Dharmendra Health: धर्मेंद्र की तबीयत में सुधार, हेमा मालिनी ने दिया अपडेट, अब उनका 90वां बर्थडे मनाने की तैयारी

Updated on 15-11-2025 04:37 PM
दिग्गज फिल्म स्टार धर्मेंद्र की तबीयत में सुधार हो रहा है, जो फैंस को राहत देने वाली खबर है। एक्टर को 12 नवंबर को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया था। उसके बाद से धर्मेंद्र का इलाज और देखरेख घर पर की जा रही है। अस्पताल से डॉक्टर उन्हें घर देखने पहुंचते हैं। 'ही मैन' अपनों के बीच देखरेख में हैं, और उन पर इलाज का असर हो रहा है। खबर है कि अब फैमिली धर्मेंद्र का 90वां बर्थडे मनाने की सोच रही है।

'बॉलीवुड हंगामा' की रिपोर्ट के मुताबिक, देओल परिवार के एक करीबी सूत्र ने बताया, 'अगर भगवान ने चाहा तो हम अगले महीने दो जन्मदिन मनाएंगे- धरमजी का और ऐशा का।'

8 दिसंबर को 90 साल के हो जाएंगे धर्मेंद्र

जहां 8 दिसंबर को धर्मेंद्र 90 साल के हो जाएंगे, वहीं उनकी बेटी ऐशा देओल का 2 नवंबर को बर्थडे था। हालांकि, एक्टर की नासाज तबीयत के कारण उन्होंने बर्थडे नहीं मनाया था। अब जब धर्मेंद्र की हालत में सुधार हो रहा है, तो परिवार दोनों का बर्थडे साथ मनाने की योजना बना रहा है।

हेमा मालिनी ने दिया धर्मेंद्र का हेल्थ अपडेट

वहीं, हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र का हेल्थ अपडेट देते हुए कहा, 'अभी तक तो वह ठीक है। हम बस एक-एक दिन गिन रहे कि वो ठीक हो जाएं। एक-एक दिन पर ही फोकस कर रहे हैं।'

सांस लेने में तकलीफ के कारण अस्पताल में थे भर्ती, आई थी निधन की खबर

मालूम हो कि धर्मेंद्र को 10 नवंबर को ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उन्हें सांस लेने में तकलीफ बताई जा रही थी। उसी दौरान उनकी हालत क्रिटिकल होने और फिर वेंटिलेटर पर शिफ्ट करने की खबरें आईं। पर तब बवाल मच गया जब धर्मेंद्र के निधन की खबरें आने लगीं। इस पर हेमा मालिनी और उनके परिवार ने गुस्सा निकाला था और बताया था कि वह रिकवर हो रहे हैं।

अब घर पर चल रहा धर्मेंद्र का इलाज, डॉक्टर ने बताया था डिस्चार्ज का कारण

बाद में धर्मेंद्र को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया था और तब परिवार ने मीडिया और सभी लोगों से प्राइवेसी की अपील की थी। साथ ही कहा था कि वो किसी भी तरह के कयास न लगाएं, और दुआ करें। वहीं, धर्मेंद्र का इलाज करने वाले डॉ. प्रतित समदानी ने बताया था कि धरम जी की पत्नी प्रकाश कौर और उनके बेटों के कहने पर एक्टर को डिस्चार्ज किया गया। वो चाहते थे कि धर्मेंद्र घर पर अपनों के बीच रहें, जहां उन्होंने लंबा वक्त गुजारा है। वहीं पर देखरेख में उनका इलाज किया जाएगा।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
राजपाल यादव 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस केस में 13 दिनों तक तिहाड़ जेल में कैद थे। इस दौरान प्रियदर्शन ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने एक्टर…
 11 March 2026
किस्‍मत इंसान को कब कहां पहुंचा दे, कोई नहीं जानता। आज हम एक ऐसी ही शख्‍स‍ियत का किस्‍सा बताने जा रहे हैं, जो कभी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आजाद…
 11 March 2026
गोविंदा और सुनीता आहूजा पिछले काफी समय से अपने शादीशुदा लाइफ में उठापटक की वजह से खबरों में रहे हैं। हालांकि, सुनीता आहूजा ने पिछले साल गणपति पर इन खबरों…
 11 March 2026
हफ्तों के बढ़ते इंतजार के बाद, आमिर खान प्रोडक्शंस ने आखिरकार फिल्म 'एक दिन' का ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जिसमें साई पल्लवी और जुनैद खान लीड रोल में नजर…
 11 March 2026
साल 2023 की ब्‍लॉकबस्‍टर फिल्‍म 'द केरल स्‍टोरी' की एक्ट्रेस अदा शर्मा बीते 1 महीने से घर पर खाली बैठी हैं। उनके पास काम नहीं है। 33 साल की अदा…
 11 March 2026
अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'भूत बंगला' के प्रमोशन में जी जान लगाकर जुटे नजर आ रहे हैं। जल्द ही उनकी ये हॉरर कॉमेडी फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक…
 11 March 2026
एक्टर गोविंदा ने गलती से अपनी लाइसेंसी बंदूक से 2024 में पैर पर गोली मार ली थी। जिसके बाद उनको फौरन अस्पताल ले जाया गया था। वहां उनकी सर्जरी हुई…
 09 March 2026
ग्लोबल पॉप क्वीन शकीरा के इंडिया टूर को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट अब दोगुनी से तीन गुनी हो गई है। जी हां, अगले महीने इंडिया आ रही शकीरा जहां पहले…