच्चों का पिता हैं।'

शादी से पहले वह प्रकाश कौर से मिली थीं

वहीं हेमा ने अपनी आत्मकथा 'हेमा मालिनी: द ड्रीम गर्ल' में बताया था कि शादी से पहले वह प्रकाश कौर से किसी पब्लिक इवेंट में मिलीं। उन्होंने ये भी कहा कि जब धर्मेंद्र से उनकी शादी हो गई तो इसके बाद फिर उनसे कभी मुलाकात नहीं हुई। उन्होंने कहा था कि धर्मेंद्र के जुहू स्थित बंगले में उन्होंने कभी कदम भी नहीं रखा।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
राजपाल यादव 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस केस में 13 दिनों तक तिहाड़ जेल में कैद थे। इस दौरान प्रियदर्शन ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने एक्टर…
 11 March 2026
किस्‍मत इंसान को कब कहां पहुंचा दे, कोई नहीं जानता। आज हम एक ऐसी ही शख्‍स‍ियत का किस्‍सा बताने जा रहे हैं, जो कभी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आजाद…
 11 March 2026
गोविंदा और सुनीता आहूजा पिछले काफी समय से अपने शादीशुदा लाइफ में उठापटक की वजह से खबरों में रहे हैं। हालांकि, सुनीता आहूजा ने पिछले साल गणपति पर इन खबरों…
 11 March 2026
हफ्तों के बढ़ते इंतजार के बाद, आमिर खान प्रोडक्शंस ने आखिरकार फिल्म 'एक दिन' का ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जिसमें साई पल्लवी और जुनैद खान लीड रोल में नजर…
 11 March 2026
साल 2023 की ब्‍लॉकबस्‍टर फिल्‍म 'द केरल स्‍टोरी' की एक्ट्रेस अदा शर्मा बीते 1 महीने से घर पर खाली बैठी हैं। उनके पास काम नहीं है। 33 साल की अदा…
 11 March 2026
अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'भूत बंगला' के प्रमोशन में जी जान लगाकर जुटे नजर आ रहे हैं। जल्द ही उनकी ये हॉरर कॉमेडी फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक…
 11 March 2026
एक्टर गोविंदा ने गलती से अपनी लाइसेंसी बंदूक से 2024 में पैर पर गोली मार ली थी। जिसके बाद उनको फौरन अस्पताल ले जाया गया था। वहां उनकी सर्जरी हुई…
 09 March 2026
ग्लोबल पॉप क्वीन शकीरा के इंडिया टूर को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट अब दोगुनी से तीन गुनी हो गई है। जी हां, अगले महीने इंडिया आ रही शकीरा जहां पहले…